Where Is First Indian Miss World: भारतीय इतिहास में आज ऐश्वर्या राय, प्रियंका चोपड़ा, और मानुषी छिल्लर जैसे कई सितारे मिस वर्ल्ड का खिताब जीत चुके हैं. भारत अब तक 6 बार मिस वर्ल्ड का खिताब जीत चुका है. लेकिन, क्या आप जानते हैं कि पहली बार इंटरनेशनल लेवल पर किसने भारत की ओर से इस ताज को अपने सिर पर सजाया था? वैसे तो इसके बारे में बहुत ही कम लोग जानते होंगे कि किसने जीता था और अब वह कहां हैं. इंडिया ने 59 साल पहले पहली बार इस मिस वर्ल्ड के क्राउन को जीता था. चलिए बताते हैं उस विनर के बारे में कि अब वह कहां हैं.
दरअसल, भारत को पहला मिस वर्ल्ड का खिताब दिलाने वाली कोई और नहीं बल्कि रीटा फारिया थीं. वह पेशे से डॉक्टर थीं. उनका पूरा नाम रीटा फारिया पॉवेल था. उनका मॉडलिंग से कोई लेना देना नहीं था. जबकि आमतौर पर ब्यूटी पैजेंट्स में हिस्सा लेने वाली महिलाएं मॉडलिंग की दुनिया से होती है. उन्हें इस खिताब को जीते हुए 17 नवंबर को 59 साल हो गए. 1966 में उन्होंने पहली बार मिस वर्ल्ड का ताज जीता था. इस टाइटल को जीतकर उन्होंने अपना नाम इतिहास में दर्ज करा लिया और पहली भारतीय महिला बन गईं.
यह भी पढ़ें: ‘दिल का टुकड़ा…’, अरबाज खान और शूरा खान ने डेढ महीने बाद दिखाई नन्ही सिपारा की पहली झलक
दोस्तों की सलाह पर रीटा फारिया ने ब्यूटी शोज में लिया हिस्सा
किस्सा टीवी के अनुसार, रीटा फारिया ने जब मिस वर्ल्ड का खिताब जीता था तो उनकी उम्र 23 साल थी. वह भारत की ही नहीं बलिक मिस वर्ल्ड का ताज जीतने वाली एशिया की पहली महिला थीं. उन्होंने मेडिकल की पढ़ाई की थी. पढ़ाई के दौरान ही उनके दोस्तों ने उनसे मजाक में सलाह दी थी कि उन्हें ब्यूटी शोज में हिस्सा लेना चाहिए. हालांकि, दोस्त मजाक में कही इस बात को भूल गए थे लेकिन, उन्होंने उनकी बातों को सीरियसली ले लिया था. इसके बाद वह पहले तो मिस बॉम्बे बनीं, फिर दूसरी सफलता की सीढ़ी चढ़ीं और मिस इंडिया बन गईं. इसके बाद उन्हें मिस वर्ल्ड में भाग लेने का मौका मिला.
ना तो पासपोर्ट था, ना ही मेकअप का सामान
1966 में मिस वर्ल्ड की प्रतियोगिता का आयोजन लंदन में किया गया था. एनडीटीवी में छपी एक रिपोर्ट के मुताबिक, रीटा के पास उस समय ना तो पासपोर्ट था, ना ही मेकअप का सामान. इतना ही नहीं, उनके पास ना तो कपड़े थे, जिन्हें पहनकर वो इस ब्यूटी कॉन्टेस्ट में हिस्सा ले सकती थीं. वह इस इंटरनेशनल प्रतियोगिता के लिए कोई ट्रेनिंग भी नहीं ले पाई थीं. हालांकि, पासपोर्ट जैसे-तैसे बना और फिर वह इसमें हिस्सा लेने के लिए लंदन पहुंच गईं. फिर क्या था जब वह रैंप पर आईं तो उन्होंने अपने लुक्स और प्रजेंस ऑफ माइंड से जजेस का दिल जीत लिया था और मिस वर्ल्ड के ताज को अपने सिर पर सजाकर भारत लौटी थीं.
यह भी पढ़ें: 6 एपिसोड की थ्रिलर सीरीज, जिसमें दिखी दहशत और दरिंदगी की वारदात; नेटफ्लिक्स पर बनी नंबर 1
59 साल बाद कहां हैं रीटा फारिया?
बहरहाल, अगर रीटा फारिया के बारे में बात की जाए कि वह 59 साल बाद कहां हैं तो किस्सा टीवी की पोस्ट के अनुसार, अब वह आयरलैंड के डबलिन में रहती हैं. उनके पति डॉक्टर डेविड पॉवेल हैं, जो कि एंडो क्रीनोलोजिस्ट हैं. रीटा ने डेविड से साल 1971 में शादी की थी. इस रिश्ते से उनकी दो बेटियां हैं. भारत की पहली मिस वर्ल्ड रीटा फारिया अब 82 साल की हो चुकी हैं. उनका जन्म 23 अगस्त 1943 को मुंबई में हुआ था.
यह भी पढ़ें: परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा ने 1 महीने बाद दिखाई लाडले की पहली झलक, बताया क्या है बेटे का नाम
संबंधित खबरें
रश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
45 mins ago'रामायण' के टिकट 2 लाख से ज्यादा बिके, रिलीज से 10 दिन पहले कमाए करोड़ों
53 mins ago'शर्मनाक हरकत...', कॉन्सर्ट में शिल्पा राव संग हुई बदसलूकी पर भड़के पति
2 hrs agoअभिषेक बच्चन के सहारे फैंस से मिले अमिताभ बच्चन, फोटोज वायरल
3 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट होंगे ये 6 कंटेस्टेंट्स, सामने आए नाम
4 hrs agoअनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने किया 'राधे-गोविंद' का जाप, वीडियो वायरल
5 hrs agoLIVE: अहान पांडे की 'बेपरवाह' का पोस्टर हुआ रिलीज
5 hrs ago'उड़ता तीर' की कमाई में तीसरे दिन आया उछाल, 'जेलर 2' का भी जानें हाल
5 hrs agoटाइगर श्रॉफ से पहले शूटर्स के निशाने पर थे आमिर खान?
6 hrs agoयूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines