हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB

'पापा को मरते हुए नहीं देख सकता…', जब पिता धर्मेंद्र के डेथ सीन को देख खूब रोए थे बॉबी देओल

---विज्ञापन---

Bobby Deol Dharmendra Kissa: हिंदी सिनेमा जगत में बीते दिन यानी कि सोमवार को बड़ी क्षति हुई है. बॉलीवुड के ही-मैन ने 89 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया. उन्होंने 24 नवंबर को अंतिम सांस ली. धर्मेंद्र के लिए हमेशा से ही उनका परिवार भावुक रहा है. अब उनकी मौत ने उन्हें बुरी तरह से तोड़ दिया है. उनके बेड़े बेटे सनी देओल ने उनको मुखाग्नी देखकर अंतिम संस्कार किया. इस दुख की घड़ी में सनी और बॉबी दोनों की ही आंखें नम दिखी. ऐसे में आपको बॉबी देओल से जुड़ा किस्सा बता रहे हैं, जो एक बार अपने पिता का डेथ सीन नहीं देख पाए थे और वह फूट-फूटकर रोने लगे थे.

दरअसल, ये किस्सा करण जौहर की फिल्म ‘रॉकी रानी की प्रेम कहानी’ से जुड़ा है. इसे लेकर बॉबी देओल ने एक बार बताया था कि वह पिता के निधन का सीन नहीं देख पाए थे. अक्सर देखा जाता रहा है कि बॉबी अपने पिता धर्मेंद्र को लेकर बेहद ही इमोशनल रहे हैं. ऐसे कई पल रहे हैं, जब ही-मैन के दोनों बेटों को इमोशनल देखा गया है. जब वह बीमार हुए थे तो तब भी सनी और बॉबी काफी इमोशनल दिखे थे. अब सच में उनके पिता इस दुनिया में नहीं रहे तो उनका दर्द अकल्पनीय है. इस दर्द की कल्पना करना मुश्किल है.

यह भी पढ़ें: मंडे टेस्ट में पास हुई या फेल? जानिए 120 Bahadur और Mastiii 4 का पहले सोमवार का कलेक्शन

---विज्ञापन---

2023 में रिलीज हुई फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ में धर्मेंद्र ने भी काम किया था और इसमें उनका अहम रोल था. अपनी स्क्रीन प्रेजेंस से उन्होंने सभी को इंप्रेस कर दिया था. फिल्म में उनके किरदार की मौत का सीन था. ये पल बॉबी के लिए बेहद ही दुख भरा रहा था. उन्होंने एक इंटरव्यू में इसका जिक्र किया था और बताया था कि इसकी स्क्रीनिंग में इस सीन के आते ही वह थिएटर से निकल गए थे. क्योंकि वह पिता का डेथ सीन नहीं देख सकते थे. इस फिल्म के लिए एक्टर के काम की बॉबी देओल ने तारीफ की थी और कहा था कि अगर इस रोल को उनके अलावा कोई और करता तो मजा नहीं आता. पिता के किरदार की मौत के बाद एक्टर ने इस फिल्म को पूरा नहीं देखा था.

खूब रोए थे बॉबी देओल

बॉबी देओल ने बताया था कि करण जौहर ने फिल्म का एक ट्रायल रखा था और वह वहां अपने आंसू नहीं रोक पाए थे. उनका कहना था कि पता नहीं लेकिन वह ऐसे अपने पापा को नहीं देख सकते. इस ट्रायल से भी वह उठकर चले गए थे. इतना ही नहीं, एक्टर ने बताया था कि ‘एनिमल’ में उनकी मां बॉबी का डेथ सीन नहीं देख पाई थीं.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: ‘फिजा अब सूनी हो गई…’,धर्मेंद्र की मौत से टूटे अमिताभ बच्चन, रात ढाई बजे किया इमोशनल पोस्ट

धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म

बहरहाल, आपको बता दें कि धर्मेंद्र की स्क्रीन पर आखिरी झलक क्रिसमस के मौके पर देखने के लिए मिलने वाली है. वह फिल्म ‘इक्कीस’ में दिखाई देंगे. इसमें लीड रोल में अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा दिखाई देंगे. फिल्म में धर्मेंद्र ने उनके पिता का रोल प्ले किया है. ऐसे में फैंस उन्हें इस फिल्म में देखने के लिए एक्साइटेड हैं. इस मूवी को 25 दिसंबर, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: ‘कुछ नहीं है जो कह पाऊंगा’, ‘इक्कीस’ के एक्टर ने दी धर्मेंद्र को श्रद्धांजलि

Sponsored Links by Taboola