Waves 2025 की शुरुआत मुंबई के जियो कन्वेंशन सेंटर में ऐसे धमाकेदार अंदाज में हुई कि पहले ही दिन पूरी इंडस्ट्री में एक नई लहर दौड़ गई। इस ऑडियो-विज़ुअल एंड एंटरटेनमेंट समिट में बॉलीवुड से लेकर टॉलीवुड तक और एक्टिंग से लेकर कंटेंट क्रिएशन तक, हर क्षेत्र की बड़ी हस्तियां एक साथ नजर आईं।
शुरुआत में ही दिखा सितारों का जलवा
पहले दिन के उद्घाटन समारोह में शामिल हुए शाहरुख खान, अक्षय कुमार, रजनीकांत, मोहनलाल, चिरंजीवी, रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, दीपिका पादुकोण, और विक्की कौशल जैसे दिग्गज कलाकार। हर किसी की मौजूदगी ने इस समिट को न सिर्फ ग्लैमर दिया, बल्कि ये साबित कर दिया कि इंडियन एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एकजुट होकर दुनिया के मंच पर छा जाने को तैयार है।
पीएम मोदी ने किया उद्घाटन
वेव्स 2025 के उद्घाटन सेशन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इंडियन सिनेमा की पांच प्रतिष्ठित शख्सियतों को सम्मानित करते हुए उनके स्मारक डाक टिकट जारी किए। इनमें शामिल थे- गुरुदत्त, भानुमति, राज खोसला, ऋतिक घटक और सलिल चौधरी। इस मौके पर पीएम मोदी ने कहा कि भारत के हर कोने में कहानियों का भंडार छिपा है और नई पीढ़ी को रोबोट नहीं बल्कि संवेदनशील कलाकार बनाना जरूरी है।
WAVES अवॉर्ड्स का हुआ ऐलान
पीएम मोदी ने समिट में एक और बड़ी घोषणा करते हुए WAVES अवॉर्ड्स की शुरुआत का एलान किया। उन्होंने कहा कि ये अवॉर्ड्स कला और रचनात्मकता के क्षेत्र में उच्चतम मानकों वाले सम्मान होंगे, जो भारत को इस क्षेत्र में वैश्विक पहचान दिलाएंगे।
शाहरुख खान का स्पेशल वेलकम
शाहरुख खान ने मंच पर आकर सभी मेहमानों का स्वागत किया और ऑस्कर-विनर एम.एम. कीरावानी की परफॉर्मेंस का उद्घाटन किया। इस प्रस्तुति ने समिट को एक भव्य और भावनात्मक शुरुआत दी, जिसे दर्शकों ने खड़े होकर सराहा।
करण जौहर ने किया दमदार सेशन होस्ट
इसके बाद करण जौहर ने ‘द जर्नी – फ्रॉम आउटसाइडर टू रूलर’ सेशन को होस्ट किया, जिसमें शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण ने हिस्सा लिया। शाहरुख ने बताया कि कैसे एक आम लड़के से उन्होंने दुनिया भर में खुद को सुपरस्टार के रूप में स्थापित किया, वहीं दीपिका ने भी अपनी जर्नी को लेकर कई प्रेरणादायक बातें शेयर कीं।
पहले ही दिन WAVES ने मचा दिया धमाल
पहले ही दिन Waves समिट ने ये साफ कर दिया है कि ये सिर्फ एक इवेंट नहीं बल्कि एक मिशन है- भारतीय कला, संस्कृति और मनोरंजन को वैश्विक मंच पर मजबूती से खड़ा करने का। आने वाले तीन दिनों तक ये मंच क्रिएटर्स, इनोवेटर्स और सितारों से गुलजार रहने वाला है।
यह भी पढ़ें: Ashish Chanchlani ने OTT की दुनिया में मारी एंट्री, वेब सीरीज Ekaki का ऐलान कर शेयर किए पोस्टर
संबंधित खबरें
'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
12 hrs ago'बिग बॉस 20' में स्काउट ने किया लव को नॉमिनेट, सुबक-सुबक कर रोईं एक्ट्रेस
13 hrs agoहॉलीवुड में छाया 'रामायण' का जादू, यश, रणबीर कपूर-साई पल्लवी का शाही अंदाज
15 hrs agoदिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट में सुरक्षा का पहरा, 2 हजार गार्ड्स तैनात
16 hrs agoBigg Boss 20 Grand Finale: कब होगा सलमान खान के शो 'बिग बॉस 20' का फिनाले?
17 hrs agoश्रीदेवी की ऑनस्क्रीन बेटी की टूटी सगाई, 6 महीने में टूटा रिश्ता
18 hrs agoLIVE: श्रद्धा कपूर की 'ईठा' का नया पोस्टर हुआ रिलीज
18 hrs ago'जेलर 2' की कमाई में 13वें दिन आई गिरावट, फिर भी मेकर्स की हुई चांदी-चांदी
18 hrs agoभारत छोड़ो नोटिस पर इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली राहत, टली सुनवाई
1 day agoCID बनाने वाले बीपी सिंह का 77 की उम्र में हुआ निधन, हार्ट अटैक से गई जान
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines