Bigg Boss के लाडले एक नहीं दो, ऐसा क्यों? Vivian Dsena ने बताई वजह और छुपाया नाम
Author: Jyoti Singh
Nov 15, 2024 10:58 AM IST
Vivian Dsena Remember Sidharth Shukla: बिग बॉस 18 इन दिनों दर्शकों का काफी मनोरंजन कर रहा है। शो में पिछले दो हफ्तों से विवियन डीसेना ‘टाइम गॉड’ बने हुए थे। अब रजत दलाल घर के नए टाइम गॉड बन गए हैं। फिलहाल विवियन को लेकर बिग बॉस बkयस हैं, यह बात कई बार सामने आ चुकी है। खुद बिग बॉस भी उन्हें अपना लाडला बता चुके हैं। तभी तो बिग बॉस 18 के ग्रैंड प्रीमियर पर उन्होंने विवियन को टॉप 2 फाइनलिस्ट घोषित कर दिया था। अब विवियन ने खुद बता दिया है कि उन्हें लाडला क्यों कहा जाता है? यही नहीं एलिस कौशिक से बात करते हुए विवियन ने खुद को दिवंगत एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला से कंपेयर तक कर डाला है। उन्होंने कहा कि सिर्फ वह और सिद्धार्थ ही थे, जो चैनल के सामने गलत को गलत और सही को सही बोलते आए हैं।
विवियन ने किया सिद्धार्थ से कंपेयर
विवियन डीसेना ने जब बिग बॉस 18 में एंट्री ली थी, उसके बाद से उन्हें शो का लाडला बुलाया जा रहा है। शो से जुड़े अपडेट देने वाले फैन पेज की तरफ से एक क्लिप शेयर किया गया है, जिसमें विवियन और एलिस आपस में बातचीत करते हुए दिख रहे हैं। विवियन कहते हैं, ‘मुझे पता है कि ये लोग लाडला क्यों बोलते हैं, क्योंकि मैं इकलौता एक्टर हूं… एक्चुअली दो.. चला गया। हम दोनों ही ऐसे थे, जो चैनल के सामने बैठकर गलत को गलत और सही को सही बोलते रहे।’
विवियन जिस वक्त यह बात एलिस से कर रहे होते हैं, तब उन्होंने सिद्धार्थ शुक्ला का नाम तो नहीं लिया लेकिन उन्हें इमोशनल होते हुए साफ देखा गया। जाहिर है कि दिवंगत एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला बिग बॉस 13 में नजर आए थे। शो के दौरान उनके सबसे ज्यादा झगड़े आसिम रियाज और रश्मि देसाई से होते थे। शो में सिद्धार्थ को फैंस ने खूब प्यार किया था। इसी प्यार ने उन्हें शो का विनर बनाया था।
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 18: वीकेंड का वॉर नहीं करेंगे सलमान खान? रवि किशन को देख उठे सवाल
अविनाश, ईशा और एलिस के साथ ग्रुप
विवियन डीसेना की बात करें तो जब वह बिग बॉस 18 में आए थे, उस वक्त उनकी तुलना सिद्धार्थ शुक्ला से की जाने लगी थी। हालांकि इस पर एक्टर की पत्नी नौरन अली ने आपत्ति जताई थी। अब विवियन ने कहीं न कहीं खुद को सिद्धार्थ से कंपेयर किया है।
विवियन के गेम की बात की जाए तो वह शो में काफी स्ट्रॉन्ग नजर आ रहे हैं। हालांकि अविनाश, ईशा और एलिस के साथ वक्त भेड़चाल चलने के चक्कर में कई बार विवियन का गेम वीक नजर आता है। इसके अलावा घरवाले उनके एटीट्यूड पर भी कई बार सवाल उठा चुके हैं।
वीकेंड का वॉर की जगह रवि किशन आएंगे
गौरतलब है कि आज रात रवि किशन घरवालों के साथ गपशप करते हुए नजर आएंगे। वैसे तो भोजपुरी स्टार अपना शो ‘हाय दइया विद रवि भइया’ रविवार को लेकर आते हैं लेकिन इस बार वह शुक्रवार को घरवालों से मिलने आ रहे हैं। वहीं वीकेंड का वार का इंतजार कर रहे फैंस हैरान हैं क्योंकि शुक्रवार को सलमान खान होस्ट करते हुए नजर आते हैं। इस बार ऐसा नहीं होने पर फैंस थोड़ा निराश है। कयास लगाए जा रहे हैं कि इस बार वीकेंड का वार शनिवार और रविवार को टेलीकास्ट किया जा सकता है।