---विज्ञापन---

Vivian Dsena ने Karan Veer Mehra को इंस्टा से किया अनफॉलो? बढ़ती जा रही दुश्मनी

Vivian Dsena Karan Veer Mehra Controversy: विवियन डीसेना और करण वीर मेहरा की 12 साल की दोस्ती पूरी तरह से टूट गई है। दिलों में दूरियां आने के बाद अब इनके बीच सोशल मीडिया पर भी दुश्मनी नजर आ रही है।

---विज्ञापन---

Vivian Dsena Karan Veer Mehra Controversy: बिग बॉस के इतिहास में पहली बार कुछ ऐसा हुआ है कि शो खत्म होने के बाद भी दुश्मनियां बरकार हैं। अक्सर ये शो खत्म होने के बाद कंटेस्टेंट्स गिले-शिकवे भुलाकर प्यार से मिलते हैं। हालांकि, सीजन 18 के कंटेस्टेंट्स ने दुश्मनी को ज्यादा ही सीरियसली ले लिया है। विवियन डीसेना और करण वीर मेहरा की 12 साल की दोस्ती में ऐसी दरार आई है कि अब दोनों एक-दूसरे की शक्ल भी देखना नहीं चाहते।

विवियन और करण की दुश्मनी का मिला नया सबूत

हाल ही में विवियन डीसेना ने एक पार्टी रखी थी, जिसमें टीवी इंडस्ट्री के कई नामी सितारे और बिग बॉस के एक्स कंटेस्टेंट्स शामिल हुए थे। इस पार्टी के बाद खूब बवाल हुआ क्योंकि इसमें बिग बॉस 18 के विनर यानी करण वीर मेहरा और उनकी दोस्त चुम दरांग (Chum Darang) शामिल नहीं थे। बाद में चुम और करण ने रिवील किया कि उन्हें इन्वाइट नहीं किया गया था। अब एक और ऐसा ही किस्सा सामने आया है, जिससे इनकी दुश्मनी का पक्का सबूत मिल गया है।

---विज्ञापन---

सोशल मीडिया पर विवियन और करण में दिखी दूरी

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 12 साल की दोस्ती टूटने के बाद विवियन डीसेना ने अब अपने इंस्टाग्राम हैंडल से करण वीर मेहरा को अनफॉलो कर दिया है। जब आप विवियन की फॉलोइंग लिस्ट चेक करेंगे तो उसमें करण वीर मेहरा नजर नहीं आएंगे। इतना ही नहीं करण वीर मेहरा भी अब इंस्टाग्राम पर विवियन डीसेना को फॉलो नहीं कर रहे हैं। दोनों ने पर्सनल लाइफ के साथ-साथ सोशल मीडिया पर भी एक-दूसरे से दूरी बना ली है।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Akshara Singh के आरोपों पर Rani Chatterjee ने किया Pawan Singh को सपोर्ट, बोलीं ‘बहुत दर्द है उनके अंदर’

विवियन के करण को अनफॉलो करने पर क्या बोलीं चुम?

अब इस मामले में पैपराजी ने चुम दरांग से सवाल भी किया है। हाल ही मीडिया के सामने आईं चुम से पूछा गया कि विवियन ने करण को इंस्टाग्राम से अनफॉलो कर दिया, इस पर उनका क्या रिएक्शन है? तो चुम ने कहा, ‘मुझे नहीं पता।’ चुम ने इस बारे में अभी कुछ भी बोलने से मना कर दिया है। हालांकि, फैंस को समझ आ गया है कि आखिर इन दोनों के बीच चल क्या रहा है? लगता है ये दुश्मनी लम्बे वक्त तक चलने वाली है और यूं ही सुर्खियां बटोरने वाली है।

First published on: Jan 27, 2025 07:06 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola