Rainikanth Mistaken For Begger By Women: रजनीकांत साउथ ही नहीं बल्कि हिंदी सिनेमा में भी बहुत मशहूर हैं। जितने उनके चाहने वाले वहां हैं, उतने ही लोग उनको यहां भी पसंद करते हैं। रजनी अन्ना के ड्रेसिंग सेंस से लेकर उनके स्टाइल तक सबकुछ पसंद किया जाता है। साउथ फिल्म इंडस्ट्री में तो उनको भगवान का दर्जा हासिल है। बीते दिनों उनकी फिल्म जेलर रिलीज हुई थी, जिसमें वह बहुत स्टाइलिश और जवान नजर आ रहे थे। उनका स्टाइल ही उनको फिल्म इंडस्ट्री में सबसे अलग बनाता है। उनकी सादगी के भी सभी कायल हैं। एकबार रजनीकांत के साथ कुछ ऐसा किस्सा हुआ जिसको सुनने के बाद सभी हैरान रह जाएंगे।
यह भी पढ़ें: ‘भाई बस कर…’, साउथ एक्टर Nithiin ने जारी किया अपकमिंग फिल्म का पोस्टर; क्यों नाराज हो गए Pawan Kalyan के फैंस?
साधारण तरीके से पहुंचे मंदिर
रजनीकांत उन अभिनेताओं में शामिल हैं, जो इतने बड़े स्टार होने के बाद भी बड़ी सादगी से जिंदगी जीते हैं। वह जितने बड़े अभिनेता हैं, उतने ही जमीन से जुड़े भी हैं। जिस किस्से के बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं, वह दरअसल कुछ ऐसा है कि एक बार रजनीकांत मंदिर में दर्शन करने गए थे। वह बिना मेकअप के ही सादे अंदाज में मंदिर पहुंच गए। मंदिर में दर्शन करने के बाद अभिनेता सुकून से वहां सीढ़ियों पर बैठ गए थे।
भिखारी समझ दे दिए पैसे
जब रजनीकांत सीढ़ियों पर बैठे थे, उस दौरान वहां एक महिला आई और उसने रजनीकांत को भिखारी समझकर 10 रुपये दे दिए। हालांकि पहले तो रजनीकांत चौंक गए, लेकिन फिर उन्होंने कुछ कहा नहीं और पैसे चुपचाप रख लिए। महिला तो पैसे देकर आगे बढ़ गई, लेकिन जैसे ही रजनीकांत सीढ़ियों से उतरकत अपनी गाड़ी के पास आए तो महिला ने उनको पहचान लिया और उसको अपनी गलती का एहसास हुआ। फिर उसने माफी मांगी।
रजनीकांत ने क्या जवाब दिया
माफी के जवाब में रजनीकांत ने जो कहा, वह उनको बड़ा आदमी मानने पर मजबूर कर देता है। रजनीकांत ने उस महिला से कहा, जो हुआ अच्छा हुआ, मेरी पहचान आम आदमी की तरह है। शायद भगवान भी यही चाहते हैं कि मेरे पैर जमीन पर रहें।
संबंधित खबरें
'आपकी जगह जेल में है', चेक बाउंस मामले में राजपाल यादव को SC ने लगाई फटकार
8 hrs agoआलिया भट्ट संग 'इंशाल्लाह' में काम करेंगे संजय लीला भंसाली? चर्चाएं तेज
9 hrs ago'मंजुलिका' नहीं, अब 'देविका' का होगा आतंक! '418' का हिंदी ट्रेलर हुआ जारी
12 hrs agoरकुल प्रीत सिंह ने इनकम टैक्स की छापेमारी की खबरों को किया खारिज
13 hrs agoशादी के बंधन में बंधे 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' फेम मोहसिन खान
14 hrs agoकौन हैं अविनाश मिश्रा? जिन्होंने जीती 'खतरों के खिलाड़ी 15' की ट्रॉफी
14 hrs ago'बिग बॉस' में एंट्री करने से पहले ही मैड संधू को उतारा मौत के घाट!
15 hrs agoसोहा अली खान के लिए करीना कपूर ने किया स्पेशल पोस्ट
16 hrs ago3 दिनों में 'दृश्यम 3' ने 200 करोड़ किए पार, तीसरे दिन की ताबड़तोड़ कमाई
16 hrs agoअविनाश मिश्रा बने खतरों के खिलाड़ी सीजन 15 के विनर, ट्रॉफी संग जीते 20 लाख
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines