हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Welcome To The Jungle ने बॉक्स ऑफिस पर दूसरे दिन की धुआंधार कमाई, Cocktail 2 के कलेक्शन में भी आया उछाल

Box Office Collection: अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ और शाहिद कपूर की ‘कॉकटेल 2’ सिनेमाघरों में छाई हुई है. दोनों फिल्मों की कमाई में लगातार उछाल देखने को मिल रहा है. चलिए जानते हैं अब तक दोनों फिल्मों ने कितनी कमाई कर ली है?

विज्ञापन

Box Office Collection: अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 2 दिन हो गए हैं. फिल्म ने 2 दिनों में ही बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है. सोशल मीडिया पर भी अक्षय कुमार की मल्टीस्टारर फिल्म को पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिल रहा है. वहीं दूसरी ओर शाहिद कपूर की ‘कॉकटेल 2’ को रिलीज हुए 9 दिन हो गए हैं और वीकेंड पर फिल्म की कमाई में उछाल देखने को मिला. फिल्म ने भी अब तक 9 दिनों में बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई कर ली है. चलिए जानते हैं दोनों फिल्मों ने कितनी कमाई की है?

‘वेलकम टू द जंगल’ का कलेक्शन

Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ की कमाई में दूसरे दिन तगड़ा उछाल देखने को मिला. फिल्म ने दूसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर 20 करोड़ की ताबड़तोड़ कमाई की. इसकी हिंदी ऑक्यूपेंसी 33% रही. वहीं फिल्म के शोज 10,396 रहे. भारत में फिल्म ने अब तक 39 करोड़ की कमाई कर ली है. फिल्म का भारतीय ग्रॉस कलेक्शन 46.80 करोड़ है. वहीं फिल्म ने वर्ल्डवाइड 57.50 करोड़ की धमाकेदार कमाई कर ली है.

यह भी पढ़ें: Rohit Shetty को फिर मिली जान से मारने की धमकी, कॉलर ने मांगे 20 करोड़ रुपये

विज्ञापन

‘कॉकटेल 2’ ने कितनी की कमाई?

वहीं दूसरी ओर शाहिद कपूर स्टारर ‘कॉकटेल 2’ की कमाई में वीकेंड पर उछाल देखने को मिला. फिल्म ने 9वें दिन 4.25 करोड़ की कमाई की. 9वें दिन फिल्म की हिंदी ऑक्यूपेंसी 24% रही. वहीं फिल्म के शोज 3,946 रहे. भारत में फिल्म ने 78.75 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है और फिल्म का भारतीय ग्रॉस कलेक्शन 93.97 करोड़ है. वहीं दुनियाभर में शाहिद कपूर की फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 120.72 करोड़ की ताबड़तोड़ कमाई कर ली है.

यह भी पढ़ें: Rajamouli का बड़ा खुलासा, ‘Baahubali’ को पहले हुआ 70 करोड़ का घाटा, फिर ऐसे बनी ब्लॉकबस्टर

विज्ञापन

दोनों फिल्मों की स्टारकास्ट

‘वेलकम टू द जंगल’ में अक्षय कुमार के साथ-साथ सुनील शेट्टी, अरशद वारसी, दिशा पाटनी, जैकलीन फर्नांडिस, रवीना टंडन, जैकी श्रॉफ, परेश रावल, राजपाल यादव और जॉनी लिवर जैसे कलाकार शामिल हैं. इन सभी सितारों ने अपनी कॉमेडी से ऑडियंस को खूब एंटरटेन किया. वहीं दूसरी ओर ‘कॉकटेल 2’ में शाहिद कपूर के साथ-साथ कृति सेनन और रश्मिका मंदाना लीड रोल में हैं. इन तीनों सितारों की एक्टिंग की भी खूब तारीफ की जा रही है.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola