TrendingAI summitiranDonald Trump

---विज्ञापन---

Shefali Jarivala को लेकर क्या बोले हैरी आनंद? ‘कांटा लगा’ म्यूजिक डायरेक्टर ने शेयर की पुरानी यादें

'कांटा लगा' वो गाना था जिसने दिवंगत अभिनेत्री शेफाली जरीवाला को इंडस्ट्री में एक खास पहचान दिलाई। इस गाना के डायरेक्टर हैरी आनंद ने कहा कि शेफाली की परफॉर्मेंस ने इस गाने को हमेशा के लिए यादगार बना दिया। उन्होंने एक्ट्रेस के मौत पर गहरा दुख जताया है।

Photo Credit- Instagram
'कांटा लगा' गाने से मशहूर हुईं अभिनेत्री और मॉडल शेफाली जरीवाला अब हमारे बीच नहीं रहीं। 27 जून की रात उनका दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। महज 42 साल की उम्र में उनका इस तरह जाना हर किसी को चोंका दिया। साल 2002 में आए सुपरहिट गाने 'कांटा लगा' ने शेफाली को रातों-रात स्टार बना दिया था। इस गाने के म्यूजिक डायरेक्टर हैरी आनंद ने भी उनके निधन पर दुख जताया है।

हैरी आनंद ने क्या कहा?

एएनआई के मुताबिक, हैरी आनंद ने शेफाली को याद करते हुए कहा कि वो बहुत खुशमिजाज और प्यारी लड़की थी। ‘कांटा लगा’ और बाकी गानों की शूटिंग के दौरान उसके साथ बिताए पल आज भी मेरी यादों में ताजा है। वो हमेशा मुस्कुराते हुए मिलती थी। उसकी मौत की खबर सुनकर मैं बहुत दुखी हूं, यकीन करना मुश्किल है कि अब वो हमारे बीच नहीं है।

'अब दूसरी कांटा लगा गर्ल नहीं होगी'

हैरी आनंद ने आगे कहा कि शेफाली ने 'कांटा लगा' गाने को एक नया रूप दिया और उसे अमर बना दिया। आज भी जब वो गाना बजता है तो सबसे पहले शेफाली की याद आती है। अब न वो गाना दोबारा वैसा बन सकता है और न ही वैसी कोई और 'कांटा लगा गर्ल' होगी। उसकी याद हमेशा हमारे साथ रहेगी। हैरी ने शेफाली के लिए इंस्टाग्राम पर एक इमोशनल पोस्ट लिखी। उन्होंने लिखा, 'शेफाली... तुम्हारे साथ हमारे आइकॉनिक हिट गानों पर काम करना मेरे लिए एक बहुत अच्छा अनुभव था। तुम्हें हमेशा याद किया जाएगा। तुम इकलौती 'कांटा लगा गर्ल' हो। इन गानों ने उस समय जबरदस्त तहलका मचाया था और तुम्हारा परफॉर्मेंस पूरी दुनिया में मशहूर हो गया था। ये सब होना तय था। दूसरी क्लिप मेरे गाने 'कभी आर कभी पार' की है, जिसमें भी तुमने शानदार काम किया था और वो गाना भी बड़ी हिट साबित हुआ। मुझे अब भी यकीन नहीं हो रहा। जिंदगी वाकई बहुत छोटी है। तुम्हारी आत्मा को शांति मिले। ओम शांति। ये भी पढ़ें- कौन होगा Shefali Jarivala की संपत्ति का दावेदार, जानें क्या कहता है नियम?  


Topics:

---विज्ञापन---