Naagin 7: एकता कपूर (Ekta Kapoor) ने कुछ समय पहले इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर कर अपने शो ‘नागिन’ के अपकमिंग सीजन को लेकर बज बना दिया है। इस सुपरनैचरल फिक्शन सीरीज का भारत में काफी क्रेज है। ‘नागिन’ के सभी सीजन सुपरहिट रहे हैं और अब नए सीजन की अनाउंसमेंट के साथ ही फैंस की एक्साइटमेंट बढ़ गई है। अब सभी बस यही जानना चाहते हैं कि आखिर इस सीजन में ‘नागिन’ कौन होगी? नई नागिन को लेकर अब खास अपडेट आया है।
कौन होंगे एकता कपूर के नए ‘नाग’ और ‘नागिन’?
नागिन के साथ-साथ नागराज के नाम को लेकर भी बड़ा खुलासा हो गया है। टीवी के बड़े-बड़े सेलेब्स के नाम सामने आ रहे हैं जो इस सीजन में नजर आ सकते हैं। हालांकि, अभी तक कोई भी नाम कंफर्म नहीं हुआ था। लेकिन अब जो खबर आ रही है, उसमें 2 नाम सामने आए हैं जो शो के मेन लीड हो सकते हैं। Filmibeat की एक रिपोर्ट के मुताबिक, ‘नागिन’ के मेकर्स ने स्क्रिप्ट और कास्टिंग पर काम शुरू कर दिया है। इस दौरान मीटिंग के फर्स्ट राउंड में विवियन डीसेना (Vivian Dsena), प्रियंका चाहर चौधरी (Priyanka Chahar Choudhary), ईशा मालविया (Isha Malviya) के नामों पर विचार किया गया है।
विवियन डीसेना को शो में लाने की तैयारी में हैं मेकर्स!
रिपोर्ट्स के मुताबिक, कास्टिंग प्रोसेस अभी तक ऑफिशियली शुरू नहीं हुई है, लेकिन चैनल विवियन डीसेना को ‘नागिन’ को शो में लाने के लिए कोशिश कर रहे हैं। वैसे भी वो हाल ही में कलर्स के सबसे बड़े रियलिटी शो ‘बिग बॉस सीजन 18’ (Bigg Boss Season 18) में नजर आए हैं और उनकी पॉपुलैरिटी काफी ज्यादा है। इसके अलावा विवियन ने कलर्स को कई हिट शोज दिए हैं, जैसे कि ‘मधुबाला’ (Madhubala- Ek Ishq Ek Junoon), ‘शक्ति’ (Shakti: Astitva Ke Ehsaas Ki), ‘सिर्फ तुम’ (Sirf Tum), ‘खतरों के खिलाड़ी’ (Khatron Ke Khiladi), ‘झलक दिखला जा’ (Jhalak Dikhhla Jaa)।
यह भी पढ़ें: मशहूर यूट्यूबर ने Urvashi Rautela को किया ‘रोस्ट’, India’s Got Latent पर एक्ट्रेस की तरफ से दिया फनी बयान
प्रियंका और विवियन की बनेगी जोड़ी?
प्रियंका भी कलर्स का ही फेस हैं और उन्होंने ‘बिग बॉस’ के अलावा ‘उडारियां’ (Udaariyaan) में भी काम किया है। इन शोज की कामयाबी के बाद प्रियंका चाहर चौधरी को कलर्स का ये शो भी मिल सकता है। अब सब कुछ जैसा तय हुआ है उस मुताबिक चलता है तो जल्द ही प्रियंका चाहर चौधरी और विवियन डीसेना स्क्रीन शेयर करते हुए नजर आएंगे। हालांकि, अभी तक ‘नागिन 7’ के लिए किसी को लॉक करनी की ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं हुई है। ऐसे में ‘न्यूज 24’ इन दोनों नामों की आधिकारिक पुष्टि नहीं करता।
संबंधित खबरें
लावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
33 mins agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
1 hr agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
3 hrs agoBigg Boss 20 में कौन बना घर का नया कप्तान? जीता कैप्टेंसी का टास्क
3 hrs agoLIVE: प्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनस संग धूमधाम से मनाया करवा चौथ
4 hrs ago'जेलर 2' की कमाई में 15वें दिन आई गिरावट, फिर भी बॉक्स ऑफिस पर मचाई तबाही!
4 hrs agoकरवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
22 hrs agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' के बिके 3 लाख से ज्यादा टिकट, जानें कलेक्शन
22 hrs agoRise and Fal 2 में वीरेंद्र सहवाग का किसने चढ़ाया पारा? गुस्से में छोड़ा शो
1 day ago'बिग बॉस 20' में गुल्लू-यंग के बीच भयंकर झगड़ा, हाथापाई तक पहुंचा विवाद!
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines