Bigg Boss 18: बिग बॉस का घर जल्द ही अखाड़े में बदलने वाला है। एक बार फिर घर में मजेदार टास्क होगा। अब नए टाइम गॉड के चुनाव का वक्त आ गया है। ‘बिग बॉस 18‘ का नया टाइम गॉड कौन बनेगा अब इसके लिए घर में एक खास टास्क होने वाला है। पिछली बार जब टाइम गॉड का टास्क हुआ था, उसमें जो ट्विस्ट आया था वो आज तक दर्शकों को हैरान कर रहा है। वहीं, इस बार का टास्क भी लोग भुला नहीं पाएंगे। अब घर 2 हिस्सों में बंटने वाला है।
टाइम गॉड के चुनाव के लिए दो हिस्सों में बंटा घर
आपको बता दें, कलर्स के सोशल मीडिया हैंडल पर ‘बिग बॉस 18’ का नया प्रोमो वीडियो रिलीज किया गया है। इसे शेयर करते हुए मेकर्स ने दर्शकों से सवाल करते हुए लिखा, ‘टाइम गॉड की पावर्स के लिए घरवाले हुए डिवाइड, पर समय होगा किसकी साइड? वहीं, प्रोमो में दिखाया गया है कि घरवालों की 2 टीम बनाई गई हैं। एक टीम में विवियन डीसेना (Vivian Dsena), ईशा सिंह (Eisha Singh), एलिस कौशिक (Alice Kaushik), अविनाश मिश्रा (Avinash Mishra), शिल्पा शिरोडकर (Shilpa Shirodkar) और चुम दरांग (Chum Darang) होने वाले हैं।
टास्क की आड़ में हुई धक्का-मुक्की
दूसरी टीम में करण वीर मेहरा (Karan Veer Mehra), रजत दलाल (Rajat Dalal), चाहत पांडे (Chahat Pandey), श्रुतिका (Shrutika), सारा अरफीन खान (Sara Arfeen Khan) और दिग्विजय राठी (Digvijay Singh Rathee) होने वाले हैं। अब इन टीम A और टीम B को मौका मिलेगा अपना नया टाइम गॉड चुनने का और मिट्टी से इन्हें कुछ बनाना होगा, लेकिन ये आसान नहीं होगा। दोनों टीमें एक-दूसरे की मेहनत पर पानी फेरेंगी। इस टास्क के दौरान जमकर धक्का-मुक्की होने वाली है।
यह भी पढ़ें: Hardik Pandya से अलग होने के बाद Natasa Stankovic को कौन आया पसंद? पोस्ट से मची हलचल
विवियन ने रजत को पटका
वहीं, वीडियो में एक ऐसी चीज नजर आई है जिसे देखने के बाद दर्शकों की आंखें खुली रह जाएंगी। रजत कई दिनों से विवियन को मारने की खोखली धमकियां दे रहे हैं। इन धमकियों के बीच विवियन ने टास्क में रजत को धोबी पछाड़ दे दी है। विवियन ने टास्क के दौरान रजत को मुंह के बल गिरा दिया और उनका ये क्लिप अब वायरल हो गया है। अविनाश भी रजत के ऊपर गिरे हुए दिखाई दे रहे हैं। अब विवियन-रजत को दिखाएंगे कि उनमें कितना दम है।
संबंधित खबरें
रातों की नींद उड़ा देगी 8 एपिसोड वाली ये हॉरर सीरीज, आपने देखी?
3 hrs agoमर्डर, रहस्य और सस्पेंस से भरी है 10 एपिसोड की ये सीरीज, आपने देखी?
5 hrs agoनाना की ये 4 फिल्में रहेंगी यादगार, आखिरी बार दिखेगा अभिनय का जादू
6 hrs agoक्यों रात में करना पड़ा नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार? बेटे ने बताई वजह
11 hrs agoनाना पाटेकर के गांव का इतिहास नहीं जानते होंगे आप! इसे किले के लिए है मशहूर
12 hrs agoLIVE: नाना को याद कर इमोशनल हुए अमिताभ बच्चन, लिखा- आज उनका मैसेज नहीं आया
12 hrs agoअजय देवगन की Drishyam 3 ने बॉक्स ऑफिस पर पार किया 250 करोड़ का आंकड़ा
12 hrs ago'मेरी गाड़ी के ब्रेक काट दिए...', तनुश्री बोलीं- नाना मेरे लिए इविल डैड है
14 hrs ago‘इंडियन 3’ में फिर दिखेगा कमल हासन का दमदार अंदाज, जानें कैसी होगी कहानी?
22 hrs agoपंचतत्व में विलीन हुए नाना पाटेकर, अंतिम यात्रा में उमड़ी भारी भीड़
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines