Welcome To The Jungle: पॉपुलर कोरियन वेब सीरीज ‘स्क्विड गेम’ को भला किसने नहीं देखा होगा। पिछले साल ही इस सीरीज का दूसरा सीजन नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम किया गया था जिसे दर्शकों ने बेशुमार प्यार दिया। ऐसा ही मौत का खेल अब बॉलीवुड में भी देखने को मिलने वाला है। बीते दिनों ही ‘वेलकम टू जंगल’ का टीजर रिलीज किया गया है। बॉलीवुड की इस मोस्ट अवेटेड कॉमेडी फिल्म में अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी, संजय दत्त से लेकर रवीना टंडन, लारा दत्ता और दिशा पाटनी समेत कुल 25 सितारे हैं। ये फिल्म ‘वेलकम’ की तीसरी फ्रेंचाइजी होने वाली है।
वेलकम टू जंगल का टीजर आउट
अहमद खान के डायरेक्शन में बनी फिल्म ‘वेलकम टू जंगल’ के टीजर से इतना तो क्लीयर हो चुका है कि ये फिल्म आपको जंगल के एक रोमांच सफर पर ले जाने वाली है। टीजर में पूरी स्टारकास्ट फौजी की वर्दी में नजर आ रही है। वहीं दिशा पाटनी का थोड़ा ग्लैमर लुक देखने को मिल रहा है। इसके अलावा टीजर में कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक, कीकू शारदा और राजपाल यादव भी कॉमेडी का तड़का लगाने के लिए तैयार हैं।
यह भी पढ़ें: Loveyapa Advance Booking: जुनैद-खुशी की ‘लवयापा’ का कैसा होगा ओपनिंग डे? देखें रिपोर्ट
‘वेलकम टू जंगल’ के टीजर में आप देख सकते हैं कि पूरी स्टारकास्ट एक साथ ‘वेलकम’ का सिग्नेचर ट्यून गा रही है। हालांकि उनकी इस कोशिश में कई बार ब्रेक भी लगता है। कुछ गड़बड़ होने पर संजय दत्त मीका सिंह और दलेर मेंहदी की क्लास भी लगाते हैं। वह कहते हैं, ‘पाजी खुद का गाना ठीक से गाते नहीं और दूसरे का क्यों खराब कर रहे हो?’
स्क्विड गेम जैसा मौत का खेल
अक्षय कुमार की मल्टीस्टारर फिल्म ‘वेलकम टू जंगल’ का टीजर काफी हद तक कोरियन वेब सीरीज ‘स्क्विड गेम’ की याद दिला रहा है। उस सीरीज में पैसों के लालच में 1000 खिलाड़ी गेम खेलने के लिए पहुंच जाते हैं। गेम हारने पर उनका मौत के साथ सामना होता है। ‘वेलकम टू जंगल’ भी कुछ ऐसा ही लग रही है, जिसमें पैसों की लालच में सभी जंगल में पहुंच जाते हैं लेकिन यहां से बाहर निकलना नामुमकिन सा लग रहा है। खैर पूरा खुलासा तो ट्रेलर रिलीज होने के बाद ही हो पाएगा।
संबंधित खबरें
जाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
36 mins agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
1 hr agoBigg Boss 20 में शॉकिंग एविक्शन, इस कंटेस्टेंट का टूटेगा विनर बनने का सपना!
2 hrs agoLIVE: 'सीता' का किरदार निभाने के लिए साई पल्लवी ने किया था मेडिटेशन
2 hrs ago800 करोड़ के करीब पहुंची 'जेलर 2', बॉक्स ऑफिस पर 17वें दिन कितनी की कमाई?
2 hrs agoआमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
22 hrs ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
1 day agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
1 day agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
1 day agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines