War 2 Trailer: साल 2025 की मोस्ट अवेटेड एक्शन थ्रिलर फिल्म ‘वॉर 2’ का ट्रेलर सामने आ गया है। ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर ने एक बार फिर फैंस के दिल की धड़कनें बढ़ा दी हैं। ये दोनों फिल्म में एक ही इरादा रखते हैं- ‘इंडिया फर्स्ट’, फिर भी एक-दूसरे के खिलाफ हैं। 2 मिनट 35 सेकंड के इस ट्रेलर में यूं तो कई सीन हैं, जो आपका अटेंशन ग्रैब करेंगे। एक सीन में कियारा आडवाणी और ऋतिक रोशन का रोमांस है, तो एक सीन में कियारा बिकिनी में अपनी बॉडी फ्लॉन्ट करती हुई नजर आ रही हैं। ट्रेलर में एक्शन सीक्वेंस भी आपका दिल जीत लेंगे।
कियारा आडवाणी ने ऋतिक रोशन को दी टक्कर
हालांकि, 2 सीन कुछ ऐसे हैं, जो आपको पूरी तरह से चौंका देंगे। ‘वॉर 2’ के ट्रेलर में सबसे शॉकिंग चीज ये है कि जो कियारा पहले फिल्म में ऋतिक रोशन के साथ रोमांस कर रही थीं, वहीं कुछ ही सेकंड्स बाद उनके साथ एक्शन सीक्वेंस करते हुए नजर आ रही हैं। ट्रेलर में कियारा आडवाणी ने ना सिर्फ ऋतिक रोशन पर गन तानी है, बल्कि उन पर जमकर लात-घूंसे भी चलाए हैं। वो ट्रेलर में ऋतिक रोशन को ना सिर्फ फाइट देती हुईं, बल्कि उन पर हावी होती हुई नजर आ रही हैं। ये सीक्वेंस काफी धांसू है।
ऋतिक रोशन के मुंह पर आशुतोष राणा ने थूका
इसके अलावा एक और सीन है, जिसमें मेजर कबीर धारिवाल और कर्नल सुनील लुथरा नजर आते हैं। कर्नल सुनील लुथरा यानी आशुतोष राणा को ऋतिक रोशन ने बंधी बनाया हुआ है। ऋतिक रोशन ने भले ही आशुतोष राणा को कुर्सी पर बांधा हुआ है, लेकिन वो बैठे-बैठे कुछ ऐसा करते हैं कि दर्शक भी हैरान रह जाएंगे। ट्रेलर में एक सीन में आशुतोष राणा को ऋतिक रोशन के मुंह पर थूकते हुए दिखाया गया है। ये सीन काफी इंटेंस लग रहा है। फिल्म के लिए वाकई इन दोनों ने ये सीन शूट करके बड़ी हिम्मत दिखाई है।
यह भी पढ़ें: War 2 के ट्रेलर में दमदार हैं ये 7 डायलॉग्स, Hrithik Roshan और Jr NTR ने लूट ली महफिल
कियारा आडवाणी ने लूटी लाइमलाइट
‘वॉर 2’ का ट्रेलर आने के बाद सोशल मीडिया पर इसी की चर्चा चल रही है। सभी जगह लोग कियारा के बिकिनी लुक और ऋतिक रोशन संग लिप लॉक की ही बातें कर रहे हैं। उन्होंने फिल्म में एक्शन के साथ-साथ ग्लैमर का ऐसा तड़का लगाया है कि उनसे किसी की भी नजरें नहीं हट रहीं। कियारा को भले ही ट्रेलर में डायलॉग बोलते हुए देखने का मौका नहीं मिला, लेकिन उनकी मेहनत बिना आवाज के भी बोलती नजर आ रही है।
संबंधित खबरें
शाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
4 hrs agoहनी सिंह के भतीजे की कार एक्सीडेंट में हुई मौत, रैपर को लगा सदमा
7 hrs agoदिल्ली के बाद अब कहां होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट? 6 शहरों में है शो
8 hrs agoजाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
9 hrs agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
10 hrs agoBigg Boss 20 में शॉकिंग एविक्शन, इस कंटेस्टेंट का टूटेगा विनर बनने का सपना!
10 hrs agoLIVE: 'सीता' का किरदार निभाने के लिए साई पल्लवी ने किया था मेडिटेशन
11 hrs ago800 करोड़ के करीब पहुंची 'जेलर 2', बॉक्स ऑफिस पर 17वें दिन कितनी की कमाई?
11 hrs agoआमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
1 day ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines