Wahaj Ali Next Project: पाकिस्तानी एक्टर वहाज अली की ना सिर्फ पाकिस्तान बल्कि इंडिया में भी तगड़ी फैन-फॉलोइंग है। पॉपुलर टीवी शो ‘तेरे बिन’ में उनके किरदार खान मुर्तसिम खान ने खूब पॉपुलैरिटी हासिल की है और वो घर-घर में फेमस हैं। वहाज के अपकमिंग प्रोजेक्टस के बारे में जानने के लिए फैंस भी बेहद एक्साइटेड रहते हैं। इस बीच अब उनके नए प्रोजेक्ट को लेकर जानकारी सामने आई है।
वहाज का अपकमिंग प्रोजेक्ट
गौरतलब है कि वहाज ने फरवरी में अपने आखिरी ड्रामा ‘सुन मेरे दिल’ की शूटिंग खत्म होने के बाद टेलीविजन से ब्रेक ले लिया था। अब कई महीनों तक पर्दे से दूर रहने के बाद नए किरदार में आने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। साल 2025 के उनके अपकमिंग प्रोजेक्ट्स की बात करें तो उनका अपकमिंग शो ‘जिन्न की शादी उनकी शादी’ ऑन एयर होने के लिए पूरी तरह से तैयार है। वहाज के इस शो को हम टीवी पर प्रसारित किया जाएगा।
सेहर खान लीड रोल में
इस शो में वहाज के साथ लीड रोल में पॉपुलर एक्ट्रेस सेहर खान भी नजर आने वाली हैं। सेहर खान की बात करें तो उन्होंने ‘जफा’ और ‘तन मन नीलो नील’ जैसे हिट शोज में भी काम किया है। अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट में सेहर एक ‘जिन्न’ के रोल में नजर आने वाली हैं। बता दें कि शो का पहला टीजर आ चुका है और इसे लोगों का शानदार रिस्पॉन्स भी मिला था। लोगों को अब शो के शुरू होने का इंतजार है।
कब शुरू होगा शो?
मोस्ट अवेडेट शो ‘जिन्न की शादी उनकी शादी’ के शुरू होने की बात करें तो उम्मीद की जा रही है कि ये शो सितंबर में ऑन एयर हो सकता है। हालांकि, अभी तक शो की रिलीज डेट को लेकर कोई ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई है। फैंस वहाज अली के नए रोल के लिए बेहद एक्साइटेड हैं। देखने वाली बात होगी कि क्या वहाज इस रोल में दर्शकों का दिल जीत पाते हैं या नहीं?
यह भी पढ़ें- Jr NTR के परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, नहीं रहीं Nandmuri Padmaja
संबंधित खबरें
अनिल कपूर ने फीमेल स्टंट डायरेक्टर को 9 घंटे तक कराया इंतजार! अब मांगी माफी
20 mins agoLIVE: 'रामायण' को देख रोए रैपर बादशाह
40 mins agoRamayana में 'हनुमान' बन छाए सनी देओल, फिल्म के पोस्ट क्रेडिट ने जीता दिल
1 hr agoतुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
18 hrs ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
19 hrs agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
20 hrs agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
22 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
22 hrs ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
23 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines