Bigg Boss 18: ‘बिग बॉस 18‘ में नया टाइम गॉड कौन बनेगा फिलहाल ये सबसे बड़ा सवाल बना हुआ है। 5 कंटेस्टेंट्स टाइम गॉड के दावेदार बने हुए हैं। ईशा सिंह, अभिषेक मिश्रा, दिग्विजय राठी, करण वीर मेहरा और तेजिंदर बग्गा में से ही कोई एक इस हफ्ते घर को टाइम गॉड बन कंट्रोल करेगा। लेकिन इनमें से किसे ये मौका मिलेगा उसका फैसला बिग बॉस का लाडला करेगा। यानी अब टाइम गॉड चुनने का हक बिग बॉस अपने फेवरेट को देने वाले हैं। लेकिन क्यों और कैसे ये भी जान लेते हैं।
विवियन करेंगे टाइम गॉड की किस्मत का फैसला
आपको बता दें, ‘बिग बॉस 18’ में विवियन डीसेना पहले ही 2 बार टाइम गॉड बन चुके हैं। उनके ऊपर शुरू से ही मेकर्स मेहरबान हैं और वो इस बात को खुलेआम एक्सेप्ट भी करते हैं। वहीं, अब एक बार फिर विवियन डीसेना को शो में स्पेशल पावर्स मिलने वाले हैं। इन शक्तियों का इस्तेमाल कर वो टाइम गॉड के पांचों दावेदारों में से किसी को भी आउट कर उनसे ये मौका छीन सकते हैं। यानी भले ही विवियन इस हफ्ते टाइम गॉड नहीं होंगे, लेकिन उनकी शक्तियां फिर भी सबसे ज्यादा हैं।
विवियन के हाथ कैसे लगी स्पेशल पावर?
लेकिन उन्हें बिग बॉस ने इतना बड़ा चांस क्यों दिया अगर आप भी ये जानना चाहते हैं, तो हमारे पास इसका भी जवाब है। दरअसल, आज घर में एक टास्क होगा जिसमे इन 5 दावेदारों को छोड़ सभी हिस्सा लेंगे। यानी 12 कंटेस्टेंट्स में से किसी एक को जीत मिलेगी और वो अपनी मनमानी कर पाएगा। दरअसल, सभी घरवालों को एक साथ खड़ा किया जाएगा और इनके सामने एक लाइन होगी, जो भी पहले उस लाइन को क्रॉस कर वहां पड़े हुए क्यू कार्ड्स को उठाएगा वो ये कम्पटीशन जीत जाएगा।
यह भी पढ़ें: Netflix पर Mismatched 3 का ताजा अपडेट, जानें कब रिलीज होगी मोस्ट रोमांटिक वेब सीरीज
करण से विवियन ने फिर लिया बदला
आपको बता दें, इस रेस को विवियन ने जीत लिया है। इसके बाद उन्हें जो कार्ड मिला उसे पढ़कर उन्होंने करण को फिर से टाइम गॉड बनने से रोक लिया। यानी इस बार भी करण का शो में टाइम गॉड बनने का सपना टूट गया। अब जब बाजी विवियन के हाथ में है तो जीत किसकी होगी इसका अंदाजा लगाया जा सकता है। वहीं, जिस तरह से विवियन ने करण से बदला लिया और उनके सपनें चकनाचूर कर दिए वो काफी दिलचस्प है।
संबंधित खबरें
नोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
9 hrs ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
10 hrs agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
11 hrs agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
12 hrs agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
13 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
15 hrs agoBigg Boss 20 में कौन बना घर का नया कप्तान? जीता कैप्टेंसी का टास्क
15 hrs agoप्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनस संग धूमधाम से मनाया करवा चौथ
16 hrs ago'जेलर 2' की कमाई में 15वें दिन आई गिरावट, फिर भी बॉक्स ऑफिस पर मचाई तबाही!
16 hrs agoकरवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines