क्या है Rashmika Mandanna के वायरल वीडियो के पीछे की तकनीक? जानें कैसे करें 'Deepfake' की पहचान

What is ‘Deepfake’ Technology: हम आपको बता रहे हैं कि आखिर ‘डीपफेक’ वीडियो क्या होता है और इसकी पहचान कैसे होती है। आइए जानते हैं…

What is 'Deepfake' Technology

What is 'Deepfake' Technology

विज्ञापन

What is ‘Deepfake’ Technology: हाल ही में मशहूर एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना का एक ‘डीपफेक’ वीडियो सामने आया। जैसे ही एक्ट्रेस का वीडियो सामने आया तो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इस वीडियो को लेकर खुद रश्मिका से लेकर अमिताभ बच्चन तक ने रिएक्ट किया।

इतना ही नहीं बल्कि बिग बी ने वीडियो एडिट करने वाले के खिलाफ कड़ी कार्रवाई किए जाने की मांग की है। इस बीच हम आपको बता रहे हैं कि आखिर ये ‘डीपफेक’ वीडियो क्या होता है और इसकी पहचान कैसे होती है। आइए जानते हैं…

विज्ञापन

क्या है ‘Deepfake’ टेक्नोलॉजी?

दरअसल, डीपफेक डिजिटल हेरफेर का एक रूप है, जो फोटोज, वीडियो या ऑडियो रिकॉर्डिंग के रूप में अत्यधिक विश्वसनीय नकली सामग्री बनाने के लिए उपयोग किया जाता है। डीपफेक शब्द आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के एक रूप से लिया गया है, जिसे डीप लर्निंग कहा जाता है। कुल मिलाकर डीपफेक डीप लर्निंग का इस्तेमाल नकली घटनाओं की तस्वीरें बनाने के लिए होता है।

विज्ञापन

डीपफेक के जरिए बेहद आसानी असली फोटो को नकली बनाना

डीपफेक के जरिए किसी के चेहरे को स्कैन करके, उसे एक वीडियो फ़ाइल पर कनवर्ट कर भी किया जा सकता है। इस टेक्नोलॉजी की मदद से AI का इस्तेमाल करके फेक वीडियो बनाई जाती हैं, जो देखने में बिल्कुल असली लगती हैं लेकिन होती नहीं है। हालांकि आजकल ऐसा करना बेहद आसान हो गया है, इसलिए बेहद ध्यान देने की जरुरत होती है।

विज्ञापन

‘डीपफेक’ वीडियो की पहचान कैसे की जा सकती है?

‘डीपफेक’ वीडियो या इमेज की पहचान करने के लिए विशेषज्ञों के साथ-साथ सही टूल का होना भी जरुरी है। अगर सही टूल नहीं होगा तो फिर विशेषज्ञ के लिए भी इसकी पहचान करना मुश्किल हो जाता है। हालांकि इसके लिए चेहरे पर बारिकी से ध्यान देना चाहिए। स्किन की हर चीज को गौर से देखें और होंठों का आकार और पलक झपकाने की स्पीड को भी ध्यान से नोटिस करें

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ