Ram Gopal Verma On Nishabd: राम गोपाल वर्मा की फिल्म निशब्द के जरिए अमिताभ बच्चन ने सनसनी मचा दी थी। इस फिल्म में वह अपनी बेटी की उम्र की एक्ट्रेस जिया खान के साथ इश्क फरमाते और किसिंग सीन देते नजर आए थे। अब इस फिल्म के निर्देशक राम गोपाल वर्मा ने कहा है कि न तो उन्हें और न ही अमिताभ बच्चन को 2007 में आई फिल्म निशब्द बनाने का अफसोस है। हालांकि, उन्होंने इस बात को स्वीकार किया कि उनके आसपास के लोग इस बात को लेकर बहुत चिंतित थे कि फिल्म को कैसे सराहा जाएगा और क्या इसका जोखिम से भरा टॉपिक अमिताभ बच्चन की प्रतिष्ठा को प्रभावित करेगा। बता दें कि यह फिल्म व्लादिमीर नाबोकोव की लोलिता से प्रेरित थी।
यह भी पढ़ें: Shahid Kapoor और Anees Bazmee के बीच चल रही खटपट? एक्टर ने छोड़ी मूवी तो डायरेक्टर ने भी तोड़ी चुप्पी
अमिताभ काफी जरूरी थे
एक इंटरव्यू के दौरान राम गोपाल वर्मा से अमिताभ बच्चन के निशब्द करने और और एक किशोर लड़की के पीछ भटकने वाले एक अजीब शख्स को लेकर कहानी लिखने और उसे फिल्माने को लेकर सवाल किया। इस पर राम गोपाल वर्मा ने कहा कि वह अजीब शख्स से सहमत नहीं हैं। उन्होंने फिल्म का सीन इसलिए फिल्ममाया था कि इसका कैरेक्टर आखिर क्या महसूस कर रहा है। राम गोपाल ने कहा उनके लिए अमिताभ काफी महत्वपूर्णं थे तो इस वजह से उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में शामिल होने का फैसला किया और बताया कि आखिर उन्होंने क्यों एक टीनएज लड़की को पाने की चाह रखने रखने वाले बुजुर्ग की भूमिका निभाने के लिए आइकन के बारे में क्यों सोचा।
image credit: google
ऐसा था किरदार
राम गोपाल वर्मा कहते हैं, वह एक उचित और जिम्मेदार व्यक्ति था, लेकिन वह अपनी भावनाओं से लड़ने में असमर्थ है। उसका दिल कहता है कि यह गलत है, उसका दिमाग कहता है कि यह गलत है, लेकिन उसकी भावनाएं इस पर हावी हो रही हैं, इसका मेन सोर्स निश्चित रूप से लोलिता है।
‘सबने कहा यह गलती है’
उन्होंने आगे कहा, ‘उस समय, मुझे लगता है कि मैं और बच्चन दोनों इस बीत में में खोए हुए थे कि हम किस तरह के सीन और कैसे दिखा सकते हैं। शूटिंग के पहले दिन बच्चन साहब ने मुझे बताया कि उनके पुराने मेकअप मैन ने कहा, ‘सर, यह सबसे बड़ी गलती है जो आप कर रहे हैं। यहां तक कि जया बच्चन जी भी उस फिल्म के दौरान बहुत तनाव में थीं। एक कलाकार के रूप में, उन्हें लगा कि यह करने के लिए कुछ नया है, लेकिन ईमानदारी से कहूं तो मुझे इसका अफसोस नहीं है न ही अमिताभ बच्चन जी को।’
संबंधित खबरें
'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
13 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
16 hrs ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
17 hrs agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
18 hrs ago19वें दिन धीमी पड़ी 'जेलर 2' की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
18 hrs agoकौन है हैरी बॉक्सर उर्फ हरिचंद? एक्टर तुषार कपूर को दी जान से मारने की धमकी
18 hrs agoकौन हैं राघव मल्होत्रा? जिन्होंने 'रामायण' में निभाया यंग 'रावण' का रोल
20 hrs agoLIVE: 'रामायण' का नया प्रोमो हुआ रिलीज, 'सीता' के अवतार में छाईं साई पल्लवी
20 hrs agoतुषार कपूर को आया धमकी भरा कॉल, 5 करोड़ की मांगी फिरौती
21 hrs ago'आपने कहा शर्टलेस...', सलमान खान की बर्थडे विश पर शाहरुख खान का जवाब वायरल
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines