Bigg Boss 18: बिग बॉस में आज रात कुछ बेहद खतरनाक होने वाला है। अब एक शख्स पूरे घर को कंट्रोल करेगा। अब वो कौन होगा इसका फैसला आज रात होगा, वो भी सलमान खान (Salman Khan) के सामने। अब बिग बॉस का नया प्रोमो वीडियो सामने आ गया है। कलर्स के ऑफिशियल सोशल मीडिया हैंडल पर लेटेस्ट प्रोमो वीडियो जारी कर दिया गया है। इस वीडियो में आज रात क्या होने वाला है उसकी एक झलक दिखाई गई है।
विवियन और रजत में होगा मुकाबला
दरअसल, आज रात एक टास्क होगा जिसमें तय किया जाएगा कि अब कौन-सा कंटेस्टेंट घर को कंट्रोल करेगा? दो लोगों को आपस में कम्पटीशन करने का मौका मिलने वाला है। ये दो कंटेस्टेंट्स वो हैं जो घर में सबसे ज्यादा पॉपुलर हैं। एक तो हैं कलर्स और बिग बॉस के लाडले विवियन डीसेना (Vivian Dsena) और दूसरे हैं रजत दलाल (Rajat Dalal)। अब इन दोनों में से कोई एक बिग बॉस के घर का कंट्रोल अपने हाथ में ले लेगा। इस टास्क को जीतने के लिए उन्हें बाकी कंटेस्टेंट्स का सपोर्ट भी चाहिए।
किसे मिलेगा घर का कंट्रोल?
ऐसे में सलमान खान इन दोनों को एक रूम में बुलाएंगे, जिसका पावर ये है कि वो उन्हें पास्ट या फ्यूचर दोनों में ले जा सकता है। लेकिन जैसे कि एक म्यान में दो तलवारें नहीं रह सकतीं, वैसे ही इस घर का कंट्रोल भी दो लोगों के हाथ में नहीं हो सकता। इसलिए अब विवियन डीसेना और रजत दलाल में से एक शख्स को चुना जाएगा जिसके हाथ में ये पावर आएगी। इन दोनों में कुछ क्वालिटी देखी जाएगी और फिर बाकि कंटेस्टेंट्स वोट करेंगे कि उन्हें वो क्वालिटी किस में नजर आती है। उसी के आधार पर फैसला होगा।
यह भी पढ़ें: ‘जिंदगी में बड़ी समस्या हैं…’, क्या Bigg Boss होस्ट करते हुए Salman Khan ने दिया कोई हिंट? मायूस दिखे भाईजान
किन क्वालिटी पर किया जाएगा जज?
पहली क्वालिटी है लीडरशिप, जिसमें रजत जीत जाते हैं। इसके बाद आता है पेशेंस, जिसमें विवियन डीसेना को सबसे ज्यादा वोट मिलते हैं। इसके बाद मैनिपुलेशन, उसमें भी विवियन को ही सबसे ज्यादा वोट हासिल होंगे। ऐसे ही कई पैमानों पर इन्हें आंका जाएगा और आखिर में उस शख्स को चुना जाएगा जो ज्यादा काबिल होगा। अब वो कौन होगा ये तो आज रात ही पता चलेगा।
संबंधित खबरें
थिएटर्स के बाद OTT पर कब आएगी ‘दृश्यम 3’? अजय की फिल्म को लेकर आया अपडेट
3 hrs agoकंगना रनौत ने अश्लील कंटेंट के खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट में दायर की याचिका
4 hrs agoअभिनेता नाना पाटेकर ने पहले ही बता दिया था अपनी अंतिम संस्कार का तरीका
6 hrs ago13 साल की उम्र में नाना पाटेकर कमाते थे 35 रुपये महीना, रोज चलते थे 8 KM
7 hrs agoनाना पाटेकर के बेटे मल्हार ने एक्टिंग छोड़ चुनी फिल्ममेकिंग
7 hrs agoनाना पाटेकर को क्यों बुलाया जाता था ‘नाना’? कम ही लोग जानते हैं असली नाम
9 hrs ago4 दिन पहले गोवा में शमेल बजाते, डांस करते दिखे थे नाना पाटेकर, देखें VIDEO
10 hrs agoकब और कहां होगा नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार?
10 hrs agoनाना पाटेकर के निधन पर एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता का वायरल वीडियो, देखिए
10 hrs agoनाना पाटेकर के निधन के बाद शोक में टीम इंडिया
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines