Which Flag on Pataudi Palace: बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती है। एक्ट्रेस अक्सर अपनी लेटेस्ट फोटोज और वीडियो फैंस के साथ साझा करती रहती है।
हाल ही में बेबो ने अपने इंस्टाग्राम पर लेटेस्ट फोटोज शेयर की है, जो फैंस को बेहद पसंद आई। हालांकि इन तस्वीरों में एक चीज ऐसी है, जिसने हर किसी का ध्यान खींचा। आइए जानते हैं पूरा मामला…
यह भी पढ़ें- Salaar ने हटाया Prabhas की साख से बट्टा, KGF से भी बड़ी है काबीलाई लुटेरों की ये दुनिया
पटौदी पैलेस के गुंबद पर नहीं लहराता तिरंगा
दरअसल, करीना ने जो लेटेस्ट फोटोज शेयर की है, उनमें साफ देखा जा सकता है कि पहली फोटो में सैफ और साग और मक्के की रोटी नजर आ रही है। दूसरे फोटो में मक्खन, तीसरे फोटो में सलाद, चौथे फोटो में मिल्क केक, पांचवे फोटो में बेबो और आखिरी फोटो में सैफ अली खान की फोटो है। सैफ की इस फोटो में पटौदी पैलेस का खूबसूरत नजारा दिख रहा है। साथ ही इस फोटो में पटौदी पैलेस के गुंबद पर जो झंडा लहरा रहा है, उसने हर किसी का ध्यान खींचा।
पटौदी स्टेट का है पटौदी पैलेस पर लहरा रहा ये झंडा
बता दें कि 800 करोड़ के पटौदी पैलेस में तिरंगा नहीं बल्कि कोई और झंडा लहराता है। अब लोग ये जानना चाहते हैं कि आखिर ये कौन-सा झंडा है। हालांकि तिरंगे की तरह इसमें भी तीन रंग हैं, लेकिन ये तिरंगे से बिल्कुल अलग है। दरअसल, पटौदी पैलेस पर लहरा रहा ये झंडा पटौदी स्टेट का है। पटौदी स्टेट एक रियासत हुआ करती थी, जिसकी स्थापना साल 1804 में ईस्ट इंडिया कंपनी के शासन के दौरान हुई थी।
800 करोड़ के इस महल में कई फिल्मों की शूटिंग
बता दें कि सैफ अली खान पटौदी पैलेस के 10वें नवाब है और यही वजह है कि पटौदी पैलेस पर आज भी ये झंडा लहरा रहा है। बताते चलें कि हाल ही में 800 करोड़ के इस महल में ‘एनिमल’ की शूटिंग की गई है। इसके पहले भी पटौदी पैलेस में फिल्मों की शूटिंग हो चुकी है।
संबंधित खबरें
यूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
8 hrs agoदलेर मेहंदी विवाद: उत्तराखंड के मंत्री सुबोध उनियाल ने फोन कर मांगी माफी
9 hrs ago'Ramayana' का नया गाना 'मंगल रंग' रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने जीता दिल
19 hrs agoखेसारी लाल यादव पर फेंकी गई चप्पल, पूर्णिया सांसद पप्पू यादव का फूटा गुस्सा
19 hrs agoबिग बॉस 20 में आएगा ट्विस्ट, लव गिल से सवाल करेंगी स्काउट की गर्लफ्रेंड
21 hrs agoविवाद के बाद रो पड़े थे दलेर मेहंदी, मिका सिंह ने बताई भाई की भावुक कहानी
1 day agoबॉलीवुड का सुल्तान है यह बच्चा, 100 से ज्यादा फिल्मों में आ चुका है नजर
1 day ago'चेहरे सामने आ गए...', TV देखकर हैंडलर ने टाइगर के हमलावरों को कैसे निकाला?
1 day agoप्रभास की 'फौजी' का टीजर रिलीज, बोस आए नजर; मार्च 2027 में आएगी फिल्म
1 day agoसलमान की तारीफ में क्या बोले थे टाइगर? जिसके चलते शूटरों ने चलाई गोलियां
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines