Vivian Dsena In Bigg Boss 18: बिग बॉस 18 की ट्रॉफी करणवीर मेहरा ने अपने नाम कर ली है। वहीं विवियन डीसेना को हार का सामना करना पड़ा है। फिनाले में आकर ट्रॉफी लेने से चूके विवियन की हार से फैंस भी काफी शॉक्ड हो गए हैं। जाहिर है कि विवियन बिग बॉस के लाडले थे। उनका विनर बनना कहीं ना कहीं तय माना जा रहा था लेकिन करणवीर मेहरा को ज्यादा प्यार देकर जनता ने उन्हें शो का विनर बना दिया है। आज हम आपको बताएंगे विवियन की उस चूक के बारे में जिसने उन्हें ट्रॉफी से दूर कर दिया। इसी के साथ उनका हाल बिग बॉस के 5 एक्स कंटेस्टेंट्स के जैसा हुआ है।
विवियन डीसेना का ओवर कॉन्फिडेंस
बिग बॉस 18 के आखिरी वीकेंड का वार में करणवीर मेहरा ने सलमान खान से कहा था कि वह कॉन्फिडेंट हैं कि वह टॉप 5 में हैं। पिछले कुछ वक्त से उनके गेम को देखकर ऐसा लग रहा है कि शायद करण ओवर कॉन्फिडेंट हैं। ये उनके लिए नुकसानदायक हो सकता है। लेकिन आपको बता दें कि फिलहाल तो विवियन डीसेना ओवर कॉन्फिडेंस का शिकार बने दिखे थे। करणवीर तो ट्रॉफी जीत गए लेकिन विवियन अपने ओवर कॉन्फिडेंस की वजह से विनर बनने से चूक गए।
गेम में कई बार लॉस्ट दिखे विवियन
विवियन डीसेना की बिग बॉस जर्नी पर नजर डालें तो शुरुआत के 2 हफ्ते में वह फुल एक्टिव दिखे थे। इसके बाद अगले 2 हफ्ते वह गेम में लॉस्ट हो गए। जब विवियन की वाइफ नौरन अली आईं और उन्होंने अपने पति की गेम पर सवाल उठाया तो विवियन थोड़ा एक्टिव जोन में आए लेकिन उनका गेम गलत डायरेक्शन में चला गया। कुल मिलाकर देखा जाए तो बिग बॉस 18 के 3 महीने की जर्नी में मेकर्स ने लाडले विवियन को जगाने में कोई कसर नहीं छोड़ी।
यह भी पढ़ें: Karanveer Mehra इन 5 खूबियों से जीते बिग बॉस 18 की ट्राफी, कहलाए शो के ‘बाजीगर’
विवियन के लिए मेकर्स हुए बायस्ड
मेकर्स विवियन के लिए कई बार बायस्ड दिखे। बायस्ड फैसले लिए गए। कुछ गेस्ट को बुलाया गया ताकि वो विवियन को बता सकें कि वह शो में गेम प्लेयर नहीं बल्कि टीम प्लेयर बनकर रह गए हैं। अविनाश मिश्रा की शैडो बन चुके विवियन को देखकर लग रहा है कि शायद वह कॉन्फिडेंट हैं कि वो बिग बॉस और कलर्स के लाडले हैं तो ट्रॉफी तो उनके पास ही जाएगी। उनका यही ओवर कॉन्फिडेंस उन्हें आखिरकार ले डूबा है।
ये 5 कंटेस्टेंट्स भी कर चुके गलती
गौरतलब है कि बिग बॉस के पिछले सीजन में अंकिता लोखंडे, शिव ठाकरे, आसिम रियाज, प्रियंका चाहर चौधरी और अभिषेक मल्हान भी ओवर कॉन्फिडेंस का शिकार हुए थे। स्ट्रॉन्ग होने के बावजूद ये पांचों एक्स कंटेस्टेंट्स शो की ट्रॉफी अपने नाम करने से चूक गए थे।
संबंधित खबरें
आमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
4 hrs ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
6 hrs agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
7 hrs agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
8 hrs agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
1 day ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
1 day agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
1 day agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
1 day agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
1 day agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines