What is Rikeza Coin Case: बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद इन दिनों अपनी हालिया रिलीज फिल्म ‘फतेह’ को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। इस बीच अब एक्टर कानूनी पचड़े में भी फंस गए हैं, जिसकी वजह से सोनू चर्चा में हैं। सोनू सूद के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया है। अब लोगों के मन में ये सवाल है कि आखिर क्या है वो मामला जिसमें सोनू के खिलाफ अरेस्ट वारंट जारी हुआ है? आइए जानते हैं इसके बारे में…
क्या है रिकेजा कॉइन केस (Rikeza Coin Case)?
अभिनेता सोनू सूद रिकेजा कॉइन केस में फंसे हुए हैं। अब अगर आप भी सोच रहे हैं कि रिकेजा कॉइन केस क्या है, तो आपको बता देते हैं कि लुधियाना की एक अदालत ने 10 लाख रुपये की कथित धोखाधड़ी के मामले में सोनू सूद को अरेस्ट वारंट जारी किया है। सोनू को बार-बार इस केस में समन भेजा जा रहा था, लेकिन अभिनेता लुधियाना कोर्ट में गवाही देने के लिए नहीं पहुंचे और अब कोर्ट ने एक्टर के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी किया है।
रिकेजा कॉइन केस में फंसे सोनू सूद
रिकेजा एक विकेन्द्रीकृत पीयर टू पीयर (P2P) ओपन-सोर्स ब्लॉकचेन प्रोटोकॉल है, जो दुनिया में किसी भी इंसान को लेनदेन की तत्काल, लगभग शून्य लागत की ट्रांजेक्शन का प्रोसेस है। रिकेजा की वेबसाइट कहती है कि यह बड़े पैमाने पर अपनाने के लिए बिटकॉइन का आधुनिक विकल्प है। अब सोनू सूद भी रिकेजा कॉइन केस में फंसे हुए हैं।
क्या है मामला?
इस मामले की बात करें तो जानकारी है कि जिस कंपनी पर धोखाधड़ी के आरोप लगे है और केस दर्ज हुआ है, सोनू सूद उस कंपनी के ब्रांड एंबेसडर थे। इस मामले में अब 10 फरवरी को अगली सुनवाई होगी। वहीं, अगर सोनू की मानें तो उनका कहना है कि सोशल मीडिया पर सामने आने वाली खबरें बहुत ही ज्यादा सनसनीखेज होती हैं।
सोनू ने दिया जवाब
सोनू ने कहा कि इस मामले में सीधे तौर पर हमें तीसरे पक्ष से संबंधित माननीय कोर्ट की तरफ से गवाह के तौर पर बुलाया गया था। उनका कहना है कि इससे उनका कोई संबंध नहीं है और उनके वकीलों ने जवाब भी दे दिया है। 10 फरवरी को एक्टर की ओर से बयान दिया जाएगा, जो इस मामले को उनकी गैर-संलिप्तता को स्पष्ट कर देगा। इतना ही नहीं बल्कि सोनू ने ये भी बताया कि वो उस कंपनी के ब्रैंड एम्बेसडर नहीं हैं और ना ही उनका किसी भी तरह से कंपनी से कोई लिंक है।
यह भी पढ़ें- Bigg Boss 18 के बाद कहां होगा Tajinder Bagga Da Adda? BJP नेता ने नतीजों से पहले किया बड़ा ऐलान
संबंधित खबरें
थिएटर से बॉलीवुड तक, ऐसे बने नाना पाटेकर एक्टिंग के 'बादशाह'
3 mins agoनिधन से पहले क्या कर रहे थे नाना पाटेकर? चार दिन पुराना VIDEO आया सामने
5 mins agoकभी पीते थे रोज 60 सिगरेट, जानें नाना पाटेकर ने कैसे छोड़ी थी स्मोकिंग
39 mins ago'अग्नि साक्षी' से 'वेलकम' तक, नाना पाटेकर के वो 5 सीन्स जो बने आइकॉनिक
54 mins ago80 करोड़ की संपत्ति, फिर भी 1BHK फ्लैट में क्यों रहते थे नाना पाटेकर, जानें
54 mins agoकौन हैं नाना पाटेकर की पत्नी? IIT छोड़ चुनी एक्टिंग
1 hr agoNana Patekar Upcoming Movies: नाना पाटेकर इन 2 फिल्मों में आएंगे नजर
1 hr agoLive: नाना पाटेकर के निधन से बॉलीवुड में पसरा मातम
1 hr agoनाना पाटेकर का कैसे हुआ निधन? घर में मिले थे बेहोश, अस्पताल में हुई मौत
2 hrs agoबचपन में अच्छे क्रिकेटर थे नाना पाटेकर, विराट कोहली के फैन थे अभिनेता
2 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines