Watch: Janhvi Kapoor ने दीपिका पादुकोण की उतारी नकल, बनीं 'ओम शांति ओम' की शांति प्रिया

Watch: Janhvi Kapoor ने दीपिका पादुकोण की उतारी नकल, बनीं 'ओम शांति ओम' की शांति प्रिया

Watch: Janhvi Kapoor ने दीपिका पादुकोण की उतारी नकल, बनीं 'ओम शांति ओम' की शांति प्रिया

मुंबई: ‘मिली’ स्टार जान्हवी कपूर (Janhvi Kapoor) एक बार फिर अपने क्रिएटिव और फनी वीडियो के साथ वापस आ गई हैं। हर बार डेली सोप्स के ट्रेंडिंग ऑडियोज पर वीडियो बनाने वाली जान्हवी (Janhvi Kapoor recreates Deepika Padukone OM Shanti OM) ने इस बार दीपिका पादुकोण और शाहरुख खान की सुपरहिट फिल्म ‘ओम शांति ओम’ के एक आयकॉनिक सीन को रीक्रिएट किया है।

वीडियो में जान्हवी को सिल्वर कलर के लहंगे में देखा जा सकता। सीढ़ियों पर खड़ी हो जान्हवी कपूर दीपिका पादुकोण के डायलॉग को अपने अंदाज में बोलती हैं कि, “इसी झूमर के नीचे, इसी झूमर के नीचे मिलेगी शांति की लाश” वीडियो को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन दिया, “ये शांति कुछ अलग लग रही है।” वीडियो (Janhvi Kapoor Funny Video) के अंत में फर्श पर जान्हवी के दोस्त को लेटे हुए दिखाया जाता है, जिसके बाद दोनों हंसने लगते हैं।

ये क्लिप ऑनलाइन शेयर ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और नेटिजेंस ने प्रतिक्रिया देनी शुरू कर दी। एक यूजर ने लिखा, “ये शांति नहीं … शांतिलाल है।” दूसरे फर्श पर लेटे हुए शख्स के बारे में इशारा करते हुए लिखा, “जाग उठी शांति।”

जान्हवी कपूर हाल ही में फिल्म ‘मिली’ में देखी गईं। हालांकि, बॉक्स ऑफिस पर ये फिल्म कुछ खास कमाल नहीं कर सकी लेकिन क्रिटिक्स की ओर से इसे सराहना मिली। अब वो नितेश तिवारी की फिल्म ‘बवाल’ में वरुण धवन के साथ नजर आएंगी। ये फिल्म अगले साल अप्रैल में रिलीज होने वाली है। इसी के साथ वो वर्तमान में राजकुमार राव के साथ ‘मिस्टर एंड मिसेज माही’ पर काम कर रही हैं, जिसमें वह एक क्रिकेटर की भूमिका निभा रही हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ