Bigg Boss 18 Vivian Dsena: ‘बिग बॉस 18’ (Bigg Boss 18) की हैप्पी एंडिंग हो गई है और करणवीर मेहरा (Karanveer Mehra) विनर बने हैं। वहीं विवियन डीसेना (Vivian Dsena) फर्स्ट रनरअप बने, जिन्होंने बिग बॉस के घर से निकलने के बाद अपने फ्रेंड्स और करीबियों को पार्टी दी। इस पार्टी में उनके सभी बिग बॉस के फ्रेंड और दोस्त आए थे। सिर्फ 3 लोग ऐसे थे जिन्हें विवियन ने इनवाइट नहीं किया। इसी बीच खबरें आ रही हैं कि अब एक्टर फिर से कमबैक करने वाले हैं और उनके हाथ बड़ा प्रोजेक्ट लग गया है। इस गुड न्यूज को खुद उन्होंने अपने फैंस के साथ शेयर किया है।
विवियन ने दी फ्रेंड्स को पार्टी
बिग बॉस 18 के घर में विवियन डीसेना को कलर्स का लाडला कहा जा रहा था। कयास ये भी लगाए जा रहे थे कि वो शो के विनर बन सकते हैं, लेकिन उनके 12 साल पुराने दोस्त करणवीर मेहरा ने ट्रॉफी अपने नाम कर ली। फर्स्ट रनरअप बनने की भी विवियन को काफी खुशी रही और उन्होंने इसके लिए अपने दोस्तों को पार्टी दी।
यह भी पढ़ें: कैंसर से जूझ रहीं Hina Khan की हालत देख निकल पड़ेंगे आंसू, एक्ट्रेस ने शेयर किए फोटो-वीडियो
विवियन ने नहीं बुलाया इन तीन लोगों को
विवियन ने बिग बॉस 18 के घर से बाहर आने के बाद एक पार्टी दी जिसमें बिग बॉस के सभी दोस्त आए थे। इसके अलावा इंडस्ट्री के अन्य लोगों को भी बुलाया। लेकिन विवियन ने सिर्फ 3 लोगों को पार्टी के लिए आमंत्रित नहीं किया। जी हां, हम बात कर रहे हैं शिल्पा शिरोडकर चुम दरांग और करणवीर मेहरा की। करण और चुम ने तो उनकी इस हरकत पर हंसते हुए रिएक्ट किया।
विवियन को मिला बड़ा प्रोजेक्ट
एक मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक विवियन डीसेना को एक बड़ा प्रोजेक्ट हाथ लग गया है। एक्टर ने बेशक बिग बॉस 18 की ट्रॉफी बेशक न जीती हो लेकिन फैंस का दिल जीत लिया है। एक्टर ने खुद अपने चाहने वालों को गुड न्यूज देते हुए कहा कि एक सरप्राइज है जिस बारे में जल्द ही आपको पता चल जाएगा।
ऐसे में ये तो साफ है कि विवियन अब एक बार फिर से लोगों को एंटरटेन करने के लिए पर्दे पर आने वाले हैं। कयास तो ये भी लगाए जा रहे हैं कि विवियन चाहत पांडेय के साथ कमबैक कर सकते हैं, इसका हिंट खुद विवियन की पत्नी नुरन अली ने भी दिया था।
यह भी पढ़ें: Mamta Kulkarni का विवादों से रहा नाता, कभी टॉपलेस फोटोशूट तो कभी डॉन से जुड़ा नाम
संबंधित खबरें
'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
13 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
16 hrs ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
17 hrs agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
18 hrs ago19वें दिन धीमी पड़ी 'जेलर 2' की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
18 hrs agoकौन है हैरी बॉक्सर उर्फ हरिचंद? एक्टर तुषार कपूर को दी जान से मारने की धमकी
18 hrs agoकौन हैं राघव मल्होत्रा? जिन्होंने 'रामायण' में निभाया यंग 'रावण' का रोल
20 hrs agoLIVE: 'रामायण' का नया प्रोमो हुआ रिलीज, 'सीता' के अवतार में छाईं साई पल्लवी
20 hrs agoतुषार कपूर को आया धमकी भरा कॉल, 5 करोड़ की मांगी फिरौती
21 hrs ago'आपने कहा शर्टलेस...', सलमान खान की बर्थडे विश पर शाहरुख खान का जवाब वायरल
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines