पूर्व CM की एक्ट्रेस बेटी Aarushi Nishank कौन? जिनसे दो फिल्ममेकर्स ने ठगे 4 करोड़

Who is Aarushi Nishank: हाल ही में उत्तराखंड के पूर्व सीएम रमेश पोखरियाल की बेटी आरुषि निशंक के साथ 4 करोड़ रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। आखिर कौन हैं आरुषि निशंक, चलिए आपको बताते हैं।

Aarushi Nishank

Aarushi Nishank

Who is Aarushi Nishank: उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक की बेटी और प्रोड्यूसर-एक्टर आरुषि निशंक हाल ही में एक बड़ी ठगी का शिकार हो गई हैं। मुंबई के दो फिल्म निर्माताओं ने उन्हें एक फिल्म में अहम भूमिका देने का झांसा देकर चार करोड़ रुपये ठग लिए। ये मामला अब पुलिस थाने तक पहुंच गया है, जहां आरुषि ने दोनों आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है। आखिर कौन हैं आरुषि निशंक, चलिए आपको बताते हैं।

विज्ञापन

कौन हैं आरुषि निशंक?

विज्ञापन

लोकप्रिय एक्टर और प्रोड्यूसर आरुषि निशंक पेशे से एक कथक डांसर भी हैं, जो कि अपनी कला और अभिनय के क्षेत्र में काफी नाम कमा चुकी हैं। उनकी एक म्यूजिक वीडियो ‘वफा न रास आई’ ने उन्हें खूब चर्चा में लाया था और इस वीडियो को टी-सीरीज के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर 318 मिलियन से अधिक व्यूज मिले थे। इसके अलावा वो फिल्म तारिणी में भी अहम भूमिका निभाने वाली हैं।

आरुषि ने अपने प्रोडक्शन हाउस ‘हिमश्री फिल्म्स’ की भी शुरुआत की है, जिसके तहत उन्होंने अपने पिता के नॉवेल पर आधारित फिल्म मेजर निराला का निर्माण किया था। इसके अलावा आरुषि पर्यावरण संरक्षण के लिए भी काम करती हैं। वो ‘स्पर्श गंगा’ नाम के एनजीओ की सह-संस्थापक हैं, जो गंगा नदी को प्रदूषण से मुक्त करने के लिए कार्य कर रहा है।

विज्ञापन

क्या है ठगी का मामला? 

आरुषि ने अपनी शिकायत में कहा कि फिल्म निर्माताओं वरूण प्रमोद कुमार बागला और मानसी वरूण बागला ने उन्हें अपनी हिंदी फिल्म ‘आंखों की गुस्ताखियां’ में एक प्रमुख भूमिका देने का वादा किया। इसके साथ ही फिल्म के निर्माण से होने वाली आय का एक बड़ा हिस्सा उन्हें देने की बात कही। आरोपियों ने आरुषि को फिल्म के निर्माण में 5 करोड़ रुपये का निवेश करने का लालच दिया।

विज्ञापन

आरुषि ने अपनी फिल्म प्रोडक्शन कंपनी ‘हिमश्री फिल्म्स’ के जरिए पहले 2 करोड़ रुपये आरोपियों को दिए। इसके बाद थोड़े-थोड़े करके फिल्म निर्माताओं को और धन दिया और कुल मिलाकर 4 करोड़ रुपये दे दिए। लेकिन बाद में आरोपियों ने उन्हें सूचित किया कि फिल्म में उनकी जगह किसी और अभिनेत्री को ले लिया गया है। साथ ही ये भी बताया कि फिल्म की शूटिंग भारत में पूरी हो चुकी है।

आरोपियों ने आरुषि को दी धमकी

विज्ञापन

आरुषि को ये महसूस हुआ कि वो ठगी का शिकार हो गई हैं, तो उन्होंने आरोपियों से अपना पैसा वापस करने का आग्रह किया। लेकिन जब वह ऐसा करने में नाकाम रहे, तो उन्होंने आरुषि को धमकी भी दी। इस फिल्म में विक्रांत मैसी और शनाया कपूर मुख्य भूमिका में हैं।

पुलिस कार्रवाई की मांग

विज्ञापन

आरुषि ने अब आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है और उनकी शिकायत को पुलिस थाने में दर्ज कराया गया है। उनके मुताबिक इस तरह के धोखाधड़ी और ठगी के मामलों को गंभीरता से लिया जाना चाहिए। इस मामले के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी लोग आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं और इसके साथ ही फिल्म इंडस्ट्री में इस तरह के धोखाधड़ी के मामलों पर लगाम लगाने की बात हो रही है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ