Gracy Singh Current Life Update: आपको याद होगा कि लगान फिल्म ने पूरे देश को दीवाना बना दिया था. आमिर खान के साथ स्क्रीन पर नजर आई खूबसूरत अभिनेत्री ग्रेसी सिंह को देखकर हर कोई फिदा हो गया. 2001 में आई इस फिल्म में उन्होंने गौरी का रोल किया था. उनकी मासूमियत और अभिनय ने दर्शकों के दिल जीत लिए. फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई और ऑस्कर में भी नामांकित हुई था. लेकिन अचानक कुछ समय बाद ग्रेसी सिंह लाइम लाइट से बिल्कुल दूर चली गईं. आइए जानते हैं कि अभी वे कहां और कैसी लाइफस्टाइल जी रहीं हैं?
यह भी पढ़ें: क्रिमिनल निकला अरबपति? बीवी को दिया 40 किलो सोना, खुद पर चल रहे 9 केस, क्या क्राइम से कमाता है मोटी रकम?
कहां हैं ग्रेसी सिंह?
ग्रेसी सिंह अब चकाचौंध भरी बॉलीवुड की दुनिया से कोसों दूर रहती हैं. उन्होंने अपना जीवन आध्यात्मिकता और क्लासिकल डांस के लिए समपर्ति कर दिया है. उन्होंने सिर्फ सुपरस्टार आमिर खान के साथ ही काम नहीं किया, बल्कि धुरंधर एक्टर संजय दत्त के साथ भी काम किया है.
संजय दत्त के साथ फिल्म
ग्रेसी सिंह ने संजय दत्त की सबसे पॉपुलर फिल्म ‘मुन्ना भाई M.B.B.S.’ में भी काम किया है. यह फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी. आज भी संजय दत्त को इस फिल्म के लिए जाना जाता है. ग्रेसी सिंह स्वभाव से बेहद सादगी पसंद हैं. ‘मुन्ना भाई’ की बड़ी सफलता के बाद उन्हें कई फिल्मों के ऑफर मिले, लेकिन उन्होंने बोल्ड या ग्लैमरस रोल करने से साफ मना कर दिया.
यह भी पढ़ें: 4 मुस्लिमों ने मिलकर बनाया था ‘राधा-कृष्ण’ पर बना ये फेमस भजन, हर हिंदू के फोन की बनी
गलत फिल्मों का चुवान
इंडस्ट्री में जब उन्हें मनमुताबिक संस्कारी और सीधे-सादे रोल मिलने कम हो गए, तो जल्दबाजी में उन्होंने कुछ बी-ग्रेड या कमजोर स्क्रिप्ट वाली फिल्में (जैसे ‘देशद्रोही’) साइन कर लीं, जो बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप रहीं और उनके फिल्मी करियर पर ब्रेक लग गया.
टीवी की तरफ रुख अपनाया
ग्रेसी इतने में ही नहीं रुकी. उन्होंने अपनी कोशिश जारी रखी. फिल्मों में लगातार असफलता के बाद उन्होंने टीवी इंडस्ट्री का रुख किया. उन्होंने एंड टीवी (&TV) के लोकप्रिय धार्मिक धारावाहिक ‘संतोषी मां’ (2015-2021) में मुख्य देवी संतोषी मां का किरदार निभाया, जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया.
यह भी पढ़ें: 7 साल पहले रिलीज हुई वो फिल्म, जिसका क्लाइमैक्स खोल देगा दिमाग के पेंच, IMDb पर
अब कहां हैं ग्रेसी?
ग्रेसी सिंह ने साल 2013 में ‘ब्रह्मकुमारी’ (Brahma Kumaris) आध्यात्मिक संस्था की सदस्यता ले ली. वे अब अपना अधिकांश समय ईश्वरीय भक्ति, पूजा-पाठ और ध्यान (Meditation) में बिताती हैं. इसके अलावा वे एक प्रशिक्षित भरतनाट्यम और ओडिसी नृत्यांगना होने के नाते, उन्होंने अपनी एक डांस ट्रूप (मंडली) बनाई है. वे देश-विदेश के विभिन्न मंचों और धार्मिक समारोहों (जैसे इस्कॉन मंदिर) में अपनी मंडली के साथ क्लासिकल डांस परफॉर्मेंस देती हैं और बच्चों को डांस सिखाती हैं.
लंबे समय तक लाइमलाइट से दूर रहने के बाद, हाल ही में उन्हें ‘लगान’ फिल्म के डायरेक्टर आशुतोष गोवारिकर के बेटे के वेडिंग रिसेप्शन में स्पॉट किया गया था. वहां आमिर खान भी मौजूद थे, जिससे फैंस को एक बार फिर पुरानी ‘लगान’ की जोड़ी देखने को मिली. उन्होंने 45 वर्ष की उम्र पार करने के बाद भी अभी तक शादी नहीं की है और वे अपनी आध्यात्मिक यात्रा में बेहद खुश हैं.
यह भी पढ़ें: Netflix Best Thriller Series: नेटफ्लिक्स पर मौजूद ये 7 साइकोलॉजिकल थ्रिलर सीरीज, सस्पेंस
संबंधित खबरें
शाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
15 hrs agoहनी सिंह के भतीजे की कार एक्सीडेंट में हुई मौत, रैपर को लगा सदमा
18 hrs agoदिल्ली के बाद अब कहां होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट? 6 शहरों में है शो
19 hrs agoजाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
20 hrs agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
20 hrs agoBigg Boss 20 में शॉकिंग एविक्शन, इस कंटेस्टेंट का टूटेगा विनर बनने का सपना!
21 hrs agoLIVE: 'सीता' का किरदार निभाने के लिए साई पल्लवी ने किया था मेडिटेशन
22 hrs ago800 करोड़ के करीब पहुंची 'जेलर 2', बॉक्स ऑफिस पर 17वें दिन कितनी की कमाई?
22 hrs agoआमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
1 day ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines