मुंबई में शुरू हुए Waves Summit 2025 में शामिल होकर जितेंद्र कुमार की वेब सीरीज ‘पंचायत’ ने इतिहास में अपना नाम दर्ज करा लिया है। 1 मई से 4 मई तक चलने वाले इस शिखर सम्मेलन के विशेष सत्र में ‘पंचायत’ के स्टार्स और निर्माता हिस्सा लेंगे। ये वेब सीरीज के लिए बहुत बड़ा मौका होने वाला है। यह भी बताया जा रहा है कि शिखर सम्मेलन के तीसरे दिन होने वाले इस कार्यक्रम में जितेंद्र कुमार, नीना गुप्ता, रघुबीर यादव और फैसल मलिक हिस्सा लेंगे।
गांव की कहानी दिखाती है पंचायत
अमेजन प्राइम वीडियो की कॉमेडी-ड्रामा वेब सीरीज ‘पंचायत’ के अब तक तीन सीजन आ चुके हैं। वहीं चौथा सीजन इसी साल 2 जुलाई 2025 को रिलीज किया जाएगा। ये पॉपुलर वेब सीरीज है जिसकी कहानी सचिव जी अभिषेक (जितेंद्र कुमार) के इर्द-गिर्द घूमती है जिसकी पोस्टिंग उत्तर प्रदेश के एक गांव फुलेरा में हो जाती है। शहर से गांव में आकर सचिव की जिंदगी में क्या-क्या बदलाव आते हैं, यही मजेदार कहानी दिखाती है ‘पंचायत’ जिसके हर सीजन को फैंस ने बेशुमार प्यार दिया है।
यह भी पढ़ें: अब अगला क्या..?’ पाक एक्टर Arslan Naseer ने इंडिया में इंस्टाग्राम बैन पर ली चुटकी
जियो वर्ल्ड सेंटर में हुआ आयोजन
बता दें कि वर्ल्ड ऑडियो विजुअल एंड एंटरटेनमेंट समिट (WAVES) 2025 का आयोजन मुंबई के जियो वर्ल्ड सेंटर में 1 मई से 4 मई तक आयोजित हो रहा है। फिल्म इंडस्ट्री के लिहाज से यह काफी बड़ा आयोजन है, जिसमें एक्टर्स, फिल्ममेकर और राइटर्स समेत सेलिब्रिटी मिलकर वेब सीरीज और डिजिटल कंटेंट के फ्यूचर पर चर्चा करेंगे। इसके अलावा गेमिंग और डिजिटल मनोरंजन में नवाचार, रचनात्मकता और सहयोग को बढ़ावा दिया जाएगा।
ये फिल्म स्टार्स लेंगे हिस्सा
Waves Summit 2025 के कार्यक्रम में 90 से अधिक देशों के 10,000 से ज्यादा प्रतिनिधि, 350 स्टार्टअप, 1,000 निर्माता और नेता हिस्सा लेंगे। बताया जाता है कि इस समिट में इंडस्ट्री के कई एक्टर्स जैसे रजनीकांत, अमिताभ बच्चन, चिरंजीवी, शाहरुख खान, रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण हिस्सा लेंगे।
संबंधित खबरें
'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
8 hrs ago'बिग बॉस 20' में स्काउट ने किया लव को नॉमिनेट, सुबक-सुबक कर रोईं एक्ट्रेस
10 hrs agoहॉलीवुड में छाया 'रामायण' का जादू, यश, रणबीर कपूर-साई पल्लवी का शाही अंदाज
12 hrs agoदिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट में सुरक्षा का पहरा, 2 हजार गार्ड्स तैनात
12 hrs agoBigg Boss 20 Grand Finale: कब होगा सलमान खान के शो 'बिग बॉस 20' का फिनाले?
13 hrs agoश्रीदेवी की ऑनस्क्रीन बेटी की टूटी सगाई, 6 महीने में टूटा रिश्ता
14 hrs agoLIVE: श्रद्धा कपूर की 'ईठा' का नया पोस्टर हुआ रिलीज
14 hrs ago'जेलर 2' की कमाई में 13वें दिन आई गिरावट, फिर भी मेकर्स की हुई चांदी-चांदी
15 hrs agoभारत छोड़ो नोटिस पर इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली राहत, टली सुनवाई
1 day agoCID बनाने वाले बीपी सिंह का 77 की उम्र में हुआ निधन, हार्ट अटैक से गई जान
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines