Zain Khan Actor LinkedIn: साल 2007 में रिलीज हुई फिल्म Chain Kulii Ki Main Kulii को उस समय बच्चों से लेकर बड़ों ने बड़ी रोचकता के साथ देखा. निर्देशक किट्टू सालूजा की इस फिल्म को काफी सराहाया गया. राहुल बोस के साथ करण का मुख्य किरदार निभाने वाले जैन ने काफी सुर्खियां बटोरी थी. लेकिन अब एक्टर बिल्कुल गायब हैं. आइए जानते हैं कि अब वे अपनी जिंदगी में कहां है और क्या कर रहे हैं?
यह भी पढ़ें: OTT पर जल्द रिलीज होगी Sonakshi Sinha की नई कोर्टरूम ड्रामा फिल्म, इस साउथ एक्ट्रेस संग पहली बार शेयर करेंगी स्क्रीन
चाइल्ड आर्टिस्ट जैन खान का एक्टिंग करियर
जैन खान ने बड़ी कम उम्र में ही Chain Kulii Ki Main Kulii में करण का किरदार निभाकर लोगों के दिलों में काफी जगह बनाई. फिल्म में उनकी एक्टिंग को खूब सराहा गया. बतौर कालकार उस उम्र में जैन ने कई बडे़ सुपरस्टार्स के साथ चाइल्ड आर्टिस्ट के रूप में काम किया. लेकिन करियर के पीक में आकर जैन ने एक्टिंग छोड़ दी और आज उनकी जिंदगी काफी अलग है.
कहां है चाइल्ड आर्टिस्ट जैन खान?
जैन खान का एक्टिंग करियर अच्छा चल रहा था. हर कोई सोचता था कि जैन बड़े सुपरस्टार बनेंगे. लेकिन ऐसा नहीं हुआ. साल 2010 में जैन ने एक्टिंग को अलविदा कह दिया. फिल्में में काम छोड़ देने के बाद से उन्होंने सोशल मीडिया से भी दूरी बना ली और लाइमलाइट से कोसों दूर चले गए. लेकिन अब जैन डेस्क जॉब कर अपनी कमाई करते हैं.
यह भी पढ़ें: Thalapathy Vijay ने पहले से ही कर रखी थी CM बनने की तैयारी, दिया था बड़ा हिंट, VIDEO
जैन खान क्या काम करते हैं?
रेडिट की एक पोस्ट में जैन की लिंकडिन प्रोफ्राइल मिली, जिससे पता चला कि जैन ऑनलाइन पेमेंट ऐप Phone Pay कंपनी में बतौर सेल्स हेड की नौकरी करते हैं. इस वक्त वे मुंबई में ही रहते हैं. लेकिन एक्टिंग से दूर डेस्क जॉब करके वे ज्यादा खुश नजर आ रहे हैं. उनकी प्रोफाइल से पता चला कि इससे पहले वे Zomato, Paytm जैसी बड़ी कॉर्पोरेट कंपनीज के साथ भी काम कर चुके हैं. आज वे अपनी सिंपल लाइफस्टाइल में ज्यादा खुश नजर आ रहे हैं.
यह भी पढ़ें: ‘आलीशान घर, लग्जरी गाड़ियां…’, Trisha Krishnan के पास है करोड़ों की जायदाद, जानें
संबंधित खबरें
Bigg Boss 20 की बदली सत्ता, इस कंटेस्टेंट को मिली कैप्टेंसी की कमान!
31 mins agoमैं सड़क पर चिल्लाई…', सैफ पर हुए हमले को देख कांप उठी थीं करीना कपूर
1 hr agoसिनेमाघरों के बाद किस OTT पर दस्तक देगी रणबीर कपूर की 'रामायण'?
2 hrs agoMiss Universe 2026: भारत की काजिया लिज को चुनौती देंगी पाकिस्तान की मिस्बाह
3 hrs agoअनिल कपूर ने फीमेल स्टंट डायरेक्टर को 9 घंटे तक कराया इंतजार! अब मांगी माफी
5 hrs agoLIVE: 'रामायण' को देख रोए रैपर बादशाह
5 hrs agoRamayana में 'हनुमान' बन छाए सनी देओल, फिल्म के पोस्ट क्रेडिट ने जीता दिल
6 hrs agoतुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
23 hrs ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
1 day agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines