War 2 Box Office Collection Day 1 beat 5 movies record: ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर की एक्शन मूवी ‘वॉर 2’ ने इस साल सबसे बड़ी ओपनिंग का रिकार्ड अपने नाम कर लिया है। बॉक्स आफिस पर पहले दिन के कलेक्शन में इसका सबूत सामने आया है। sacnilk के अनुसार वार 2 पहले दिन भारत की सभी भाषाओं में करीब 52 करोड़ रुपये की कमाई की।
Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार पहले दिन ‘सिकंदर’ ने 26 करोड़, ‘सैयारा’ ने 21.5 करोड़, ‘केसरी 2’ ने 7.75 करोड़, ‘हाउसफुल 5’ ने 24 करोड़ और ‘जाट’ ने 9.5 करोड़ की कमाई की थी। जूनियर एनटीआर की एंट्री पर कुछ लोग तो झूमने को मजबूर हो गए। इनके साथ ही कियारा आडवाणी भी स्क्रीन पर पहली बार एक्शन करती दिखाई दी हैं।
कलेक्शन में कूली ने वार 2 को पछाड़ा
बॉक्स आफिस पर ओपनिंग डे कलेक्शन में वार 2 ने भले ही इस साल रिलीज हुई बॉलीवुड की पांच बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे कलेक्शन का रिकार्ड तोड़ा हो, लेकिन रजनीकांत की पैन इंडिया फिल्म ने वार 2 को भी पछाड़ दिया। ओपनिंग डे कलेक्शन में कुली ने 65 करोड़ रुपये की बंपर शुरुआत की, जो कि वार 2 से करीब 13 करोड़ रुपये ज्यादा है। आंकड़ों के हिसाब से दोनों ही मूवीज ने इस साल की बड़ी ओपनिंग की।
यह भी पढ़ें: Box Office Report: ओपनिंग डे पर War 2 और कुली में कौन निकला आगे? देखें Day 1 कलेक्शन
ओपनिंग डे प्रीडिक्शन वार का कितना सही
ओपनिंग डे प्रीडिक्शन और कलेक्शन के अंतर पर बात की जाए तो ट्रेड एक्सपर्ट सुमित कडेल के मुताबिक ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर की ‘वॉर 2’ के पहले दिन सभी भाषाओं में 50 से 55 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान था जोकि नाइट शो के पहले तक 31 करोड़ तक पहुंचा था, नाइट शो के बाद यह आंकड़ा 52 करोड़ के पार पहुंच गया। ऋतिक रोशन की मूवी में ऋतिक के साथ-साथ जूनियर एनटीआर और कियारा आडवाणी लीड रोल में हैं।
किस शो में अधिक रही भीड़
War 2 के पहले दिन के बंपर कलेक्शन में नाइट शोज की कमाई सबसे ज्यादा रही। मॉर्निंग शोज में जहां करीब 17 फीसदी आक्यूपेंसी रही। दोपहर के शोज में 23 फीसदी, इवनिंग शोज में 29 फीसदी और नाइट शोज में करीब 48 फीसदी आक्यूपेंसी रही।
वार 2 OTT पर कब होगी रिलीज?
डायरेक्टर अयान मुखर्जी की फिल्म वार 2 Netflix पर रिलीज होगी। रिलीज होने के करीब 8 सप्ताह के बाद इस फिल्म को स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पर रिलीज किया जाएगा। नेटफ्लिक्स ने वॉर 2 के डिजिटल अधिकार हासिल कर लिए हैं। उम्मीद है कि अक्टूबर के मध्य तक नेटफ्लिक्स पर इसकी स्ट्रीमिंग शुरू हो जाएगी।
यह भी पढ़ें: War 2 Review: ऋतिक रोशन की ‘वॉर 2’ देशभक्ति और एक्शन से भरपूर, मूवी देखने से पहले पढ़ें ये रिव्यू
संबंधित खबरें
दिल्ली के बाद अब कहां होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट? 6 शहरों में है शो
29 mins agoजाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
1 hr agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
2 hrs agoBigg Boss 20 में शॉकिंग एविक्शन, इस कंटेस्टेंट का टूटेगा विनर बनने का सपना!
2 hrs agoLIVE: 'सीता' का किरदार निभाने के लिए साई पल्लवी ने किया था मेडिटेशन
3 hrs ago800 करोड़ के करीब पहुंची 'जेलर 2', बॉक्स ऑफिस पर 17वें दिन कितनी की कमाई?
3 hrs agoआमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
23 hrs ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
1 day agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
1 day agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines