Neha Dhupia Secret Wedding: बॉलीवुड एक्ट्रेस नेहा धूपिया की शादी आज तक एक सीक्रेट बनी हुई है। अचानक एक्ट्रेस ने अंगद बेदी संग वेडिंग फोटोज शेयर कर सभी को चौंका दिया था। किसी को भी इनके रिलेशनशिप में होने की भनक तक नहीं थी। हर कोई इनके रिश्ते के बारे जानना चाहता है। ऐसे में अब एक्ट्रेस ने पहली बार अपनी सीक्रेट वेडिंग पर खुलकर बात की है और बताया है कि जल्दबाजी में सब कुछ कैसे हुआ था? नेहा ने अब अपनी शादी के कुछ हिडन सीक्रेट्स बताए हैं।
एक दिन के लिए भी नेहा ने पति को नहीं किया डेट
सबसे पहले तो नेहा ने रिवील किया उन्होंने कभी भी अंगद को डेट नहीं किया। दोनों ने शादी से पहले एक दिन के लिए भी एक-दूसरे को डेट नहीं किया। नेहा ने रिवील किया कि उनकी शादी इतनी जल्दबाजी में हुई कि अचानक ही घरवालों ने गुरुद्वारा बुक किया और शादी हो गई। नेहा का कहना है कि वो और अंगद सिर्फ दोस्त थे और दोनों ने एक-दूसरे को अलग-अलग रिश्तों में देखा है। हालांकि, अंगद नेहा को काफी पसंद थे और रोडीज छोड़ने से पहले उन्होंने सोचा कि वो बुरे नहीं हैं, बढ़िया हैं और मुझे उनसे प्यार है। नेहा ने कहा मेरे दिल का एक हिस्सा हमेशा उनके पास था, पर उस तरह से नहीं।
पेरेंट्स ने अचानक तय की शादी की तारीख
नेहा धूपिया ने आगे कहा जैसे ही उन्हें ये एहसास हुआ, उनके पेरेंट्स की दिल्ली में मुलाकात हुई और अगली चीज जो थी, उनकी शादी की डेट फिक्स हो गई। इसके बाद नेहा ने तुरंत अपनी डिजाइनर दोस्त Anita Dongre को फोन किया और शादी पर पहनने के लिए पिंक लहंगा रेंट पर लिया। एक्ट्रेस ने बताया कि इस दौरान सब कुछ कितना गड़बड़ हो रहा था। नेहा ने बताया कि वो और अंगद- सोहा और कुनाल के काफी क्लोज फ्रेंड हैं। उनके पास लोगों को इनवाइट करने के लिए सिर्फ 24 घंटे मिले थे, लेकिन उन्होंने इस बारे में किसी को नहीं बताया।
यह भी पढ़ें: मशहूर साउथ एक्ट्रेस के मंदिर जाने पर लगी रोक, मांगा खास प्रूफ तो फूट पड़ा गुस्सा
शादी से पहले क्यों रो गई थीं नेहा?
जब सोहा ने नेहा को फोन किया तो एक्ट्रेस रो पड़ीं क्योंकि उनका लहंगा नहीं आया था। एक्ट्रेस अपनी खुद की मेहंदी और शादी में लेट हो गई थीं, क्योंकि वो कुछ फोन में अटकी हुई थी और उन्होंने रिवील नहीं किया था कि वो शादी कर रही हैं। नेहा को उम्मीद नहीं थी कि शादी इतनी जल्दबाजी में होगी, ऐसे में जब उन्होंने करण जौहर से बात की तो उन्होंने एक्ट्रेस को हिम्मत दी और कुछ खूबसूरत बातें कहीं।
संबंधित खबरें
'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
1 hr ago'बिग बॉस 20' में स्काउट ने किया लव को नॉमिनेट, सुबक-सुबक कर रोईं एक्ट्रेस
2 hrs agoहॉलीवुड में छाया 'रामायण' का जादू, यश, रणबीर कपूर-साई पल्लवी का शाही अंदाज
4 hrs agoदिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट में सुरक्षा का पहरा, 2 हजार गार्ड्स तैनात
5 hrs agoBigg Boss 20 Grand Finale: कब होगा सलमान खान के शो 'बिग बॉस 20' का फिनाले?
6 hrs agoश्रीदेवी की ऑनस्क्रीन बेटी की टूटी सगाई, 6 महीने में टूटा रिश्ता
6 hrs agoLIVE: श्रद्धा कपूर की 'ईठा' का नया पोस्टर हुआ रिलीज
7 hrs ago'जेलर 2' की कमाई में 13वें दिन आई गिरावट, फिर भी मेकर्स की हुई चांदी-चांदी
7 hrs agoभारत छोड़ो नोटिस पर इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली राहत, टली सुनवाई
1 day agoCID बनाने वाले बीपी सिंह का 77 की उम्र में हुआ निधन, हार्ट अटैक से गई जान
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines