Pakistani PM Imran Khan Dilip Kumar Kissa: पाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान खान का नाम एक बार फिर से चर्चा में है. उनके निधन की खबरें हैं. सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि पूर्व पीएम इमरान खान की जेल में मौत हो गई है. हालांकि, इस पर अभी तक कोई पुष्टि नहीं की गई है. उनकी मौत पर अभी भी सस्पेंस बरकरार है. ऐसे में आपको उनसे और दिलीप कुमार से जुड़ा किस्सा बता रहे हैं, जब उनकी वजह से इमरान खान की मां के नाम पर कैंसर अस्पताल बन पाया था. चलिए बताते हैं इस किस्से के बारे में.
दरअसल, जब इमरान खान की मौत की खबरें मीडिया में आईं तो उनसे जुड़े किस्से और कहानियां भी ट्रेंड में आ गईं. इसी बीच उनसे और दिलीप कुमार से जुड़ा एक किस्सा भी चर्चा में आ गया, जो इमरान खान की मां के नाम पर बने कैंसर हॉस्पिटल से जुड़ा है. रिपोर्ट्स की मानें तो इमरान ने जब अपनी मां के नाम पर कैंसर हॉस्पिटल बनाना शुरू किया था तो उन्हें आर्थिक दिक्कतों का सामना करना पड़ा था. ऐसे में बताया जाता है कि उस संकट के दौरान दिलीप कुमार ही पहले शख्स थे, जो उनकी मदद के लिए सामने आए थे.
यह भी पढ़ें: पाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान खान की जेल में मौत? बॉलीवुड की इन हसीनाओं संग रहा अफेयर! किसी से नहीं की शादी
दिलीप कुमार ने इमरान खान के लिए मांगे थे पैसे
रिपोर्ट्स में बताया जाता है कि फंड के लिए शुरुआती 10 प्रतिशत हिस्सा इकट्ठा करना इमरान खान के लिए काफी मुश्किल था. ऐसे में दिलीप कुमार ने ना सिर्फ आर्थिक मदद की बल्कि खुद फंड रेजिंग प्रोग्राम का हिस्सा भी बने थे. बॉलीवुड अभिनेता ने पाकिस्तान और लंदन जाकर भी लोगों से फंड देने की अपील की थी. इसके बाद उन पैसों से इमरान खान की मां के नाम पर हॉस्पिटल बन पाया था.
यह भी पढ़ें: 30 साल बाद कुनिका सदानंद का खुलासा, शादीशुदा सिंगर संग लिव इन में रहीं, बताया फिर कैसे टूट गया रिश्ता?
देव आनंद ने दिया था फिल्मों में काम करने का ऑफर
इसके अलावा इमरान खान और देव आनंद से जुड़ा किस्सा भी काफी चर्चा में है. एक पुराना इंटरव्यू वायरल हो रहा है, जिसमें पूर्व पीएम इमरान खान ने बताया था कि देव आनंद ने उन्हें फिल्मों में काम करने का ऑफर दिया था लेकिन उन्होंने काम करने से मना कर दिया था. उनके इस इंटरव्यू को इंडियन न्यूज चैनल पर भी प्रसारित किया गया था. इमरान ने पहले तो बिना नाम लिए कहा था कि बॉलीवुड के एक बड़े अभिनेता ने उन्हें फिल्मों काम करने का ऑफर दिया था और उन्हें मनाने के लिए इंग्लैंड तक चले गए थे. बाद में दबाव बनाने पर उन्होंने देव आनंद का नाम लिया था. देव आनंद ने भी इस बात का जिक्र अपनी ऑटोबायोग्राफी रोमांसिंग विद लाइफ में किया था.
इतना ही नहीं, बताया जाता है कि इमरान खान को देव आनंद ने ही नहीं बल्कि इस्माइल मर्चेंट ने भी फिल्मों में काम करने का ऑफर दिया था लेकिन, उन्होंने उस समय ये कहकर मना कर दिया था कि वो स्कूल प्ले में भी कभी एक्टिंग नहीं कर पाए तो फिल्मों में कैसे काम कर सकते हैं.
यह भी पढ़ें: खूबसूरत ‘भूतनी’ बन रातोंरात हुई थीं फेमस, फिर 1 हिट फिल्म दे इंडस्ट्री से हुईं लापता; पहचाना कौन?
संबंधित खबरें
अचानक बिगड़ी सुपरस्टार अमिताभ बच्चन की तबीयत, बीच में रोकना पड़ा KBC का शूट
11 hrs ago'100 साल बाद ऐसी फिल्म बनी…', 'रामायण' देख रो पड़े अनुपम खेर
1 day agoसुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी केस में कोर्ट पहुंची नोरा फतेही
1 day agoBigg Boss 20 में माही विज और लव गिल के बीच छिड़ा घमासान, वीडियो वायरल
1 day agoRise and Fall 2 के विनर बने शहजाद पूनावाला, ट्रॉफी के साथ जीते 35 लाख रुपये
1 day agoरणबीर कपूर की 'रामायण' में राघव जुयाल की सरप्राइज एंट्री, बने 'मेघनाद'
1 day agoसलमान-आमिर के बाद अब अटल बिहारी वाजपेयी बन छाए सुनील ग्रोवर
1 day ago'रामायण' के सेट की BTS फोटोज वायरल, राहा संग दिखे रणबीर कपूर
1 day agoओपनिंग डे पर 'रामायण' की जय-जयकार, पहले ही दिन 100 करोड़ किए पार
1 day agoBigg Boss 20 की बदली सत्ता, इस कंटेस्टेंट को मिली कैप्टेंसी की कमान!
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines