साजिद नाडियाडवाला का ट्रांसफॉर्मेशन देख हैरान हुए लोग, 'सिकंदर' निर्माता का नया लुक देखा क्या?

अपकमिंग फिल्म ‘सिकंदर’ के निर्माता का नया लुक देख फैंस बेहद खुश हैं। साजिद का ट्रांसफॉर्मेशन लोगों को हैरान भी कर रहा है। आइए देखते हैं कि आखिर साजिद का लुक अब कितनी बदल गया है।

Wardha Khan, Sajid Nadiadwala

Wardha Khan, Sajid Nadiadwala

इन दिनों अपकमिंग फिल्म ‘सिकंदर’ को लेकर जमकर बज बना हुआ है। सोशल मीडिया से लेकर खबरों के बाजार तक फिल्म को लेकर बातें हो रही हैं। साथ ही फैंस इस फिल्म की रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस बीच अब फिल्म के निर्माता साजिद नाडियाडवाला का नया लुक सामने आया है, जिसने सभी को हैरान कर दिया है। साजिद नाडियाडवाला का ट्रांसफॉर्मेशन देख फैंस भी हैरान हैं।

विज्ञापन

साजिद नाडियाडवाला की फोटोज

दरअसल, साजिद नाडियाडवाला की वाइफ ने अपने इंस्टाग्राम पर साजिद की फोटोज शेयर की हैं, जो उनके ट्रांसफॉर्मेशन के बाद की हैं। इस पोस्ट को शेयर करते हुए उन्होंने इसके कैप्शन में लिखा है कि हैप्पी हैप्पी #holi होली की ढेर सारी हार्दिक शुभकामनाएं, डालो गुलाबी रंग डालो, आपका दिन मंगलमय हो। इस पोस्ट में देखा जा सकता है कि उन्होंने साजिद की दो फोटो शेयर की हैं।

विज्ञापन

साजिद ने दिए पोज

पहले फोटो में साजिद कैमरे की ओर देखते हुए पोज दे रहे हैं और दूसरे फोटो में वो साइड लुक दे रहे हैं। साजिद के लुक की बात करें तो उन्होंने ब्लैक कलर की शर्ट के साथ जिंस कैरी किया है। साथ ही उन्होंने पिच कलर की जैकेट पहनी है। वहीं, अब उनके इस लुक पर लोगों ने भी जमकर अपना रिएक्शन दिया है। एक यूजर ने लिखा कि क्या बात है साजिद भाई। दूसरे यूजर ने लिखा कि झक्कास। तीसरे यूजर ने लिखा कि बहुत सुन्दर और शानदार लग रहे हो।

विज्ञापन

यूजर्स ने किए कमेंट्स

एक और यूजर ने लिखा कि मजा ही आ गया। एक अन्य ने लिखा कि कमाल का लुक है साजिद भाई। एक और ने लिखा कि हीरो लग रहे हो सर। एक अन्य ने कहा कि रॉकस्टार साजिद। इस तरह के कमेंट्स लोगों ने इस पोस्ट पर किए हैं। वहीं, अगर साजिद की फिल्म ‘सिकंदर’ की बात करें तो इस फिल्म को ईद के खास मौके पर रिलीज किया जाएगा और फिल्म में सलमान खान लीड रोल में हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ