OTT Release This Week: बॉक्स ऑफिस से लेकर ओटीटी तक फिल्मों का आना-जाना लगा रहता है. कुछ फिल्में थिएटर में फ्लॉप होने के बाद ओटीटी पर हिट साबित हो जाती हैं. ओटीटी पर आने वाली फिल्मों का दर्शकों को भी बेसब्री से इंतजार रहता है. लोग घर बैठे फिल्में देखना पसंद करते हैं. हर हफ्ते ओटीटी पर कुछ ना कुछ नया और धमाकेदार आता रहता है, जो लोगों का मनोरंजन करता है. इस बीच हम आपको इस हफ्ते रिलीज होने वाली फिल्मों और शोज के बारे में बता रहे हैं.
इस वीक रिलीज होंगी ये फिल्में और सीरीज
War 2
नई ओटीटी रिलीज की अगर बात करें तो ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर की फिल्म ‘वॉर 2’ आज 9 अक्टूबर को ओटीटी पर रिलीज हो गई है. फिल्म में दोनों सितारों ने कमाल का काम किया है. ये फिल्म आपको ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर देखने को मिलेगी. इस फिल्म की ओटीटी रिलीज का हर किसी को बेसब्री से इंतजार था.
Jamnapaar Season 2
ब्लॉकबस्टर सीरीज ‘जमनापार 2’ का दूसरा सीजन भी ओटीटी पर आने के लिए तैयार है. इस सीरीज का दूसरा सीजन 10 अक्टूबर को अमेजन एमएक्स प्लेयर पर स्ट्रीम होगा. नए सीजन में ऋत्विक साहोरे, वरुण बडोला, अंकिता सहगल, सृष्टि गांगुली रिंदानी, अनुभा फतेहपुरिया, ध्रुव सहगल और इंदर साहनी जैसे स्टार्स नजर आने वाले हैं.
SEARCH: The Naina Murder Case
अभिनेत्री कोंकणा सेन शर्मा की मोस्ट अवेटेड सीरीज ‘सर्च: द नैना मर्डर केस’ का इंतजार भी जल्दी खत्म होने वाला है. इस सीरीज को आप 10 अक्टूबर को जियो हॉटस्टार पर देख सकते हैं. कोंकणा की इस सीरीज का निर्देशन रोहन सिप्पी ने किया है और फैंस इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.
Kurukshetra: The Great War of Mahabharata
‘कुरुक्षेत्र: महाभारत का महायुद्ध’ पर बनी एनिमेटेड सीरीज का हर किसी को बेसब्री से इंतजार था. इस सीरीज को नेटफ्लिक्स पर 10 अक्टूबर, 2025 से देखा जा सकेगा. अगर आप भी एनिमेटेड फिल्म या सीरीज के दीवाने हैं, तो आपका इंतजार जल्दी ही खत्म होने वाला है.
The Woman in Cabin 10
अगर आप भी मिस्ट्री ड्रामा का इंतजार कर रहे हैं, तो ‘द वूमन इन केबिन 10’ आपके लिए एक बेस्ट ऑप्शन हो सकती है. इसमें आपको एक पत्रकार की कहानी देखने को मिलेगी. इसे आप 10 अक्टूबर को नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं.
Mirai
फिल्म ‘मिराई’ भी अब ओटीटी पर आने के लिए तैयार है. तेजा सज्जा की इस फिल्म की ओटीटी रिलीज का हर किसी को बेसब्री से इंतजार है. फिल्म में मंचू मनोज ने विलेन का रोल अदा किया है. इस फिल्म को 10 अक्टूबर से जियोहॉस्टार पर देखा जा सकेगा.
Everybody Loves Me When I’m Dead
अगर आप भी अंग्रेजी फिल्मों और सीरीज के शौकीन हैं, तो आपके लिए Everybody Loves Me When I’m Dead एक बेस्ट ऑप्शन हो सकती है. इसे 14 अक्टूबर से नेटफ्लिक्स पर देखा जा सकेगा.
यह भी पढ़ें- क्या है फिल्म Jhund की कहानी? जिसके एक्टर की दोस्त ने चाकू से काटी गर्दन
संबंधित खबरें
Bigg Boss 20 में इस हफ्ते ये 6 कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट! देखें लिस्ट
45 mins agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 'हैवान', जानें कब और कहां देखें फिल्म
1 hr agoIndira Gandhi: जब इंदिरा गांधी ने गाया था रवींद्रनाथ टैगोर का 'एकला चलो रे'
2 hrs agoएसडी बर्मन के सदाबहार गीत आज भी दिलों पर राज करते हैं
2 hrs agoडबल खुशखबरी! 'जामताड़ा' फेम एक्ट्रेस बनीं जुड़वा बच्चों की मां
3 hrs agoबम की धमकी के बाद बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से अमिताभ बच्चन फैंस से मिले
4 hrs agoअनुज ठाकुर का 33 साल की उम्र में हुआ निधन, दोस्त ने बताया कैसे गई जान?
4 hrs ago18 दिनों में 'जेलर 2' ने 800 करोड़ किए पार, फिल्म की नहीं रुक रही रफ्तार!
6 hrs agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
7 hrs agoशाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines