When Govinda Left Judwaa: सलमान खान की फिल्म टाइगर 3 इन दिनों सिनेमाघरों में धमाल मचा रही है। इस फिल्म में कटरीना का एक्शन अवतार भी शानदार है। हालांकि इन सबसे इतर हम आपको आज सलमान खान की फिल्म जुड़वा के बारे में बताने जा रहे हैं। खबर है कि सलमान से पहले यह फिल्म गोविंदा को ऑफर हुई थी। पहले इस फिल्म में करिश्मा कपूर और गोविंदा नजर आने वाले थे। कहा जाता है कि दोनों ने थोड़ी शूटिंग भी कर ली थी, लेकिन फिर कुछ ऐसा हुआ कि गोविंदा ने इस फिल्म को छोड़ दिया। चलिए आपको बताते हैं कि आखिर ऐसी क्या वजह थी।
गोविंदा को ऑफर हुई थी जुड़वां
यह बात तो सभी जानते हैं कि सलमान खान और गोविंदा काफी अच्छे दोस्त हैं। गोविंदा ने इस बात का खुलासा अपने एक इंटरव्यू में किया था कि जब उन्होंने फिल्मों से ब्रेक लिया था और वापस लौटे थे तो सलमान खान ने ही उनकी मदद की थी। गोविंदा ने कहा था, 1997 में रिलीज हुई फिल्म जुड़वा पहले उनको ऑफर हुई थी। उस समय वह करियर की उड़ान पर थे और बनारसी बाबू की शूटिंग में बिजी थे। इसके साथ-साथस जुड़वां की भी शूटिंग हो रही थी।
यह भी पढ़ें: प्यार में पागल Ranveer को Deepika का पति बनने के लिए देनी पड़ी थी 20 करोड़ ‘कुर्बानी’! जानें क्या है पूरा मामला
सलमान की बात सुनने के बाद किया किनारा
जुड़वां के बारे में आगे गोविंदा ने बताया, ‘एक दिन रात करीब 2-3 बजे सलमान ने मुझे कॉल किया और पूछा- चीची भइया, आप कितनी हिट फिल्में देंगे? ये सुन मैंने पूछा- क्यों क्या हुआ? उन्होंने कहा- अभी आप जिस फिल्म जुड़वा की शूटिंग कर रहे हैं, प्लीज आप उस प्रॉजेक्ट से हट जाइए और मुझे वो दे दीजिए।’ सलमान खान की यह बात सुनने के बाद गोविंदा ने तुरंत उस फिल्म से किनारा कर लिया।
दोनों काफी अच्छे दोस्त हैं
गोविंदा ने आगे कहा, ‘मैं फिल्म जुड़वा का हिस्सा नहीं रहा लेकिन मैं शुरुआती प्रॉजेक्ट का हिस्सा था। खान हमेशा मेरे लिए परिवार जैसे हैं। जो बॉन्ड हम शेयर करते हैं उसपर फिल्म या किसी प्रॉजेक्ट्स की वजह से कोई असर नहीं पड़ सकता।’ बता दें कि गोविंदा और सलमान खान काफी अच्छे दोस्त हैं।
संबंधित खबरें
'100 साल बाद ऐसी फिल्म बनी…', 'रामायण' देख रो पड़े अनुपम खेर
21 hrs agoसुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी केस में कोर्ट पहुंची नोरा फतेही
23 hrs agoBigg Boss 20 में माही विज और लव गिल के बीच छिड़ा घमासान, वीडियो वायरल
1 day agoRise and Fall 2 के विनर बने शहजाद पूनावाला, ट्रॉफी के साथ जीते 35 लाख रुपये
1 day agoरणबीर कपूर की 'रामायण' में राघव जुयाल की सरप्राइज एंट्री, बने 'मेघनाद'
1 day agoसलमान-आमिर के बाद अब अटल बिहारी वाजपेयी बन छाए सुनील ग्रोवर
1 day ago'रामायण' के सेट की BTS फोटोज वायरल, राहा संग दिखे रणबीर कपूर
1 day agoओपनिंग डे पर 'रामायण' की जय-जयकार, पहले ही दिन 100 करोड़ किए पार
1 day agoBigg Boss 20 की बदली सत्ता, इस कंटेस्टेंट को मिली कैप्टेंसी की कमान!
1 day agoमैं सड़क पर चिल्लाई…', सैफ पर हुए हमले को देख कांप उठी थीं करीना कपूर
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines