Grammy Award 2026: म्यूजिक इंडस्ट्री का सबसे बड़ा ग्रैमी अवॉर्ड शो 1 फरवरी, 2026 को लॉस एंजिल्स के क्रिप्टो.कॉम एरिना में होने वाला है. हर साल इस अवॉर्ड शो में बड़े बड़े गायकों, संगीतकारों और रैपर्स को सम्मान दिया जाता है. ग्रैमी संगीज जगत का सबसे बड़ा अवॉर्ड माना जाता है. इस साल के होस्ट ट्रेवर नोआ आखिरी बार ग्रैमी की मेजबानी करेंगे.
यह भी पढ़ें: 49 साल पहले रिलीज हुआ 4:56 मिनट का वो गाना, जिससे आज भी लोग करते हैं प्यार का इजहार
68वें ग्रैमी अवॉर्ड्स का आयोजन
रविवार को होने वाला 68वें ग्रैमी अवॉर्ड्स संगीत जगत का सबसे बड़ा अवॉर्ड शो है. इंटरनेशनल ऑडियंस के लिए ये शो CBS चैनल पर रात 8 बजे से 11.30 बजे तक ET टाइम के मुताबकि दिखाया जाएगा.
भारत में कब और कहां देखें Grammy Awards?
अगर भारत में दर्शकों को Grammy Awards 2026 देखना है, तो उन्हें 2 फरवरी तक इंतजार करना पड़ेगा. क्योंकि भारत में 2 फरवरी को सुबह 6.30 बजे से जिया हॉटस्टार और स्टार मूवीज पर देखा जा सकता है. इसके अलावा, प्रीमियम यूजर्स के लिए ये अवॉर्ड शो पैरामाउंट+ पर भी लाइव स्ट्रीम किया जाएगा.
यह भी पढ़ें: Varanasi Release Date: राजामौली की 1300 करोड़ी फिल्म की रिलीज का ऐलान, पृथ्वी और ब्रह्मांड का होगा कॉम्बिनेशन
ट्रेवर नोआ का आखिरी होस्ट
हर साल की तरह इस साल भी मशहूर कॉमेडियन और होस्ट ट्रेवर नोआ ग्रैमी होस्ट करेंगे. लेकिन यह होस्ट उनके लिए खास और भावुक होने वाला है. क्योंकि यह उनकी आखिरी ग्रैमी होस्टिंग होगी. 2021 से ट्रेवर लगातार ग्रैमी होस्ट करते आ रहे हैं. बता दें कि इस बार वे सिर्फ होस्ट ही नहीं, बल्कि एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर की भूमिका में भी नजर आएंगे, जिससे शो और खास हो सकता है.
ये रैपर हुआ सबसे ज्यादा नॉमिनेट
ग्रैमी में हर साल कई सारे सिंगर, रैपर नॉमिनेट किए जाते हैं. लेकिन इस बार रैपर केंड्रिक लैमर ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं. इस बार उन्होंने अपने नाम 9 नॉमिनेशन्स किए हैं, जिसमें ‘एल्बम ऑफ द ईयर’ भी शामिल है. वहीं लेडी गागा, सबरीना कारपेंटर, बैड बनी और जैक एंटोनॉफ भी इस रेस में शामिल हैं. इस बार का मुकाबला काफी कड़ा होने वाला है.
यह भी पढ़ें: ‘उनसे कोई लेना-देना नहीं…’, अनबन की खबरों पर गौरव खन्ना की वाइफ आकांक्षा चमोला ने तोड़ी चुप्पी
संबंधित खबरें
इन 3 किस्सों में छिपा है अमिताभ बच्चन से 'बिग बी' बनने का राज
2 hrs agoसलमान खान ने लॉन्च किया YouTube चैनल, पहले वीडियो में खुद की लगाई क्लास?
6 hrs agoमदीना में मिस्टर फैजू ने किया निकाह, सामने आई दुल्हन की तस्वीर
8 hrs agoथिएटर्स के बाद OTT पर बदलेगी नानी की ‘द पैराडाइज’ की कहानी?
8 hrs agoअमिताभ बच्चन को कोर्ट ने क्यों किया तलब? 2022 के केस से जुड़ा है मामला
9 hrs agoकरीना की F1 स्टार लैंडो नॉरिस से मजेदार बातचीत वायरल, पति का किया जिक्र
10 hrs agoग्रैमी अवॉर्ड्स में बजेगा ‘धुरंधर 2’ का डंका? 9 कैटेगरी में सबमिट हुए गाने
11 hrs ago400 करोड़ पार हुई अजय देवगन की 'दृश्यम 3', जानें 'हनुमान अंश' की कमाई
12 hrs agoरातों की नींद उड़ा देगी 8 एपिसोड वाली ये हॉरर सीरीज, आपने देखी?
1 day agoमर्डर, रहस्य और सस्पेंस से भरी है 10 एपिसोड की ये सीरीज, आपने देखी?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines