सलमान खान इन दिनों फिल्म ‘द बैटल ऑफ गलवान’ को लेकर चर्चा में हैं. एक्टर इसकी शूटिंग में बिजी हैं, जो कि लद्दाख में की जा रही है. अपने बिजी शेड्यूल की वजह से उन्होंने इस हफ्ते बिग बॉस 19 के वीकेंड के वार भी होस्ट नहीं किया, जिसके लिए कोरियोग्राफर फराह खान पहुंचीं. लेकिन, अपने बिजी शेड्यूल से वक्त निकालकर सोशल मीडिया पर कुछ ना कुछ पोस्ट कर रहे हैं. ऐसे में अब उन्होंने अपनी लेटेस्ट पोस्ट से लोगों का दिल जीत लिया. एक्टर ने एक 15 साल के बच्चे के लिए पोस्ट शेयर की और उसके लिए लोगों से सपोर्ट का अनुरोध किया है. ऐसे में चलिए आपको सलमान की पोस्ट और उस बच्चे के बारे में बताते हैं.
आमतौर पर सलमान खान सोशल मीडिया पर कम ही चीजें शेयर करते हैं. लेकिन, जब भी उनकी कोई पोस्ट सामने आती है तो वह चर्चा में आ ही जाती है. ऐसे में अब 15 साल के बच्चे के सपोर्ट में की गई एक्टर की पोस्ट वायरल हो रही है. सलमान ने रविवार को अपने एक्स अकाउंट से एक तस्वीर पोस्ट की है, जिसमें जोनस कोनर नाम का एक युवा सिंगर गिटार बजाते हुए दिखाई दे रहा है. इस पोस्ट में फोटो से ज्यादा सलमान के कैप्शन ने लोगों का ध्यान खींच लिया.
यह भी पढ़ें: ‘ओवर कॉन्फिडेंस ले डूबा…’, ‘लाल सिंह चड्ढा’ की असफलता पर बोले आमिर खान, 200 करोड़ में बनाई थी 80 करोड़ की फिल्म
सलमान खान लिखी पोस्ट
‘द बैटल ऑफ गलवान’ एक्टर ने अपनी पोस्ट में लिखा, ‘मैंने इससे पहले 15 साल के बच्चे को अपना दर्द इतनी खूबसूरती से बयां करते हुए नहीं देखा. भगवान भला करे, जोनस कोनर. बार-बार सुन रहा हूं फादर इन ए बाइबल, पीस विथ पेन, ओह अप्पालाचिया.’ इतना ही नहीं, सलमान ने अपनी पोस्ट में आगे बच्चे को सपोर्ट करने की बात भी कही और लिखा, ‘ऐसे बच्चों को ना सपोर्ट किया तो फिर क्या किया, भाईयों और बहनों ये इंग्लिश में है…यहां पर भी ऐसे बहुत हैं. उनकी हिम्मत बढ़ाओ, शोषण मत करो.’
जोनस कोनर के बारे में
जोनस कोनर के बारे में बात की जाए तो ये एक अमेरिकी सिंगर हैं. उनकी उम्र महज 15 साल है. जोनस का बचपन काफी मुश्किलों से भरा रहा है. वह अपने गानों के जरिए उसी दर्द और खालीपन को बयां करते हैं. ‘फादर इन ए बाइबल’ और ‘पीस विद पेन’ जैसे गानों के जरिए जोनस उस खालीपन के बयां करते हैं, जो उन्होंने फेस किया. बिना पिता के अकेले बड़े होने, नशे का शिकार होना और परिवार के खालीपन जैसे दर्द को उन्होंने बयां किया है. अब उनके इन्हीं गानों के सलमान खान मुरीद हो गए और उन्होंने लोगों से उन्हें सपोर्ट का अनुरोध किया है.
यह भी पढ़ें: ‘किस-किसको प्यार करूं’ का गाना कब्रिस्तान में क्यों हुआ था शूट? अक्षय कुमार ने खोली कपिल शर्मा की पोल!
सच्ची घटना पर आधारित है सलमान खान की फिल्म
इसके अलावा अगर सलमान खान की फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ के बारे में बात की जाए तो इसकी कहानी सच्ची घटना से प्रेरित है. इसमें साल 2020 में भारत-चीन के बीच गलवान वैली में हुई झड़प को दिखाया जाएगा. इस झड़प में भारत के 20 जवान शहीद हो गए थे. वहीं, चीन को भी नुकसान हुआ था. अब इसी घटना को सलमान खान अपनी फिल्म के जरिए पर्दे पर लेकर आ रहे हैं.
यह भी पढ़ें: कभी बैकग्राउंड डांसर थी ये एक्ट्रेस, फिर टीवी से किया डेब्यू, आज पंजाब की हैं क्वीन; पहचाना कौन?
संबंधित खबरें
'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
4 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
7 hrs ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
8 hrs agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
9 hrs ago19वें दिन धीमी पड़ी 'जेलर 2' की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
9 hrs agoकौन है हैरी बॉक्सर उर्फ हरिचंद? एक्टर तुषार कपूर को दी जान से मारने की धमकी
9 hrs agoकौन हैं राघव मल्होत्रा? जिन्होंने 'रामायण' में निभाया यंग 'रावण' का रोल
11 hrs agoLIVE: 'रामायण' का नया प्रोमो हुआ रिलीज, 'सीता' के अवतार में छाईं साई पल्लवी
11 hrs agoतुषार कपूर को आया धमकी भरा कॉल, 5 करोड़ की मांगी फिरौती
12 hrs ago'आपने कहा शर्टलेस...', सलमान खान की बर्थडे विश पर शाहरुख खान का जवाब वायरल
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines