Vrushika Mehta Wedding: पॉपुलर एक्ट्रेस वृषिका मेहता (Vrushika Mehta) ने फैंस को एक बड़ी गुड न्यूज़ दी है। ‘दिल दोस्ती डांस’ (Dil Dosti Dance) फेम एक्ट्रेस ने अब अपनी लाइफ की नई जर्नी शुरू की है। वृषिका मेहता ने अपने बॉयफ्रेंड सौरभ घेडिया (Saurabh Ghedia) संग शादी रचा ली है। एक्ट्रेस ने खुद फैंस को इस बात की जानकारी दी। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी शादी का ऐलान कर इस दिन की ढेर सारी खूबसूरत तस्वीरें भी शेयर की हैं और एक बेहद शानदार वीडियो भी फैंस के लिए पोस्ट किया है।
यह भी पढ़ें: क्या है Shah Rukh Khan की Dunki का असली मतलब? फिल्म के Drop 5 में एक्टर ने किया खुलासा
वृषिका मेहता बनीं दुल्हन
पहले वीडियो पर एक नज़र डालते हैं। इसमें वृषिका लाल लहंगे में सज धज कर एंट्री लेते हुए नज़र आ रही हैं। इसके बाद उनकी रोमांटिक वरमाला भी देखने को मिल रही है। इसके बाद वृषिका का दूसरा ब्राइडल लुक देखने को मिल रहा है। फूलों की चादर के नीचे व्हाइट और ग्रीन कॉम्बिनेशन वाले लहंगे में एक्ट्रेस किसी आसमान की पारी से कम नहीं लग रहीं। उनके चेहरे की स्माइल उन्हें और भी प्रीटी दिखा रही है। हाथों-में हाथ डाल जिस तरह से कपल ने सात फेरे लिए हैं अब ये देखकर फैंस के फेस पर भी मुस्कान आ गई है।
शादी की तस्वीरें आईं सामने
इस वीडियो को शेयर कर एक्ट्रेस ने लिखा, ‘भवद्भिः सह सङ्गतिः आजीवनं तिष्ठतु… सर्वेषु कार्येषु सफलतां जनयतु। आपका साथ जीवन भर बना रहे, यह सभी प्रयासों में सफलता लाए।’ इसके अलावा एक्ट्रेस ने अपनी शादी की कई और खास फोटोज शेयर की हैं। एक तस्वीरें में तो ये कपल डांस करते हुए भी नज़र आ रहा है। वहीं, इस पोस्ट को शेयर करते हुए कपल ने कैप्शन में लिखा, ‘परिवार की गर्मजोशी, दोस्तों की हंसी और हर तरफ आशीर्वाद के साथ, हमने एक-दूसरे के दिलों में अपना घर ढूंढ लिया है। ‘हां’ कहना जिंदगी भर का वादा बन गया।’
सेलेब्स ने दी बधाई
अब एक्ट्रेस का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस ड्रीम वेडिंग को देख फैंस भी खुशी से झूम उठे हैं। सभी लोग अब वृषिका मेहता और सौरभ घेडिया को इस शादी के लिए मुबारकबाद देते हुए नज़र आ रहे हैं। फैंस के अलावा टीवी जगत की सभी जान-मानी हस्तियों ने इस न्यूली मैरिड कपल पर अपना प्यार लुटाया है। बता दें, वृषिका ने ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai), ‘Yeh Hai Aashiqui’, ‘Pyaar Tune Kya Kiya’, ‘Fear Files’, ‘Ishqbaaaz’, ‘Yeh Teri Galiyan’ जैसे शोज में भी काम किया है।
संबंधित खबरें
तुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
2 hrs ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
2 hrs agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
3 hrs agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
5 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
5 hrs ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
6 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
7 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
8 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
1 day ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines