War 2 Trailer Dialogues: बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन की मच अवेटेड फिल्म वॉर 2 का धमाकेदार ट्रेलर जारी कर दिया गया है। इस ट्रेलर ने आते ही सोशल मीडिया पर बवाल काट दिया है। 2 मिनट 35 सेकंड के ट्रेलर में एक तरफ ऋतिक रोशन का गिल्ट दिखाई दे रहा है और दूसरी तरफ जूनियर एनटीआर का अग्रेशन नजर आया है। हालांकि दोनों का मिशन एक ही है और वो भारत है। वहीं कियारा आडवाणी ने अपने एक्शन सीन से फैंस को चौंका दिया है। इसके अलावा वॉर 2 के ट्रेलर में दमदार डायलॉग्स भी हैं, जिन्होंने तहलका मचा दिया है। देखें वॉर 2 के दमदार 7 डायलॉग्स…
वॉर 2 के 7 दमदार डायलॉग्स
1. मैं शपथ लेता हूं कि मैं अपना नाम, अपनी पहचान, अपना घर-परिवार सब त्याग कर एक साया बन जाऊंगा। एक गुमनाम, अनजान, बेनाम साया।
2. हर दोस्त, हर साथ, हर उस चेहरे से मुंह मोड़ लूंगा जिससे कभी प्यार किया और पलटकर कभी पीछे नहीं देखूंगा।
3. मैं शपथ लेता हूं कि मैं वो सब करूंगा जो कोई और नहीं कर सकता। जो जंग कोई नहीं लड़ सकता वो मैं लडूंगा।
4. अच्छाई, बुराई, सही, गलत, पाप, पुण्य की हर लकीर को मिटा दूंगा।
5. मैं वो बलिदान दूंगा जिसका कोई गवाह नहीं होगा। जिसकी कीमत मैं अपनी जान से या फिर अपनी आत्मा से चुकाऊंगा।
6. अब मैं इंसान नहीं, सिर्फ हथियार हूं, जंग का हथियार… या तो मारूंगा या फिर मरूंगा।
7. वह एक सोल्जर है। तुम एक सोल्जर हो। और यह वॉर है।
कब रिलीज होगी वॉर 2?
ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर स्टारर फिल्म वॉर 2 अगले महीने 14 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। ट्रेलर ने फैंस की एक्साइटमेंट को काफी हद तक बढ़ा दिया है। यह फिल्म साल 2019 में रिलीज हुई वॉर का दूसरा पार्ट है, जिसमें कियारा आडवाणी लीड एक्ट्रेस के तौर पर नजर आ रही हैं।
यह भी पढ़ें: War 2 Trailer Review: ‘इंडिया फर्स्ट’- मकसद एक तरीके अलग, Jr NTR ने कैसे दी ऋतिक रोशन को टक्कर?
संबंधित खबरें
थिएटर्स के बाद OTT पर कब आएगी ‘दृश्यम 3’? अजय की फिल्म को लेकर आया अपडेट
3 hrs agoकंगना रनौत ने अश्लील कंटेंट के खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट में दायर की याचिका
4 hrs agoअभिनेता नाना पाटेकर ने पहले ही बता दिया था अपनी अंतिम संस्कार का तरीका
6 hrs ago13 साल की उम्र में नाना पाटेकर कमाते थे 35 रुपये महीना, रोज चलते थे 8 KM
7 hrs agoनाना पाटेकर के बेटे मल्हार ने एक्टिंग छोड़ चुनी फिल्ममेकिंग
7 hrs agoनाना पाटेकर को क्यों बुलाया जाता था ‘नाना’? कम ही लोग जानते हैं असली नाम
9 hrs ago4 दिन पहले गोवा में शमेल बजाते, डांस करते दिखे थे नाना पाटेकर, देखें VIDEO
10 hrs agoकब और कहां होगा नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार?
10 hrs agoनाना पाटेकर के निधन पर एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता का वायरल वीडियो, देखिए
10 hrs agoनाना पाटेकर के निधन के बाद शोक में टीम इंडिया
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines