ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर की मच अवेटेड फिल्म ‘वॉर 2’ का टीजर आज रिलीज कर दिया गया है। फैंस को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है, लेकिन टीजर के रिलीज होने के बाद लोगों की उम्मीदें टूटती-सी नजर आ रही हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि फिल्म के टीजर के बाद लोगों ने वाईआरएफ को जमकर ट्रोल कर किया है। लोगों को ‘वॉर 2’ का टीजर कुछ खास पसंद नहीं आया है। आइए जानते हैं कि ‘वॉर 2’ के टीजर पर लोगों का क्या कहना है?
‘वॉर 2’ के टीजर पर लोगों का क्या कहना?
अपकमिंग फिल्म ‘वॉर 2’ के टीजर को देखने के बाद एक यूजर ने कहा कि ऋतिक रोशन का रोल समझाओ, एक डायलॉग नहीं है। दूसरे यूजर ने कहा कि टीजर देखने के बाद मैं कह सकता हूं कि कुली सुपरहिट होगी। तीसरे यूजर ने कहा कि एवरेज। चौथे यूजर ने कहा कि टीजर माउंटेन ड्यू के नए ऐड जैसा लग रहा, बॉलीवुड की अगली फ्लॉप। एक और यूजर ने कहा कि फिर से फ्लॉप।
लोगों ने जमकर किया ट्रोल
एक अन्य यूजर ने कहा कि पोस्टर अच्छा नहीं लग रहा, ऐसा लग रहा है जैसे फोन में एडिट किया हो। एक और यूजर ने कहा कि स्पाई यूनिवर्स के सारे पोस्टर एक जैसे ही लगते हैं। एक और यूजर ने कहा कि बेकार टीजर। एक अन्य ने लिखा कि फैनमेड पोस्टर इससे अच्छे हैं भाई। एक और यूजर ने कहा कि तुम्हारे पोस्टर बनाने वालों को हटाओ भाई। इस तरह के तमाम रिएक्शन लोगों ने फिल्म के टीजर और पोस्टर को देखने के बाद दिए हैं।
कब रिलीज होगी फिल्म?
गौरतलब है कि आज ‘वॉर 2’ का टीजर रिलीज किया गया है, जो लोगों को कुछ खास पसंद नहीं आया है। हालांकि, कुछ लोगों ने इसकी तारीफ भी की है, लेकिन ज्यादातर लोग वाईआरएफ को ट्रोल कर रहे हैं। अब देखने वाली बात होगी कि फिल्म के ट्रेलर को लोगों का कैसा रिस्पॉन्स मिलता है? वहीं, अगर फिल्म की रिलीज की बात करें तो फिल्म 14 अगस्त, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी।
यह भी पढ़ें- Jyoti Malhotra का बांग्लादेश से भी है कनेक्शन, ट्रैवल तो सिर्फ बहाना, क्यों बढ़ा रही थी नजदीकियां?
संबंधित खबरें
रश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
4 hrs ago'रामायण' के टिकट 2 लाख से ज्यादा बिके, रिलीज से 10 दिन पहले कमाए करोड़ों
4 hrs ago'शर्मनाक हरकत...', कॉन्सर्ट में शिल्पा राव संग हुई बदसलूकी पर भड़के पति
6 hrs agoअभिषेक बच्चन के सहारे फैंस से मिले अमिताभ बच्चन, फोटोज वायरल
7 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट होंगे ये 6 कंटेस्टेंट्स, सामने आए नाम
8 hrs agoअनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने किया 'राधे-गोविंद' का जाप, वीडियो वायरल
9 hrs agoLIVE: अहान पांडे की 'बेपरवाह' का पोस्टर हुआ रिलीज
9 hrs ago'उड़ता तीर' की कमाई में तीसरे दिन आया उछाल, 'जेलर 2' का भी जानें हाल
9 hrs agoटाइगर श्रॉफ से पहले शूटर्स के निशाने पर थे आमिर खान?
10 hrs agoयूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines