WAVES Summit 2025: Ekta Kapoor ने ग्लोबल स्टोरीटेलिंग पर दी अपनी राय, जानें क्या कहा!

मुंबई के जियो इंटरनेशनल सेंटर में Waves 2025 का आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान प्रोड्यूसर एकता कपूर ने भी बयान दिया। एकता ने क्या कुछ कहा, चलिए आपको बताते हैं।

Ekta Kapoor on WAVES Summit 2025

Ekta Kapoor on WAVES Summit 2025

विज्ञापन

हाल ही में WAVES समिट 2025 में नजर आईं एमी अवॉर्ड विनर और भारत की जानी-मानी प्रोड्यूसर एकता आर कपूर ने ग्लोबल स्टोरीटेलिंग को लेकर कुछ बेहद दिलचस्प बातें शेयर कीं। उन्होंने बताया कि कैसे भारतीय ड्रामा और सीरियल फॉर्मेट अब सिर्फ देश तक सीमित नहीं रह गए हैं, बल्कि इंटरनेशनल मार्केट में भी अपनी मजबूत पकड़ बनाते जा रहे हैं। एकता ने क्या कुछ कहा, चलिए आपको बताते हैं।

एकता कपूर ने क्या कुछ कहा? 

जब एकता कपूर से पूछा गया कि टीवी और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर कंटेंट का इतना बड़ा साम्राज्य खड़ा करने के बाद वो ग्लोबल स्टोरीटेलिंग को कैसे देखती हैं, तो उन्होंने हमेशा की तरह बेबाक अंदाज में जवाब देते हुए कहा, ‘कहानी कहने का तरीका बस ऐसा होना चाहिए जो सीधे दिल से जुड़े।’

Advertisment

 

View this post on Instagram

 

A post shared by HT City (@htcity)

वेव्स समिट में बोलीं एकता कपूर 

एकता कपूर ने जोर देते हुए कहा कि आज की ऑडियंस दुनियाभर की कहानियों को अपना रही है, चाहे वो कोरियन हों, तुर्की, अमेरिकी, स्पैनिश या यूरोपियन। उन्होंने कहा, ‘ग्लोबल प्लेटफॉर्म्स और नेटवर्क्स ने ये साबित कर दिया है कि अब भाषा कोई रुकावट नहीं रही। लोग कहानियों को डबिंग की वजह से एंजॉय करते हैं, असल में उन्हें कहानी से जुड़ाव होता है।’ उन्होंने ये भी बताया कि आज के दौर में कंटेंट की दुनिया में भाषा की दीवार अब मायने नहीं रखती।

‘भारतीय कहानियों का दौर ग्लोबली शुरू हुआ’

भारत की समृद्ध कहानियों की विरासत की ओर ध्यान खींचते हुए एकता कपूर ने कहा, ‘हमारे पास सबसे पुरानी और सबसे लंबी कहानी कहने की परंपरा है और ये हमारी असली पूंजी है, ये हमेशा से हमारी करेंसी रही है।’ उन्होंने माना कि अब तक कुछ व्यावहारिक अड़चनें रही हैं, जिन्होंने भारतीय कंटेंट को दुनिया भर में तेजी से फैलने से रोका, लेकिन अब हालात बदल रहे हैं और उन्हें उम्मीद है कि भारतीय कहानियों का दौर अब ग्लोबली शुरू हो चुका है।

विज्ञापन

एकता कपूर ने फिल्म इंडस्ट्री पर की बात

एकता कपूर ने भारतीय फिल्म इंडस्ट्री की ग्लोबल पहचान की ओर इशारा करते हुए कहा, ‘अब हम वहां तक पहुंच रहे हैं’। हालांकि, उन्होंने ये भी कहा कि अब हमें सिर्फ जातीय कहानियों से बाहर निकलने की जरूरत है। अब ये नॉन-एथनिक यानी पारंपरिक कहानियों से हटकर होनी चाहिए। मुझे लगता है कि हम एक अहम मोड़ पर खड़े हैं।’

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ