Asim Riaz In Khatron Ke Khiladi 14: रोहित शेट्टी का स्टंट बेस्ड रियलिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी 14‘ टीवी पर दस्तक दे चुका है। शो का ग्रैंड प्रीमियर शनिवार को था, वहीं रविवार को दूसरा एपिसोड टेलीकास्ट हुआ जो आते ही कंट्रोवर्सी में फंस गया। बता दें कि शो में ‘बिग बॉस 13’ के रनर-अप आसिम रियाज और ‘बिग बॉस 17’ के रनर-अप अभिषेक कुमार शामिल हुए हैं। दूसरे ही एपिसोड में दोनों के बीच काफी झगड़ा देखने को मिला। शो के दौरान आसिम ने अभिषेक के साथ काफी लड़ाई की जिसके बाद रोहित शेट्टी ने आसिम रियाज को शो से बाहर का रास्ता दिखा दिया है।
उधर, आसिम के शो से बाहर होते ही सोशल मीडिया पर लोग दो ग्रुप में बंट गए। कुछ लोग जहां अभिषेक कुमार को सपोर्ट कर रहे हैं, तो वहीं कुछ लोग आसिम रियाज के समर्थन में उतर आए हैं और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर #WeAreWithYou Asim ट्रेंड होने लगा है।
अकड़ के चलते स्टंट नहीं कर सके आसिम
बता दें कि ‘खतरों के खिलाड़ी 14’ शुरू होते ही आसिम रियाज में काफी अकड़ देखने को मिली। पहला स्टंट वो अपने ओवर कॉन्फिडेंस के चलते हार गए। इसके बाद रोहित शेट्टी ने उन्हें फियर फंदा दिया। वहीं दूसरा स्टंट भी उनसे पूरा न हो सका। स्टंट पूरा न होने का दोष आसिम ने मेकर्स को देना शुरू कर दिया। वो कहते हैं कि अगर कोई ये स्टंट कर लेगा तो वो उससे एक रुपया नहीं लेंगे। बता दें कि यह एक एरियल स्टंट था, जिसमें सी-सॉ पर चलते हुए दूसरी ओर जाना था और कांच पर फ्लैग को हुक करना था।
क्या थी आसिम और अभिषेक के बीच कंट्रोवर्सी?
स्टंट पूरा नहीं करने पर आसिम रियाज ने रोहित शेट्टी के साथ बहस करनी शुरू कर दी। जब अभिषेक कुमार ने उन्हें रोकने की कोशिश की तो आसिम भड़क गए और सभी को लूजर कहने लगे। उन्होंने यह तक कह दिया कि शो में खिलाड़ियों को जितना पैसा मिल रहा है, वो उससे 3 गुना ज्यादा कमाते हैं। इसके बाद आसिम रियाज और अभिषेक कुमार के बीच काफी झगड़ा होने लगता है। इसके बाद रोहित शेट्टी ने आसिम को शो से बाहर निकाल दिया।
आसिम रियाज को मिल रहा फैंस का सपोर्ट
इसके बाद से सोशल मीडिया पर लोग सोशल मीडिया पर दो ग्रुप में बंट गए हैं। एक्स हैंडल पर लोग आसिम रियाज को सपोर्ट कर रहे हैं। साथ ही We Are With You Asim ट्रेंड करा रहे हैं। कुछ लोगों का यह भी कहना है कि आसिम ने शो के पहले ही दिन बाकी खिलाड़ियों की छुट्टी कर दी। उन्होंने अभिषेक कुमार और शालीन भनोट को छपरी कहते हुए औकात दिखा दी।
संबंधित खबरें
'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
18 mins agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
1 hr agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
3 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
3 hrs ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
4 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
5 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
6 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
22 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines