Vivian Dsena, Bigg Boss 18: बिग बॉस 18 शुरू हो चुका है और शुरू होते ही शो में शुरू हो गया है ‘टाइम का तांडव’। बिग बॉस के घर में पहला नॉमिनेशन भी हो गया है और हर कंटेस्टेंट अपने-अपने रंग दिखा रहा है। जैसे ही बिग बॉस के घर में विवियन डिसेना ने एंट्री ली, तो लोगों ने उन्हें सिद्धार्थ शुक्ला से कंम्पेयर किया, लेकिन जैसे-जैसे शो आगे बढ़ा, वैसे-वैसे ये साबित होता जा रहा है कि विवियन की हरकतें सिद्धार्थ शुक्ला के जैसी बिल्कुल भी नहीं है।
बिग बॉस 18 का सिद्धार्थ शुक्ला कौन?
दरअसल, सोशल मीडिया पर चर्चा हो रही थी कि बिग बॉस 18 में भी सिद्धार्थ शुक्ला के जैसा कोई है और वो हैं विवियन डिसेना। हाल ही में राजीव अदातिया (Rajiv Adatia) ने अपने एक्स अकाउंट पर एक ट्वीट किया था, जिसमें उन्होंने कहा कि मैं विवियन को कई सालों से जानता हूं, वो बहुत ही समझदार और नॉलेजेबल हैं। बिग बॉस में घर में उन्हें देखकर मुझे सिद्धार्थ शुक्ला की वाइब्स आ रही हैं और मुझे लगता है कि इस बार का सीजन सच में बेहतरीन होने वाला है।
सिद्धार्थ शुक्ला के जैसी नहीं विवियन की हरकतें
विवियन के अंदाज को देखकर लोगों को लगने लगा था कि वो सच में घर में सिद्धार्थ शुक्ला की वाइब्स दे रहे हैं, लेकिन ऐसा नहीं है। जी हां, विवियन की हरकतें सिद्धार्थ शुक्ला से बेहद अलग है और वो सिद्धार्थ शुक्ला जैसे बिल्कुल भी नहीं है। सिद्धार्थ शुक्ला को जो कहना होता था वो साफ सबके मुंह पर कह देते थे। इसके अलावा उन्होंने कभी किसी को लेकर पीठ पीछे कोई बात नहीं की।
टॉप 2 में हैं विवियन
इतना ही नहीं बल्कि इसके अलावा सिद्धार्थ शुक्ला घर में जिसके क्लोज थे उनसे खुलकर बात करते थे, लेकिन विवियन को देखकर ऐसा लग रहा है कि उन्होंने घर में सबसे एक गैप बना रखा है। हालांकि वो बहुत समझदार हैं और बेहद तरीके से इस गेम को खेल रहे हैं। गौरतलब है कि शो के प्रीमियर में ही विवियन टॉप 2 में थे और उनकी फैन फॉलोइंग भी तगड़ी है। देखने वाली बात होगी कि उनकी समझदारी और सूझबूझ उन्हें इस खेल के आखिर तक लेकर जाएगी या फिर शो में अपनी हरकतों और इस दूरी की वजह से वो शो में कुछ कमाल नहीं कर पाएंगे। हालांकि आगे क्या होगा ये तो अब समय के साथ ही पता लगेगा।
यह भी पढ़ें- Bigg Boss 18: पहले नॉमिनेशन में ‘मौत का फरमान’, जानें किसने किसे किया नॉमिनेट?
संबंधित खबरें
नोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
12 hrs ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
13 hrs agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
14 hrs agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
15 hrs agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
16 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
18 hrs agoBigg Boss 20 में कौन बना घर का नया कप्तान? जीता कैप्टेंसी का टास्क
18 hrs agoप्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनस संग धूमधाम से मनाया करवा चौथ
19 hrs ago'जेलर 2' की कमाई में 15वें दिन आई गिरावट, फिर भी बॉक्स ऑफिस पर मचाई तबाही!
19 hrs agoकरवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines