अब कहां हैं ‘महाभारत’ की ‘कुंती’? बी ग्रेड फिल्मों में काम करने के लिए हुईं मजबूर, अब गुमनाम

Where is Mahabharata Kunti: ऐसी बहुत सी एक्ट्रेस हैं जिन्होंने करियर के पीक पर इंडस्ट्री को अलविदा कह दिया, लेकिन आज हम एक ऐसी एक्ट्रेस के बारे में बताने जा रहे हैं जो अब कहां हैं और क्या कर रही हैं किसी को नहीं पता…

Where is Mahabharata Kunti

Where is Mahabharata Kunti: 90 के दशक का बी. आर. चोपड़ा का पॉपुलर शो ‘महाभारत’ ( Mahabharata) तो आपको याद ही होगा। इस सीरियल को देखने के लिए सभी अपना काम स्पीड के साथ खत्म करते थे ताकि एक मिनट का भी शो मिस न हो जाए। इस शो ने लोगों के दिलों में अपनी अमिट छाप छोड़ी और आज भी उन लोगों को इसकी याद होगी जो 30 के पार हैं। बेशक उस समय वो बच्चे थे, लेकिन पेरेंट्स के साथ इस सीरियल का आनंद उठाने से चूकते नहीं थे। वैसे तो इसके सभी किरदार महत्वपूर्ण थे, लेकिन आज हम एक ऐसे किरदार के बारे में बात करने जा रहे हैं जिसने अपनी एक्टिंग से सभी का दिल जीता लेकिन परेशानी के समय में बी ग्रेड फिल्मों में काम भी किया। फिर ऐसा क्या हुआ की वो इंडस्ट्री से गायब ही हो गईं।

कौन है वो जिसने जीता लोगों का दिल

आज हम ‘महाभारत’ के एक ऐसे पॉपुलर किरदार की बात करने जा रहे हैं जो इतना फेमस हुआ कि 90 के दशक के बच्चे भी उन्हें जानते थे। हम बात कर रहे हैं सीरियल में ‘कुंती’ (Kunti) का किरदार अदा करने वाली नाजनीन (Nazneen) की। उन्होंने अपनी एक्टिंग और शालीनता से लोगों का दिल जीत लिया था। एक्ट्रेस ने ‘महाभारत’ में ‘पांडवों की मां कुंती’ के किरदार से जबरदस्त वाहवाही लूटी।

मुस्लिम परिवार से हैं नाजनीन

कुंती के किरदार से फेमस हुए एक्ट्रेस का जन्म साल 1958 में हुआ था। वो कोलकाता के एक मुस्लिम परिवार से हैं, जिनके पेरेंट्स बाद में मुंबई शिफ्ट हो गए थे। वो जिस स्कूल में पढ़ती थीं नीतू सिंह भी उसी में थीं तो दोनों में अच्छी दोस्ती हो गई। उन्हें बचपन से ही एक्टिंग का शौक था और सपना था कि वो एक बेहतरीन एक्ट्रेस बनें, ऐसे में उन्होंने साल 1972 में आई फिल्म ‘सा रे गा मा पा’ से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की।

बी ग्रेड फिल्मों में काम करने के लिए हुई मजबूर

एक्ट्रेस ने 1974 में वे फिल्म ‘कोरा कागज़’ में जया बच्चन की बहन का रोल अदा किया जिसमें लोगों ने उन्हें काफी पसंद किया। इसके बाद उन्हें फिल्मों में बहन के रोल ऑफर होने लगे जिनसे वो परेशान हो गईं। ऐसे में उन्होंने अपना करियर दांव पर लगाते हुए फिल्में ठुकरा दीं। काम नहीं मिला तो नाजनीन ने बी ग्रेड फिल्मों में काम किया। ‘महाभारत’ से पहचान पाने वाली नाजनीन अचानक को लेकर खबरें हैं कि वो अचानक से गायब हो गईं। कोई भी ये नहीं जानता कि अब एक्ट्रेस कहां है किस हाल में हैं और क्या 1990 के बाद से कोई नहीं जानता कि वे कहां हैं और क्या कर रही हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ