साउथ सुपरस्टार जूनियर एनटीआर आज अपना 41वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। इस मौके पर मेकर्स ने एनटीआर के फैंस को बड़ा तोहफा दिया है। एक्टर ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर की मच अवेटेड फिल्म ‘वॉर 2’ का टीजर जारी कर दिया गया है। इस टीजर के साथ इस फिल्म से जुड़ा एक और अपडेट आया है, जिसमें बताया गया है कि इस फिल्म के लिए यशराज फिल्म्स ने पानी की तरह पैसा बहाया है। ‘वॉर 2’ की शूटिंग 6 अलग-अलग देशों में की गई है।
कैसा है वॉर का टीजर?
‘वॉर 2’ के टीजर की शुरुआत जूनियर एनटीआर से हुई है, जिनकी बैकग्राउंड आवाज सुनाई दे रही है। वह कहते हैं, ‘कबीर… इंडिया का बेस्ट रॉ एजेंट तू था, अब नहीं। तू मुझे नहीं जानता, पर अब जान जाएगा।’ एनटीआर का एक्शन सीक्वेंस दिखाया गया है। इसके बाद टीजर में कबीर यानी ऋतिक रोशन की झलक दिखाई गई है, जो एक्शन फॉर्म में नजर आ रहे हैं। एक झलक कियारा आडवाणी की देखने को मिली है। वहीं टीजर के आखिरी में जूनियर एनटीआर और ऋतिक रोशन के बीच जबरदस्त एक्शन देखने को मिल रहा है।
यह भी पढ़ें: Neha Bhasin की ड्रेस काॅपी करने का Nancy Tyagi पर लगा आरोप, सिंगर ने दिखाया सबूत
कई देशों में हुई है शूटिंग
पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक, यशराज फिल्म्स ने ‘वॉर 2’ के लिए पानी की तरह पैसा बहाया है। फिल्म से जुड़े एक सूत्र ने बताया है कि ‘वाॅर 2’ YRF स्पाई यूनिवर्स की सबसे मच अवेटेड फिल्म है, जिसे 150 दिनों की अवधि में दुनिया भर में शूट किया गया है। पिछले साल फरवरी, 2024 में अयान मुखर्जी ने फिल्म की शूटिंग शुरू की थी। इसके बाद इसे 6 देशों भारत, इटली, स्पेन, जापान, आबू धाबी और रूस में फिल्माया गया है। वहीं फिल्म का एक बड़ा हिस्सा वास्तविक स्थानों पर शूट किया गया है।
कब रिलीज होगी वॉर 2
‘वॉर 2’ के बारे में बात करते हुए सूत्र ने आगे बताया कि ‘फिल्म के एक गाने के लिए 6 से 7 दिनों का शूट होना बाकी है, जिसे ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर के बीच महाकाव्य नृत्य के रूप में पेश किया जाएगा।’ इसके अलावा बताया है कि वॉर 2 में दो एल्बम गाने भी हैं, जिसमें एक ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर पर फिल्माया गया है, जबकि दूसरा ऋतिक और कियारा आडवाणी पर फिल्माया गया है। बता दें कि ‘वॉर 2’ 14 अगस्त, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
संबंधित खबरें
LIVE: मनोज बाजपेयी ने टाइगर श्रॉफ पर हुए हमले को बताया 'डरावना'
30 mins agoनहीं थम रही 'जेलर 2' की रफ्तार, 7वें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर मचाई तबाही
58 mins ago'मेरे मुंह से निकल गया', एक्टर रणबीर कपूर ने स्पीच के लिए मांगी माफी
4 hrs agoटाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: 31 अक्टूबर तक पुलिस कस्टडी में भेजे गए हमलावर
17 hrs ago'तुम सीरियस...', दीपिका पादुकोण की छोटी बेटी का नाम सुन क्या बोलीं बिपाशा?
19 hrs agoरिलीज से 15 दिन पहले ही ‘रामायण’ का धमाका, 92 हजार से ज्यादा टिकट बिके
20 hrs agoटाइगर श्रॉफ फायरिंग केस के बाद सलमान खान की बढ़ी सुरक्षा, वीडियो वायरल
21 hrs ago'लोग पैसे देकर आए और…', दलेर मेहंदी विवाद पर सोना महापात्रा ने कसा तंज
22 hrs agoदीपिका पादुकोण ने रॉयल अंदाज में दिखाई 'देवी' की झलक, फैमिली फोटो वायरल
23 hrs agoशिल्पा शेट्टी से बादशाह तक, दलेर मेहंदी के सपोर्ट में उतरे ये सितारे
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines