Allu Arjun Release Time: साउथ के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन को ‘पुष्पा 2: द रूल’ के प्रीमियर के दौरान महिला ती मौत के सिलसिले में हैदराबाद पुलिस ने बीते दिन अरेस्ट किया। हालांकि उनकी अंतरिम जमानत हो गई थी लेकिन फिर भी उन्हें रात जेल में ही बितानी पड़ी। इसके पीछे की वजह ये थी की कोर्ट का आदेश देर में पहुंचा जिस वजह से प्रति न मिलने की वजह से उन्हें जेल में ही रात बितानी पड़ी। अब पुष्पा एक्टर के वकील ने बताया है कि अल्लू कब रिहा होंगे।
कब होगी अल्लू अर्जुन की रिहाई
अल्लू अर्जुन की रिहाई को लेकर टास्क फोर्स के अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त ने शुक्रवार रात मीडिया को बताया कि अदालत द्वारा अंतरिम जमानत दिए जाने के फैसले के बाद अल्लू अर्जुन की रिहाई कल सुबह यानी 14 दिसंबर को होगी। वहीं एक्टर के वकील अशोक रेड्डी ने जमानत आदेश का पालन न करने के लिए जेल अधिकारियों की आलोचना की। रेड्डी ने कहा कि अभिनेता को 14 दिसंबर की सुबह 7 से 8 बजे के बीच हैदराबाद जेल से रिहा किए जाने की उम्मीद है।
यह भी पढ़ें: अल्लू अर्जुन की गिरफ्तारी पर केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव का बयान, तेलंगाना सरकार पर उठाए ये सवाल
तत्काल रिहाई का था आदेश
अल्लू अर्जुन के वकील ने बताया कि उच्च न्यायालय के आदेश की प्रति में स्पष्ट रूप से जेल अधीक्षक को अल्लू अर्जुन को तत्काल रिहा करने का निर्देश दिया गया है। अधीक्षक ने रिहाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है, लेकिन आदेश के बावजूद वे उसे रिहा नहीं कर रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि उन्हें आदेश की प्रति दे दी गई है और वे इसका पालन करने के लिए बाध्य हैं, लेकिन वे ऐसा नहीं कर रहे हैं।
क्या था पूरा मामला
जानकारी के लिए बता दें कि 4 दिसंबर को हैदराबाद के संध्या थिएटर में पुष्पा 2 प्रीमियर के दौरान भगदड़ जैसी स्थिति के दौरान एक 35 वर्षीय महिला की मृत्यु हो गई। इस हादसे में उसके आठ वर्षीय बेटे को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जब ब्लॉकबस्टर फिल्म के प्रीमियर पर अभिनेता की एक झलक पाने के लिए हजारों फैंस उमड़ पड़े थे। हालांकि एक्टर ने इस हादसे पर शोक भी व्यक्त किया था।
यह भी पढ़ें: जमानत के बाद भी जेल में क्यों कटी अल्लू अर्जुन की रात?
संबंधित खबरें
टीवी पर आएगी ‘धुरंधर द रिवेंज’, जानें कब और किस चैनल पर देख पाएंगे फिल्म
6 hrs agoरणबीर की ‘रामायण पार्ट 1’ का कितना होगा रनटाइम? रिलीज से पहले जान लें सबकुछ
7 hrs agoरणवीर शौरी को मिली जान से मारने की धमकी, CJP प्रोटेस्ट का किया था विरोध
9 hrs ago‘जेलर 2’ का कितना है बजट? रजनीकांत की फीस से लेकर रिलीज डेट तक जानें सबकुछ
9 hrs agoआयुष्मान की फिल्म 'उड़ता तीर' का दूसरा ट्रेलर हुआ आउट, जानें कब होगी रिलीज
10 hrs agoआरजे मिट्टे की यह सीरीज दुनियाभर में बनी नंबर 1, IMDb पर मिली 9.5 रेटिंग
11 hrs agoरजनीकांत की ‘जेलर 2’ ने एडवांस बुकिंग में की बंपर कमाई, जानें कब होगी रिलीज
12 hrs agoरणबीर कपूर की Ramayana का 'जटायु' पोस्टर हुआ रिलीज, कौन निभा रहा रोल?
15 hrs ago'गर्लफ्रेंड्स तो रही होंगी', आम्रपाली दुबे ने निरहुआ की लव लाइफ पर की बात
16 hrs agoकौन हैं आकृति अग्रवाल? जिन्होंने क्रिकेटर पृथ्वी शॉ संग की नई शुरुआत
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines