Deepak Tijori Birthday Special: बॉलीवुड इंडस्ट्री की चकाचौंध भरी जिंदगी कभी-कभी सितारों को गुमनामी के अंधेरों में ले जाकर खड़ा कर देती है। यहां स्टारडम वक्त-वक्त पर बदलता है। जरूरी नहीं आज फैंस जिसके दीवाने हैं उसे जिंदगी भर याद रखें। ऐसे ही कुछ बॉलीवुड एक्टर दीपक तिजोरी के साथ हुआ। दीपक तिजोरी इंडस्ट्री का एक ऐसा नाम है जो एक वक्त पर अक्षय कुमार से ज्यादा चमका करता था।
यह भी पढ़ें: Janhvi Kapoor ने अपने सीरियस रिलेशनशिप पर पहली बार किया खुलासा, ये 2 लोग बने एक्ट्रेस के ब्रेकअप का कारण
अपनी पहली ही फिल्म से उन्होंने इतनी सक्सेस हासिल कर ली थी कि बाकी सितारों की चमक उनके सामने फीकी पड़ती थी। आज उनका 62वां जन्मदिन है तो इस खास मौके पर जानते हैं कि एक्टर अब कहा हैं और क्या कर रहे हैं।
कैसे हुई करियर की शुरुआत
बता दें, दीपक ने बचपन में ही तय कर लिया था कि उन्हें एक्टिंग ही करनी है। ऐसे में पढ़ाई खत्म करते ही उन्होंने एक थिएटर ग्रुप जॉइन किया। इसी ग्रुप से उनके करियर ने रफ्तार पकड़ ली। फिल्म ‘तेरा नाम मेरा नाम’ से दीपक तिजोरी ने अपनी फिल्मी पारी शुरू की। इसके बाद वो ‘आशिकी’ से लोगों के दिल चुराने में कामयाब हो गए थे। इसके अलावा उन्होंने ढ़ेरो मूवीज की और अपना परचम लहराया। सपोर्टिंग रोल और नेगेटिव कैरेक्टर निभाते हुए भी उन्होंने कई बॉलीवुड सेलेब्स को पीछे छोड़ दिया।
Image Credit : Google
अक्षय कुमार को ऐसे दी दीपक तिजोरी ने मात
एक वक्त पर अक्षय कुमार भी दीपक तिजोरी के आगे फेल हो गए थे। ये किस्सा तब का है जब अक्षय कुमार ने सुपरहिट फिल्म ‘जो जीता वही सिकंदर’ का हिस्सा बनने के लिए ऑडिशन दिया था। लेकिन वो इस ऑडिशन में दीपक तिजोरी से पीछे रह गए थे। दरअसल, उस वक्त दीपक इस इंडस्ट्री में घुसे ही थे और उन्होंने फिल्मों में सपोर्टिंग रोल कर सबका मन मोह लिया था। ऐसे में जब अक्षय ने इस फिल्म में मंसूर खान के कैरेक्टर के लिए ऑडिशन दिया, तो मेकर्स ने उन्हें रिजेक्ट कर दीपक तिजोरी को कास्ट कर लिया था। जिसके बाद ये फिल्म तो सुपरहिट हुई ही, साथ ही दीपक भी रातों-रात बड़े स्टार बन गए।
फिल्मों के अलावा यहां भी आजमाई किस्मत
उन्होंने बॉलीवुड फिल्म्स में एक्टिंग के अलावा डायरेक्शन में भी अपनी किस्मत आजमाई है। दीपक तिजोरी डायरेक्शन में भी उतना ही कमाल कर गए जितना उन्होंने एक्टिंग में किया था। वहीं, वो एक सफल प्रोड्यूसर और राइटर भी साबित हुए। लेकिन अब वो बीते काफी वक्त से गुमनाम हैं। दरअसल, उन्हें अपने करियर में हीरो बनने का मौका बेहद कम मिला। वो साइड कैरेक्टर बनकर ही कहीं गायब हो गए।
Image Credit : Google
बीवी ने लगाए संगीन आरोप
उनकी पर्सनल लाइफ ने भी लाइमलाइट बटोरी। दीपक पर उनकी पत्नी शिवानी तोमर दूसरी औरतों के साथ रिश्ता रखने का आरोप लगा चुकी हैं। इसके अलावा उन्हें लेकर ऐसी भी रूमर्स सामने आईं कि वो 20 साल तक जिस औरत को अपनी पत्नी बता रहे थे, वो असल में कानूनी रूप से किसी और की पत्नी थी।
संबंधित खबरें
अचानक बिगड़ी सुपरस्टार अमिताभ बच्चन की तबीयत, बीच में रोकना पड़ा KBC का शूट
3 hrs ago'100 साल बाद ऐसी फिल्म बनी…', 'रामायण' देख रो पड़े अनुपम खेर
1 day agoसुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी केस में कोर्ट पहुंची नोरा फतेही
1 day agoBigg Boss 20 में माही विज और लव गिल के बीच छिड़ा घमासान, वीडियो वायरल
1 day agoRise and Fall 2 के विनर बने शहजाद पूनावाला, ट्रॉफी के साथ जीते 35 लाख रुपये
1 day agoरणबीर कपूर की 'रामायण' में राघव जुयाल की सरप्राइज एंट्री, बने 'मेघनाद'
1 day agoसलमान-आमिर के बाद अब अटल बिहारी वाजपेयी बन छाए सुनील ग्रोवर
1 day ago'रामायण' के सेट की BTS फोटोज वायरल, राहा संग दिखे रणबीर कपूर
1 day agoओपनिंग डे पर 'रामायण' की जय-जयकार, पहले ही दिन 100 करोड़ किए पार
1 day agoBigg Boss 20 की बदली सत्ता, इस कंटेस्टेंट को मिली कैप्टेंसी की कमान!
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines