आज के समय में दर्शक फिल्मों से ज्यादा वेब सीरीज देखना पसंद कर रहे हैं. यही कारण है कि मेकर्स भी कई तरह का सीरीज लेकर आ रहे हैं, जो लोगों को खूब पसंद आ रही है. लेकिन आज हम आपको एक ऐसी सीरीज के बारे में बताएंगे जो पिछले 4 सालों से लोगों की पसंद बनी हुई है. हम सीरीज की बात कर रहे हैं, वो ‘वेडनेसडे’ (Wednesday) है. इस सीरीज ने लोगों का ध्यान अपनी ओर खूब खींचा है. आपको बता दें कि इस सीरीज को अल्फ्रेड गफ और माइल्स मिलर ने साथ में बनाया है. ‘वेडनेसडे’ का पहला सीजन 23 नवंबर 2022 को रिलीज किया गया था. यहग सीजन कुल 8 एपिसोड का था. इस पहले सीजन के हर एक एपिसोड करीब 48 मिनट से लेकर 60 मिनट के बीच थी.
यह भी पढ़ें: Yash Toxic Poster: आग-धुआं और हाथ में गन…’टॉक्सिक’ से रिलीज हुआ यश का धांसू लुक, बर्थडे पर मिलेगा बड़ा सरप्राइज
क्यों लोगों को आ रही है पसंद?
आपको बता दें कि ‘वेडनेसडे’ के पहले सीजन के 4 एपिसोड मशहूर निदेशक टिम बर्टनॉ के डायरेक्शन में बनी थी. इस सीरीज के पहले 4 एपिसोड की कहानी नेवरमोर अकादमी के इर्द-गिर्द की दिखाई गई है. दरअसल इस सीजन को लोगों ने खूब पसंद किया था. इतना ही नहीं इसके दूसरे सीजन का मेकर्स ने घोषणा भी कर दी थी. हालांकि, लोगों को इसके दूसरे सीजन के लिए 3 साल का इंतेजार करना पड़ा था.
यह भी पढ़ें: De De Pyaar De 2 OTT Release: बॉक्स ऑफिस पर हारी अब ओटीटी की बारी, अजय देवगन की फिल्म के साथ क्या होगा ?
कब रिलीज हुआ था ‘वेडनेसडे’ का दूसरा सीजन?
‘वेडनेसडे’ का दूसरे सीजन के 4 ऐपिसोड को 6 अगस्त 2025 को रिलीज किया गया था. वहीं बचे हुए 4 ऐपिसोड को 3 सितंबर 2025 को रिलीज किया गया था. दूसरे सीजन के सारे एपिसोड करीब 45 से 60 मिनट के बीच के थे. इस सीजन में कहानी पहले के मुकाबले और भी ज्यादा थ्रिलर और मिस्ट्री से भरपूर थी. यही कारण है कि लोगों को यह सीरीज खूब पसंद आई थी. अगर आप भी इसे देखने का प्लान कर रहे हैं, तो आप इस ‘वेडनेसडे’ सीरीज को नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं. दरअसल इसे IMDb ने 8.0 की शानदार रेटिंग दी है.
संबंधित खबरें
'कॉन्सर्ट में मत ले जाना…', वीर-तारा के ब्रेकअप पर जाह्नवी कपूर का तंज!
41 mins ago'मैंने खुद को कोसा...', 'पेद्दी' विवाद पर जाह्नवी कपूर ने तोड़ी चुप्पी
1 hr agoरणबीर कपूर ने KBC में सुनाया आलिया भट्ट को प्रपोज करने का किस्सा
2 hrs ago'जेलर 2' ने 14 दिनों में कितनी की कमाई? वर्ल्डवाइड कलेक्शन सुन उड़ेंगे होश!
3 hrs ago'खतरनाक अर्बन दिमागी नक्सल', नसीरुद्दीन शाह के बयान पर बोले केंद्रीय मंत्री
4 hrs ago'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
20 hrs ago'बिग बॉस 20' में स्काउट ने किया लव को नॉमिनेट, सुबक-सुबक कर रोईं एक्ट्रेस
22 hrs agoहॉलीवुड में छाया 'रामायण' का जादू, यश, रणबीर कपूर-साई पल्लवी का शाही अंदाज
1 day agoदिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट में सुरक्षा का पहरा, 2 हजार गार्ड्स तैनात
1 day agoBigg Boss 20 Grand Finale: कब होगा सलमान खान के शो 'बिग बॉस 20' का फिनाले?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines