War 2 से आलिया भट्ट की Alpha का क्या कनेक्शन? क्लाइमैक्स में मिला बड़ा सरप्राइज

War 2 and Alpha Connection: ऋतिक रोशन की ‘वॉर 2’ सुर्खियों में छाई हुई है। मूवी में कियारा आडवाणी और जूनियर एनटीआर भी लीड रोल में नजर आए। वहीं ‘वॉर 2’ में ऑडियंस को आलिया भट्ट की अपकमिंग मूवी ‘अल्फा’ के बारे में भी एक सरप्राइज देखने को मिला। चलिए आपको भी बताते हैं आलिया भट्ट की अपकमिंग मूवी का ‘वॉर 2’ से क्या कनेक्शन है?

war 2 alpha

Photo Credit- Instagram

War 2 and Alpha Connection: ऋतिक रोशन की ‘वॉर 2’ ने रिलीज होते ही कई बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। बॉक्स ऑफिस पर ये मूवी ताबड़तोड़ कर रही है। मेकर्स ने इस मूवी के टीजर को सलमान खान की टाइगर 3 के साथ जारी किया था। तभी से फैंस इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। अब जब मूवी रिलीज हो चुकी है तो इसके क्लाइमैक्स में भी एक बड़ा सरप्राइज देखने को मिला है। ऋतिक रोशन की इस मूवी का कनेक्शन आलिया भट्ट की अपकमिंग मूवी ‘अल्फा से जुड़ा है। इससे ‘अल्फा’ के लिए फैंस की एक्साइटमेंट और ज्यादा बढ़ गई है। चलिए आपको भी बताते हैं आलिया भट्ट की अपकमिंग मूवी का ‘वॉर 2’ से क्या कनेक्शन है?

‘वॉर 2’ के क्लाइमैक्स में सरप्राइज

बॉलीवुड में कई ऐसी फिल्में हैं जो स्पाई यूनिवर्स से जुड़ी हैं और कुछ आने वाली मूवीज भी इस यूनिवर्स में शामिल होने जा रही हैं। ‘पठान’, ‘टाइगर 3’ और ‘वॉर 2’ के बारे में तो पहले खबरें आई ही थी कि ये तीनों मूवीज स्पाई यूनिवर्स से जुड़ी है। जहां शाहरुख की पठान में सलमान खान टाइगर बन कैमियो में दिखाई दिए थे। वहीं दूसरी ओर ‘टाइगर 3’ के क्लाइमैक्स में ऋतिक रोशन को वॉर 2 में बने एजेंट कबीर के रूप में दिखाया गया था। जिससे साफ हो गया था कि ये तीनों मूवीज आगे चलकर स्पाई यूनिवर्स का हिस्सा होंगी।

स्पाई यूनिवर्स से जुड़ी फिल्में

वहीं अब ऋतिक रोशन की ‘वॉर 2’ में आलिया भट्ट की अपकमिंग मूवी अल्फा को लेकर हिंट दी गई। दरअसल मूवी के क्लाइमैक्स में बॉबी देओल को दिखाया गया जो एक बच्ची के हाथ पर अल्फा का टैटू बनाते हुए दिखाई दिए। अब फैंस कयास लगा रहे हैं कि वो छोटी बच्ची आलिया भट्ट हो सकती हैं। इससे साफ हो गया है कि आलिया भट्ट की ‘अल्फा’ भी स्पाई यूनिवर्स का हिस्सा हैं। अब आने वाले समय में स्पाई यूनिवर्स की मूवी में ऑडियंस को पठान, टाइगर, कबीर और अल्फा एक साथ देश की रक्षा करते दिखाई देंगे।

‘अल्फा’ में कौन-कौन?

बता दें आलिया भट्ट की अपकमिंग मूवी ‘अल्फा’ में बॉबी देओल विलेन के रोल में नजर आएंगे। साथ ही कहा जा रहा है कि वो स्पाई यूनिवर्स की इन फिल्मों के सबसे विलेन हो सकते हैं। वहीं इस मूवी में आलिया और बॉबी के साथ-साथ शरवरी वाघ भी लीड रोल में नजर आएंगी। मेकर्स इस मूवी का पोस्टर पहले ही जारी कर चुके हैं। इसमें शरवरी और आलिया नजर आ रही हैं। हालांकि अभी तक इसकी रिलीज डेट सामने नहीं आई है। 

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ