Bobby Deol Started Drinking: बॉबी देओल ने अपने करियर में बहुत ही कम फिल्मों में काम किया है। एक वक्त के बाद उनका करियर डूब गया था। अब कॉफी विद करण में अभिनेता अपने भाई सनी देओल के साथ नजर आने वाले हैं। इस शो में वह करण के दिलचस्प सवालों के मजेदार जवाब देते नजर आएंगे। बीते दिन इस शो का एक प्रोमो वीडियो रिलीज हुआ है, जिसमें देओल ब्रदर्स (Bobby Deol Started Drinking) को देखा गया है। इस दौरान बॉबी देओल ने कई खुलासे किए हैं।
यह भी पढ़ें: सोशल मीडिया से दूर हुईं यह मशहूर एक्ट्रेस, आखिरी नोट शेयर कर बोलीं ‘काश में इस दुनिया को बदल पाती…’
हर चीज को लेकर हो गया था नेगेटिव
कॉफी विद करण के आने वाले एपिसोड में बॉबी देओल कह रहे हैं, ‘मैं हार मान चुका था, मुझे खुद पर शर्म आने लगी थी। मैंने बहुत ज्यादा पीना शुरू कर दिया था। तब मैं खुद को कोसता रहता था कि और यह सोचता था कि आखिर लोग मुझे हायर क्यों नहीं करते हैं। मैं सोचता हूं था कि मैं अच्छा हूं और सोचता था कि मैं अच्छा हूं, फिर लोग मेरे साथ काम क्यों नहीं करना चाहते हैं। मुझे लगता है कि मैं हर चीज को लेकर नेगेटिव हो गया था, मुझे जरा भी पॉजिटिवविटी नहीं आती थी।’
बेटे ने भी मारा ताना
बॉबी आगे कहते हैं कि वह घर पर खाली बैठे रहते थे और उनकी पत्नी काम करती थीं, इसके बाद अपने बेटे को यह कहते हुए सुना कि मां पापा घर पर बैठे रहते हैं और आप काम पर जाती हूं। बेटे के यह सुनते ही मेरे दिमाग में कुछ चमका और मैंने सोचा कि इस तरह से नहीं चलेगा। बॉबी देओल ने इसके बाद अपने कमबैक का क्रेडिट अपने परिवार को दिया और कहा कि इससे उबरने में परिवार ने मेरी मदद की है।
परिवार रहा साथ
बॉबी ने कहा कि ये चीजें रातों रात नहीं होती हैं मेरा पूरा परिवार मेरे साथ खड़ा रहा है। आप हमेशा किसी के भी साथ हाथ थामकर खड़े नहीं रहते हैं। आपको अपने कदमों पर खड़े रहना होता है और तभी चीजों के बदलने की शुरुआत होती है। जब भी आप ध्यान लगाते हैं तब आपको चीजें महसूस होती हैं।
संबंधित खबरें
टाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
43 mins agoदिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को दिल्ली पुलिस ने नहीं दी परमिशन, जानें वजह
52 mins agoBigg Boss 20 में काजी तौकीर ने अरिश्फा को किया सपोर्ट, दोस्त हुए खिलाफ
1 hr agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' का जलवा, 7 करोड़ पार हुई कमाई
2 hrs ago'मुझे सिर्फ एक इंडस्ट्री में…', ट्रोल करने वालों को रश्मिका का करारा जवाब
3 hrs agoFWICE ने दलेर मेहंदी के सपोर्ट में PM मोदी और उत्ताखंड के CM को लिखा लेटर
4 hrs ago'मैं कुछ लिख पाने की स्थिति में नहीं...', अमिताभ बच्चन ने क्यों मांगी माफी?
5 hrs agoLIVE: मनोज बाजपेयी ने टाइगर श्रॉफ पर हुए हमले को बताया 'डरावना'
5 hrs agoनहीं थम रही 'जेलर 2' की रफ्तार, 7वें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर मचाई तबाही
6 hrs ago'मेरे मुंह से निकल गया', एक्टर रणबीर कपूर ने स्पीच के लिए मांगी माफी
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines