Dharmendra: धर्मेंद्र की इस हरकत पर तनुजा ने मारा था जोरदार तमाचा, एक्टर ने कहा- 'मेरी मां, मुझे भाई बना लो'

tanuja and Dharmendra

tanuja and Dharmendra

Dharmendra: बॉलीवुड के हीमैन यानी धर्मेंद्र, जिन पर ना जाने कितनी लड़कियों के दिल थे। उनकी फैन फॉलोइंग आज तक लाजवाब है। आज भी उनका चार्म कम नहीं हुआ है।

धर्मेंद्र ने अपने वक्त में इंडस्ट्री की हर बड़ी हीरोइन के साथ काम किया है। कहते हैं कि धर्मेंद्र अक्सर अपने मजाकिया अंदाज में सेट पर अपनी कोस्टार के साथ फ्लर्ट किया करते थे, जिसकी वजह से एक बार एक्ट्रेस तनुजा ने उन्हें तमाचा जड़ दिया था। चलिए जानते हैं क्या है पूरा मामला…

तनुजा ने इंटरव्यू में किया खुलासा

इस बात का खुलासा खुद तनुजा ने साल 2014 में फिल्मफेयर को दिए एक इंटरव्यू के दौरान किया था। दरअसल जब धर्मेंद्र ने इंडस्ट्री में कदम रखा था तो वो पहले से प्रकाश कौर के साथ शादीशुदा और दो बच्चों के पिता थे।

जब उन्होंने तनुजा के साथ फिल्म ‘चांद और सूरज’ काम करना शुरू किया तो दोनों की काफी अच्छी दोस्ती हो गई। इसलिए धर्मेंद्र ने एक बार तनुजा को अपनी पत्नी से भी मिलवाया था। इसके बाद एक दिन वो मेरे साथ सेट पर फ्लर्ट करने लगे तो मुझे काफी गुस्सा आया।

मुझे अपना भाई बना लो- धर्मेंद्र

एक्ट्रेस ने इंटरव्यू में बताया कि, धर्मेंद्र की इस हरकत पर मैंने उन्हें एक थप्पड़ जड़ते हुए कहा कि, ‘मैं तुम्हारी पत्नी से मिली हूं और तुम मेरे साथ फ़्लर्ट कर रहे हो, जिसके बाद तुरंत धर्मेंद ने मुझसे माफी मांग ली।

तनुजा ने आगे ये भी कहा कि, ‘धर्मेंद्र अपनी उस बात पर काफी शर्मिंदा हो गए थे, उन्होंने मुझसे कहा कि, ‘तनु मेरी मां..मैं सॉरी बोल रहा हूं, तुम मुझे अपना भाई बना लो।’

धर्मेंद्र वर्कफ्रंट

वर्कफ्रंट की बात करें तो धर्मेंद्र आज भी बॉलीवुड में सक्रिय है। बहुत जल्द वो एक्टर करण जौहर की फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ में नजर आने वाले हैं। उनका काम आज भी दर्शकों को मनपसंद है और उनकी इस फ़िल्म का लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ