Coolie vs War 2 Day 3 collection: ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर की फिल्म ‘वॉर 2’ और रजनीकांत की मूवी ‘कुली’ दोनों ने ही बॉक्स ऑफिस पर अपनी अच्छी खासी पकड़ बनाए हुए है। फिल्म ने अपनी रिलीज के दूसरे दिन ही 100 करोड़ के आंकड़े को पार कर लिया था। इस बीच अब फिल्म की कमाई के तीसरे दिन के आंकड़े सामने आ गए हैं। आइए जानते हैं कि दोनों फिल्मों ने तीसरे दिन कितना कलेक्शन किया है?
फिल्म ‘वॉर 2’ की कमाई
Sacnilk.com की मानें, तो फिल्म ‘वॉर 2’ ने अपनी रिलीज के तीसरे दिन यानी पहले शनिवार को 33.00 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। इसी के साथ इस फिल्म की टोटल कमाई 142.35 करोड़ रुपये हो गई है। हालांकि, ये अभी इस फिल्म के शुरुआती और अनुमानित नंबर हैं और इनमें बदलाव हो सकता है।
फिल्म ‘कुली’ का कलेक्शन
इसके अलावा फिल्म ‘कुली’ की बात करें तो इस फिल्म ने तीसरे दिन 35.16 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। वहीं, अगर फिल्म की टोटल कमाई पर नजर डाले तो इस फिल्म ने तीन दिन में 154.91 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। फिल्म के तीसरे दिन की कमाई के नंबर में बदलाव हो सकता है।
150 करोड़ के क्लब में शामिल हो सकती है फिल्में?
गौरतलब है कि दोनों फिल्मों ने दूसरे दिन ही 100 करोड़ रुपये के आंकड़े को पार कर लिया था। फिल्म ‘कुली’ की कमाई में भले ही गिरावट देखने को मिल रही है, लेकिन इसने फिर भी तीसरे दिन 150 करोड़ क्लब में एंट्री कर ली है। वहीं, अगर ‘वॉर 2’ की बात करें तो इस फिल्म को 150 करोड़ में शामिल होने के लिए थोड़ी और मेहनत करनी पड़ेगी। हालांकि, तीसरे दिन की कमाई के ऑफिशियल नंबर आने के बाद ही साफ हो पाएगा कि इसने तीन दिन में कितना कलेक्शन किया है?
यह भी पढ़ें- ‘कश्मीर के हालात बंगाल से बेहतर…’, The Bengal Files के ट्रेलर रिलीज के दौरान हंगामा, भड़कीं पल्लवी जोशी
संबंधित खबरें
'Ramayana' का नया गाना 'मंगल रंग' रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने जीता दिल
8 hrs agoखेसारी लाल यादव पर फेंकी गई चप्पल, पूर्णिया सांसद पप्पू यादव का फूटा गुस्सा
8 hrs agoबिग बॉस 20 में आएगा ट्विस्ट, लव गिल से सवाल करेंगी स्काउट की गर्लफ्रेंड
10 hrs agoविवाद के बाद रो पड़े थे दलेर मेहंदी, मिका सिंह ने बताई भाई की भावुक कहानी
1 day agoबॉलीवुड का सुल्तान है यह बच्चा, 100 से ज्यादा फिल्मों में आ चुका है नजर
1 day ago'चेहरे सामने आ गए...', TV देखकर हैंडलर ने टाइगर के हमलावरों को कैसे निकाला?
1 day agoप्रभास की 'फौजी' का टीजर रिलीज, बोस आए नजर; मार्च 2027 में आएगी फिल्म
1 day agoसलमान की तारीफ में क्या बोले थे टाइगर? जिसके चलते शूटरों ने चलाई गोलियां
1 day agoDrishyam 3 OTT Release: ओटीटी पर कब और कहां देख सकेंगे दृश्यम 3? यहां जानिए
1 day agoखत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines