Kalki 2898 AD, What is IMAX: इन दिनों मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘कल्कि 2898 AD’ चर्चा में बनी हुई है। फिल्म को लेकर जबरदस्त बज भी बना हुआ है। हाल ही में इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया है। जैसे ही फिल्म का ट्रेलर सामने आया, तो लोगों में इस फिल्म के लिए एक्साइमेंट और भी बढ़ गई है। इस फिल्म का लोगों को बेसब्री से इंतजार है। ऐसे में मेकर्स ने फैंस को फिल्म से जुड़ी एक और बड़ी ट्रीट दी है। हालांकि इसके बाद लोगों के मन में इसे लेकर सवाल उठ रहे हैं, तो आइए आपको बताते हैं कि आखिर ऐसा क्या है?
आईमैक्स फॉर्मेट में रिलीज होगी कल्कि 2898 AD
दरअसल, अपकमिंग फिल्म कल्कि 2898 AD की रिलीज में अब बस कुछ ही टाइम रह गया है। ऐसे में फिल्म के रिलीज होने का लोग दिल थाम के इंतजार कर रहे हैं। वहीं, अब लेटेस्ट जानकारी सामने आई है, जिसके अनुसार कहा जा रहा है कि फिल्म कल्कि 2898 AD को आईमैक्स में रिलीज किया जाएगा। जी हां, फिल्म के बेहतर एक्सपीरियंस के लिए इसे आईमैक्स फॉर्मेट में रिलीज किया जाने वाला है। हालांकि इसका असर दर्शकों की जेब पर भी देखने को मिल सकता है क्योंकि इसके साथ फिल्म की टिकट पर भी असर होगा और वो महंगी हो जाएंगी।
IMAX फॉर्मेट क्या होता है?
अगर IMAX की बात करें तो ये एक एडवांस तकनीक है। बता दें कि IMAX को Image MAXimum के नाम से भी जाना जाता है। अगर किसी फिल्म में इसे यूज किया जाता है, तो जाहिर है कि ये फिल्म देखने के अनुभव को बदल देती है। IMAX फॉर्मेट में हाई रेजोल्यूशन वाले दृश्य को रिकॉर्ड किया जाता है और दिखाया जाता है।
नार्मल सिनेमाघरों से कैसे अलग होता है IMAX?
जाहिर-सी बात है अगर IMAX की चर्चा हो रही है, तो ये साधारण सिनेमाघरों से अलग होगा ही। जी हां, आम सिनेमाघर और IMAX थिएटर के बीच सबसे बड़ा अंतर स्क्रीन साइज का है। जहां पर साउंड सिस्टम समेत अन्य चीजें भी बिल्कुल अलग होती हैं। अगर IMAX की स्क्रीन की बात करें तो वो 18 मीटर ऊंची और 24 मीटर चौड़ी होती है और इसकी वजह से ये शानदार विजुअल इफेक्ट्स देती है, जो दर्शकों को अपनी और खींचता है। अगर कोई फिल्म IMAX में रिलीज हो रही है, तो जाहिर है कि उसकी लागत भी ज्यादा होगी। जी हां, IMAX फॉर्मेट में फिल्मों की शूटिंग भी अलग होती है और इसके लिए फिल्म की टीम को भी बेहद मेहनत करनी पड़ती है। ऐसे में फिल्म की टिकट महंगी होना भी लाजिमी है।
यह भी पढ़ें- रेप केस में जेल गया तो कातिलों में फंसा, #metoo में फंसे मशहूर एक्टर की दर्दनाक आपबीती
संबंधित खबरें
यूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
4 hrs agoदलेर मेहंदी विवाद: उत्तराखंड के मंत्री सुबोध उनियाल ने फोन कर मांगी माफी
5 hrs ago'Ramayana' का नया गाना 'मंगल रंग' रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने जीता दिल
15 hrs agoखेसारी लाल यादव पर फेंकी गई चप्पल, पूर्णिया सांसद पप्पू यादव का फूटा गुस्सा
15 hrs agoबिग बॉस 20 में आएगा ट्विस्ट, लव गिल से सवाल करेंगी स्काउट की गर्लफ्रेंड
18 hrs agoविवाद के बाद रो पड़े थे दलेर मेहंदी, मिका सिंह ने बताई भाई की भावुक कहानी
1 day agoबॉलीवुड का सुल्तान है यह बच्चा, 100 से ज्यादा फिल्मों में आ चुका है नजर
1 day ago'चेहरे सामने आ गए...', TV देखकर हैंडलर ने टाइगर के हमलावरों को कैसे निकाला?
1 day agoप्रभास की 'फौजी' का टीजर रिलीज, बोस आए नजर; मार्च 2027 में आएगी फिल्म
1 day agoसलमान की तारीफ में क्या बोले थे टाइगर? जिसके चलते शूटरों ने चलाई गोलियां
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines